Skip to main content

'टिहरियत की रक्षा' के लिए फिर आगे आए विधायक किशोर उपाध्याय, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सभी विभागों के सचिवों के साथ 11 नवंबर को आयोजित होगी बैठक, बांध विस्थापित और प्रभावितों को निशुल्क पेयजल और टिहरी विधानसभा को ओबीसी घोषित करने सहित इन मांगों पर होगा मंथन

Report by- Sudhanshu Dobhal
टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय की पहल पर टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर आगामी 11 नवंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में विधायक किशोर उपाध्याय सहित प्रमुख सचिव और विशेष प्रमुख सचिव सहित कई विभागों के सचिव मौजूद रहेंगे। बैठक में निर्धारित बिंदुओं पर पहले भी दो बार जिलाधिकारी टिहरी बैठक आयोजित कर चुकी हैं।
  विधायक किशोर उपाध्याय के प्रयासों से टिहरी की विभिन्न समस्याओं के निवारण और विकासकार्यों के क्रियान्वयन को लेकर 11 नवंबर को एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव एमएल उनियाल ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के साथ ही प्रमुख सचिव, विशेष प्रमुख सचिव, सचिव वन एवं पर्यावरण, खेल, पेयजल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा,  ग्राम्य विकास,  स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, पर्यटन/राजस्व, दुग्ध विकास विभाग उत्तराखण्ड शासन से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है। 
  टिहरी विधायक पिछले लंबे समय से टिहरी की अनेक समस्याओं के निवारण और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रयास कर रहे हैं। इस बैठक को लेकर जारी पत्र को फेसबुक पर साझा करते हुए उन्होंने पोस्ट क्या है कि "आइए टिहरियत की रक्षा करें।" सोशल मीडिया पर अनेक समर्थकों और यूजर्स ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए पोस्ट किया है कि टिहरियत की रक्षा के लिए वे भी विधायक के साथ हैं। विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा है कि पहले यह बैठक 14 अक्टूबर को प्रस्तावित थी किंतु अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित की गई थी, अब यह बैठक 11 नवंबर को संपन्न होगी। विधायक किशोर उपाध्याय ने आशा व्यक्त की है कि बैठक में अनेक अच्छे निर्णय सामने आएंगे।

विधायक किशोर उपाध्याय की इन प्रमुख मांगों पर होगी चर्चा

1.हनुमन्त राव कमेटी के आलोक में बांध विस्थापित एवं प्रभावितों को पेयजल निशुल्क उपलब्ध कराया जाय 1.

2. नई टिहरी शहर में अतिरिक्त भूमि का नियमतीकरण

3. नई टिहरी स्टेडियम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाय। 

कोटी कालोनी से बौराड़ी होते हुये नई टिहरी तक रोप-वे का निर्माण। 4.

5. कैथोली से चन्द्रबदनी मन्दिर तक रोप-वे का निर्माण। 5

6. नई टिहरी की आन्तरिक सड़कों को हॉटमिक्स के द्वारा डामरीकरण

7. नई टिहरी दुग्ध संघ को पुनर्जीवित किया जाय।

8. टिहरी विधानसभा क्षत्र के निम्न मोटर मार्गों की स्वीकृतिः-

9. नई टिहरी एवं चम्बा पेयजल योजना का कार्यान्वयन

10. नई टिहरी में मेडिकल कालेज की स्थापना।

11. श्री देव सुमन विश्वविद्यालय को परिसरीय विश्वविद्यालय के रूप में विकास ।

12. श्री देव सुमन की जन्मस्थली जौलगांव में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की स्थापना।

13. टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को I.I.T. का स्वरूप प्रदान किया जाय।

14. रानीचौरी वानिकी एवं औद्यानिकी परिसर को विश्वविद्यालय बनाया जाय।

15. बादशाही थौल स्थित हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय को पूर्ण विश्वविद्यालय बनाए जाये।

16. सुरसिंह धार नर्सिंग कालेज को पीजी कालेज बनाया जाय।

17. नई टिहरी को विश्वस्तरीय स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाय।

18. विधानसभा क्षेत्र में 200 किलोमीटर नवीन सड़कों की स्वीकृति।

19. नई टिहरी शहर रीह से शुद्ध पेयजल की योजना को स्वीकृति

20. टिहरी विधानसभा के निवासियों को प्रताप नगर उत्तरकाशी आदि को भांति ओबीसी (OBC) घोषित किया जाय।

21. हिमालय और गंगा की रक्षा हेतु हिमालय क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी समस्या का निदान

22. टिहरी में अन्तर्गत जाखणीधार के विभिन्न कार्यों हेतु विधायक निधि से वर्ष 2023-24 में दी गयी योजनाओं का कार्यान्वयन (सूची संलग्न)

23. टिहरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का निर्माण (सूची संलग्न)

24. विभन्न कार्यों हेतु CSR से स्वीकृति (सूची संलग्न)

25. विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत मोटर मार्गो का निर्माण एवं डामरीकरण (सूची संलग्न)।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...