Skip to main content

Translate करें.

Tehri Breaking News: टिहरी जिले में राजकीय इंटर कॉलेज कठूड हिन्दाव में हुआ भारी भूस्खलन, जिला प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एस पी सेमवाल ने संस्थाध्य्क्षों को दिए छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

Report by- Sushil Dobhal

टिहरी जिले में प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़ी आपदा टल गई। यहाँ भिलंगना विकासखंड के राजकीय इण्टर कॉलेज कठूड हिन्दाव में विद्यालय का प्रांगण भूस्खलन के चपेट में गया, जिससे विद्यालय को भारी नुक़सान हुआ है। गनीमत रही कि प्रशासन के आदेश से विद्यालय बंद था वरना यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। उधर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने जिले के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों को भारी वर्षा के कारण संभावित आपदा को लेकर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 
    टिहरी जिले के विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज कठूड हिन्दाव में विद्यालय का एक बड़ा हिस्सा भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की चपेट में आ गया, इसके साथ ही पूरा विद्यालय परिसर खतरे की जद में आ गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह हुआ है। गनीमत रही की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में कक्षा 1 से 12वीं तक की समस्त विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए थे, अन्यथा यहां बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। 
   जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण विद्यालय परिसर और प्रांगण के नीचे का पुस्ता टूटने के कारण विद्यालय का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे कक्षा कक्षों और ऑफिस तक पहुंचने वाला मार्ग, सीढ़ियां, पानी और बिजली की लाइन, सुरक्षा दीवार और कक्षाओं के आगे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। विद्यालय प्रशासन ने विभाग को सूचना भेजकर सुरक्षा की दृष्टिकोण से कक्षाओं को सुरक्षित स्थान पर अंतरिक्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। 
   टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने एक बार फिर भारी वर्षा और आपदा के दृष्टिगत सभी विद्यालयों के संस्थाध्यक्षों को विशेष सतर्कता और सावधानी बरतनी के साथ ही आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी स्तर की चूक के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा.

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिए संस्थाध्य्क्षों को सतर्कता बरतने के निर्देश 
सीईओ  टिहरी गढ़वाल- शिव प्रसाद सेमवाल
सीईओ टिहरी, शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा है कि विद्यालय परिसर के अंदर एवं विद्यालय के आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ घर से विद्यालय एवं विद्यालय से घर लौटने की क्रम में स्कूली बच्चों के लिए उन सभी जोखिमों और खतरों की पहचान की जाए जिनसे छात्र-छात्राओं को चोट लगने, भय उत्पन्न होने, स्वास्थ्य खराब होने या अन्य किसी भी प्रकार के नुकसान एवं क्षति होने की संभावना रहती है। स्कूल परिसर में मौजूद बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, असुरक्षित बिजली की केवल, विद्यालय परिसर में पुराने और असुरक्षित विशालकाय वृक्ष, सुरक्षित पानी की टंकी, संकरी सीढियां, स्कूल गेट, जर्जर दीवारें, स्कूल के पहुंच मार्ग में पढ़ने वाले नदी-नाले, हाई टेंशन लाइन और आपदा की दृष्टिकोण से असुरक्षित मार्ग आदि चिन्हित कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को सतर्क किया जाय और बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये जांय।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers