Skip to main content

NSS Camp: राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ समपन्न

 

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव में आयोजित विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समपन्न हुआ है।समापन में मुख्य अतिथि डॉक्टर आलोक सागर गौतम भौतिक प्राध्यापक हेमवती नंदन  गढ़वाल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना इसके उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से छात्रों को बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियो को मिलने वाले ए,बी व सी प्रमाण पत्र किस तरह विश्वविद्यालय मैं प्रवेश लेने के लिए वेटेज प्रदान करते हैं, यह भी छात्रों को बताया गया।
    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, व अधिवक्ता कीर्तिनगर विजय राम गोदियाल जी ने कैंप के सफल समापन पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की और कैंप अवधि में स्वंयसेवियों द्वारा जो कौशल अर्जित किए गए हैं । उनका सदुपयोग समाज की सेवा के लिए करने के लिए कहा। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ यशवंत सिंह नेगी द्वारा सभी स्वयंसेवियों को और कार्यक्रम अधिकारी श्री कमलेश जोशी को सफल कैंप की शुभकामनाएं दी और सभी छात्र-छात्राओं को परिषदीय परीक्षा हेतु पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करने के लिए कहा।
   कार्यक्रम अधिकारी कमलेश चंद्र जोशी द्वारा सात दिवसों में स्वयंसेवियों द्वारा किए गए कार्यों की रिपोर्ट  प्रस्तुत की जिसमें छात्रों द्वारा विभिन्न समाज उपयोगी विषयों पर रैली, स्वच्छता अभियान व जीवन उपयोगी कौशलों को सिखाना इस शिविर की उपलब्धि बताई।स्वयंसेवी कुमारी नैना जोशी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और इतिहास पर अपना आलेख प्रस्तुत किया। स्वयंसेवी रूद्रेश बिष्ट,सोमेश पाण्डेय व सौरभ रावत द्वारा शिविर के अनुभव साझा किए गए। 
  समापन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही छात्र-छात्राओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुति श्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में आयुष व राधिका को सम्मानित किया गया।। इन सातों दिवस में कैंप कमांडर का दायित्व निर्वहन कर रहे  पंकज राणा जी को भी स्मृति चिह्न दिया गया। कैंप में योग प्रशिक्षक के रूप में सेवा देने वाले सचिन फोंदणी जी को भी कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया अंत में मुख्य अतिथि डॉक्टर आलोक सागर गौतम  द्वारा सभी स्वयंसेवियों को मिष्ठान पेन और नोटबुक वितरित की गई।

Comments

Himwant readers

Popular posts from this blog

शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर किया यह आग्रह, सीएम ने दिया यह आश्वासन

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर शिक्षकों की अनेक लंबित मागों के निस्तारण का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है।     शिक्षक नेता सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है, सोहन सिंह माजिला का कहना है कि ग्रीष्म अवकाश में जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ तथा देहरादून के शिक्षक साथियों के मध्य जाना हुआ, जिसमें शिक्षकों की पदोन्नति, ट्रांसफर के साथ Lt में कार्यरत शिक्षक साथियों ने TET की बाध्यता को समाप्त करने की है बातें उनके सामने रखी है, इन्ही मांगो को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने यथा शीघ्र शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिक्षकों की मांग पर बैठक करने का आश्वासन दिया है। शिक्षकों की पदोन्नति की मांग पर अध्यादेश लाने, शिक्षा विभाग में अनुरोध के ट्रांसफर, धारा 27 की सूची जारी करने, उत्तर प्रदेश की तर्ज ...

शासन ने शिक्षकों के अनुरोध तबादलों को लेकर एक बार फिर शिक्षा विभाग को दिए यह दिशानिर्देश, वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक फिर हुए निराश

Request transfer:  Himwant Live: शासन ने विद्यालयी शिक्षा विभाग में शिक्षकों की अनुरोध स्थानांतरण को लेकर एक बार फिर विभाग को दिशानिर्देश जारी कर अनुरोध के अंतर्गत प्राप्त पांच श्रेणियों के आवेदनों पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि सुगम और दुर्गम श्रेणियां के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के परामर्श के बाद ही कार्यवाही करने की निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में इस वर्ष अनुरोध ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने का भी कही कोई उल्लेख नहीं है। इसके साथ ही वर्षों से दुर्गम और सुगम श्रेणी के आधार पर तबादलों का इंतजार करने वाले शिक्षक एक बार फिर निराश हुए हैं।  Read more... Read more...

अनुरोध तबादलों से सुगम दुर्गम श्रेणी हटाने की खबर से शिक्षकों में मायूसी, "समाधान निकालने का कर रहे हैं प्रयास", प्रांतीय अध्यक्ष- राम सिंह चौहान

शिक्षा विभाग में अनुरोध के आधार पर तबादलों से सुगम और दुर्गम श्रेणी को हटाने की खबर से हजारों शिक्षकों में नाराजगी और मायूसी व्याप्त हुई है। कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके। शिक्षक नेता डॉ हेमंत पैन्यूली ने कहा है कि अनुरोध के अंतर्गत सभी श्रेणियों के ट्रांसफर करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।  कानूनी पहलू को ध्यान में रखते हुए लिया यह निर्णय    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के शिक्षक इस साल सुगम और दुर्गम सेवा के मानक पर अनुरोध के आधार पर तबादले के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। सुगम-दुर्गम के विषय पर एक याचिका हाईकोर्ट के विचाराधीन होने की वजह से सरकार अनुरोध की श्रेणी वाले तबादलों से भी सुगम-दुर्गम मानक को हटाने जा रही है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तबादला ऐक्ट के तहत गठित मुख्य सचिव समिति ने विभाग को अनुरोध के आधार पर तबादले करने ...

उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 के बीच होगी संपन्न।

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई 29 जुलाई 2026 के बीच संपन्न होगी। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिम्लटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सेइस आशय की जानकारी दी है।     दिनांक 29 जून, 2026 को सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् / निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) के परीक्षा कार्यक्रम निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की ऑनलाइन (गूगल मीट) के माध्यम से सम्पन्न हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट "परीक्षाफल सुधार परीक्षा" वर्ष 2026 (प्रथम) एवं वर्ष 2025 (तृतीय) की लिखित / सैद्धान्तिक परीक्षायें दिनांक 22 जुलाई, 2026 से आरम्भ होकर दिनांक 29 जुलाई, 2026 के मध्य सम्पादित किये जा...

उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा: सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर दी पदोन्नति

विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा के सात खण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन ने उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष पदों पर पदोन्नति दी है।  प्रमोशन पाने वाले सात अधिकारियों की सूची में श्री चक्षुष्पति अवस्थी, डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती पूनम चौहान, श्री विनोद सिंह मटूड़ा, श्री पंकज कुमार उप्रेती, श्री अभिषेक शुक्ला और कु० सोनी महरा के नाम शामिल है।  शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में खण्ड शिक्षा अधिकारी (वेतनमान रु0 67700-208700 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-11) के पद पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के सम्बन्ध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उप शिक्षा निदेशक/समकक्ष (वेतनमान रु0 78800-209200 वेतन मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नत किए जाने की एत्दद्वारा श्री ...