Skip to main content

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में डबल हो सकती है लाखों कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, इतना फिटमेंट फैक्टर रख सकती है सरकार, इस लिंक पर पढ़ें यह खास रिपोर्ट

Report by- Sudhanshu dobhal

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा लेकर आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, नया वेतन ढांचा 1 जनवरी 2026 से प्रभावी हो सकता है, भले ही इसका पूरा क्रियान्वयन 2027 तक पूरा हो पाएगा। इस बदलाव से देशभर के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर फायदे में रहेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकारी भी आठवां पे कमिशन लागू कर देंगी।
जानें, क्या है फिटमेंट फैक्टर?
वेतन आयोग में सबसे अहम भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है। यह एक मल्टीपल होता है, जिसके जरिए पुराने बेसिक वेतन को गुणा करके नया बेसिक तय किया जाता है। उदाहरण के लिए छठे वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक वेतन 7,000 रुपये था। 7वें वेतन आयोग में इसे 2.57 फिटमेंट फैक्टर तयकर उससे गुणा करके 18,000 रुपये किया गया। अब 8वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर 1.96 हो सकता है।

तो कितना बढ सकता है वेतन?
अगर फिटमेंट फैक्टर 1.96 तय होता है, तो वर्तमान न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये बढ़कर 35,280 रुपये तक पहुंच सकता है। इसमें महंगाई भत्ता (DA) शामिल नहीं होगा, लेकिन मकान किराया भत्ता (HRA) जोड़ा जाएगा, जो शहर की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होता है।

नए वेतन के कैलकुलेशन में फायदा
पुराना बेसिक वेतन × 1.96 = नया बेसिक वेतन (8वां वेतन आयोग के तहत)। इस फॉर्मूले से हर स्तर (Level 1 से Level 18 तक) के कर्मचारियों का नया बेसिक अनुमानित किया जा सकता है।

कुल अनुमानित सैलरी कितनी हो जाएगी
मान लीजिए, एक लेवल-9 के केंद्रीय कर्मचारी की मौजूदा सैलरी है :
मौजूदा बेसिक वेतन : 53,100
डीए (58%) : 30,798
एचआरए (27%) : 14,337
कुल वेतन : 98,235

अब, 8वें वेतन आयोग के तहत :
नया बेसिक वेतन : 1,04,076
डीए (रीसेट के बाद) : 0
एचआरए (27%) : 28,100
कुल वेतन : 1,32,177

जनवरी 2026 से एरियर मिलने की है संभावना
हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग की सिफारिशों को लागू करने की प्रक्रिया में डेढ़ साल से अधिक का समय लग सकता है। फिर भी वेतन में बढ़ोतरी जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और कर्मचारियों को एरियर के रूप में पेमेंट किया जाएगा। अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब तक का सबसे बड़ा वेतन सुधार साबित हो सकता है।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

शिक्षकों के 1500 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती, चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर अब प्रधानाचार्य देंगे नियुक्ति, राजकीय शिक्षक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य में शिक्षकों के 1500 से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती होगी। इसमें प्रवक्ताओं के 808 पदों के लिए प्रक्रिया चल रही है, वहीं, सहायक अध्यापक प्रारंभिक शिक्षा के 250 से अधिक पदों के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा सहायक अध्यापक एलटी के भी 450 से भी अधिक पद खाली हैं। वहीं, 2364 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अब सीधे प्रधानाचार्य नियुक्ति देंगे। राजकीय शिक्षक संघ के एससीईआरटी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रारंभिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के खाली पदों पर भर्ती के लिए शीघ्र विज्ञप्ति निकाली जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सहायक अध्यापक एलटी के जितने भी पद खाली हैं उन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा, प्रवक्ताओं के 808 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। राज्य लोक सेवा आयोग से कहा जाएगा कि जल्द इसके परिणाम जारी किए जाएं। शिक्षा मंत्री ने कहा, राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेजों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पद खाली हैं। इन पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती के लिए कंपनी का...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...