Skip to main content

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) वीपी सिंह ने किया पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार का निरीक्षण, शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेकर बढ़ाया छात्रों का उत्साह

Report by- Sushil Dobhal
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार का निरीक्षण कर विद्यालय की अनेक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका बम भी शामिल रही। दोनों अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेकर उनका खूब उत्साह बढ़ाया। 
   पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) वीपी सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक और भौतिक प्रगति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति, यू डाइस प्लस, छात्रवृत्ति, पीएम पोषण योजना, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं और उपकरणों सहित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लेकर प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि पीएम श्री योजना विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं को स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसका लाभ प्रत्येक छात्र को मिलना चाहिए। 
विद्यालय की वेबसाइट पर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका बम
   इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव नेगी और प्रवक्ता सुशील डोभाल ने दोनों अधिकारियों को पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियां से परिचित करवाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संपन्न की जा रही प्रत्येक गतिविधियों का विवरण, फोटोग्राफ और वीडियो आदि विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई हैं और अनेक विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन हुआ है। 
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक वीपी सिंह के साथ प्रधानाचार्य संजीव नेगी और प्रवक्ता सुशील डोभाल
  दोनों अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों के साथ बातचीत कर उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली और अपने अनुभव उनके साथ साझा किए। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीपी सिंह ने छात्रों से कठोर परिश्रम कर ऊंचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी दिगंबर मैठाणी भी मौजूद रहे।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण

शून्य छात्र संख्या के कारण इन प्रवक्ताओं का हुआ अन्य विद्यालयों में समायोजन, तीन दिनों के भीतर करना होगा समायोजित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण Read more... शिक्षा विभाग की खबरों के लिए facebook page से यहां जुड़ें। Read more... SCERT Uttarakhand: एससीईआरटी ने दिए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को PM e-Vidya मोबाइल ऐप इंस्टाल और उपयोग करने के निर्देश। Follow the Uttarakhand GK channel on WhatsApp:

दिवंगत शिक्षिका श्रृष्टि कंडारी के पति, सास और ननद पर दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज, आठ माह पहले हुई थी शादी, ससुरालियों की प्रताड़ना से थी परेशान

राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी के असामयिक मृत्यु की खबर से जहां उनके परिजनों सहित राज्य के शिक्षकों के शोक व्याप्त है वही शादी के महज कुछ महीनों में ही दिवंगत शिक्षिका की ससुरालियों द्वारा प्रताड़ना और उत्पीड़न को मौत का कारण माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की मां ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतक शिक्षिका का पति उत्तराखंड सचिवालय में है तैनात राजकीय इंटर कालेज रिगोली टिहरी गढ़वाल में कार्यरत प्रवक्ता गणित श्रृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के बाद सचिवालय में  निजी सचिव पद पर तैनात उनके पति पर अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना हर्रवाला चौकी के अंतर्गत की है, जहां विवाह के महज आठ महीने बाद प्रवक्ता गणित सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2025 में हुई थी शादी पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित श्रीकोट निवासी स्वर्गी...

चार जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

  उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।    बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। कल सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर: पोर्टल से हटी सुगम-दुर्गम श्रेणी, दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका,

उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। जी हाँ, शिक्षा विभाग ने विभागीय पोर्टल से शिक्षकों की सुगम-दुर्गम श्रेणी हटा दी है। इससे शिक्षकों के स्थानांतरण में विद्यालयों के सुगम अथवा दुर्गम श्रेणी का आधार समाप्त हो गया है। दुर्गम क्षेत्र के शिक्षकों की उम्मीदों को लगा झटका इस फैसले से वर्षों से अति दुर्गम और दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों की सुगम क्षेत्र में आने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।गुरुवार को शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित विभागीय समिति ने यह निर्णय लिया। शिक्षकों के अनुरोध तबादलों के लिए विभाग ने जारी की समय सारिणी, अनुरोध की इन पांच श्रेणियां में ही होंगे ट्रांसफर विभागीय पोर्टल पर बेसिक शिक्षक से लेकर प्रधानाचार्य तक करीब 60 हजार शिक्षकों की एसीआर, सेवा अभिलेख, सुगम-दुर्गम सेवाएं, पद, पदोन्नति, वेतनमान और उपलब्धियां दर्ज हैं। उधर, इस निर्णय की जानकारी मिलते ही शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया और इसे शिक्षकों के अधिकारों का हनन बताया।    एससीईआरटी शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष डा. अंकित जोशी ने निर्णय को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा क...

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन चार जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विभाग की ओर से 28 जुलाई को उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। प्रदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद रहेंगे। Read more...