Skip to main content

Translate करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को करेंगे परीक्षा पे चर्चा, PPC 2026 में लाइव जुड़ेंगे देश भर के लाखों विद्यार्थी, स्कूलों को करनी होगी यह व्यवस्थाएं


Pariksha Pe Charcha 2026 Date: परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण 6 फरवरी को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, टिचर्स और पेरेंट्स से सीधा बातचीत करेंगे। इस बार कार्यक्रम नए अंदाज में देशभर के छात्रों से जुड़ते हुए आयोजित किया जा रहा है। साथ ही, कार्यक्रम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लाइव दिखाया जाएगा। इसी क्रम में उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने राज्य के समस्त विद्यालयों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
  अपर निदेशक एससीईआरटी पद्मेंद्र सकलानी ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 'परीक्षा पे चर्चा' एक अनोखी पहल है, जिसका उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता को बढ़ाना, एवं परीक्षा के तनाव को कम करने के साथ-साथ उनके परीक्षा के अनुभव को बेहतर बनाना और परीक्षा के समय को एक उत्सव के रूप में मनाना है। यह कार्यक्रम, पिछले कुछ वर्षों से एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गया है, जिसमें देश भर के छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों ने अभूतपूर्व रूप से भाग लिया है। इसी क्रम में सचिव, स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पत्र संख्याः D.O. No. 2-6/2025-PPC दिनांक 01 फरवरी, 2026 एवं संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार पत्र संख्याः D.O. No. 2-6/2025-PPC दिनांक 03 फरवरी, 2026 के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि-
1. मा० प्रधानमंत्री जी की बातचीत कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थियों के साथ होगी। परीक्षा पे चर्चा (PPC 2026) के 9वें संस्करण का मुख्य कार्यक्रम 06 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया (YouTube, Facebook Live आदि), दूरदर्शन, PM e-Vidya TV, रेडियो चैनलों और Netflix, Jio Hotstar, Amazon Prime Video जैसे विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। कार्यक्रम देखने का लिंक शीघ्र ही ई-मेल के माध्यम से साझा किया जाएगा।

2. उक्त प्रसारण दिनांक 06 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। परीक्षा पे चर्चा 2026 के प्रसारण का लिंक शीघ्र ही पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।

3. उक्तानुसार प्रसारण को सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से आगे के सभी विद्यार्थी लाइव प्रसारण देख सकें एवं सुन सकें, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

4. यद्यपि अधिकांश विद्यालय टीवी आदि से सुसज्जित हैं और इनमें बिजली कनेक्शन है, यदि इनमें से कोई भी सुविधा किसी स्कूल में उपलब्ध नहीं है, तो यह सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी ताकि समस्त विद्यार्थी उस दिन मा० प्रधान मंत्री जी के संवाद को देख एवं सुन सकें।

5. आप से अपेक्षा है कि कि प्रत्येक जिले में एक प्रमुख स्थान पर और राजधानी देहरादून में 5-6 स्थानों पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई जा सके तो इसकी भी सराहना की जाएगी। अतः तद्नुसार व्यवस्था की जाय। चुने गए स्थान ऐसे हों जो छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों एवं जन समुदाय को आकर्षित करें।

6. कार्यकम टीवी प्रसारण के अलावा, एजुसैट के माध्यम से और इंटरनेट एक्सेस डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि) पर भी देखने की सुविधा की व्यवस्था की जा सकती है। बहुत दूर-दराज के क्षेत्रों में जहां टीवी देखने की सुविधा की व्यवस्था संभव नहीं है, वहां रेडियो, ट्रांजिस्टर की व्यवस्था की जा सकती है। जिसके माध्यम से स्कूली बच्चे मा० प्रधानमंत्री की बातचीत सुन सकें।

7. उक्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है कि समग्र शिक्षा के तहत उपलब्ध धनराशि का उपयोग सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में टीवी० आदि किराए पर लेने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए किया जा सकता है।
8- कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के स्तर से निम्नयत प्रमोशनल वीडियो नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है:

https://drive.google.com/file/d/1E13MIB307Ng9-3Cvezo kfDUfFVuU7Ye/view?usp=share link II ध्यातव्य है कि परीक्षा पे चर्चा 2026 एक नए अवतार में आ रहा है। पहली बार, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कई जगहों पर छात्रों से जुड़ रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ उनकी आम बातचीत एक नए आत्मविश्वास, विचारों की स्पष्टता और परस्पर जुड़ाव के एक राष्ट्रव्यापी पल में बदल रही है। जब छात्रों की बात हर जगह सुनी जाती है और उनकी चिंताओं और परेशानियों को खुद माननीय प्रधानमंत्री संबोधित करते हैं, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ जाता है तथा परीक्षाएँ जीवन का एक सामान्य हिस्सा लगने लगती हैं और सपने सच और करीब लगने लगते हैं।

9. विभिन्न माध्यमों से प्रसारण को देखने / सुनने वाले विद्यार्थियों, विद्यालयों एवं संस्थानों की संख्या का संकलन प्रारूप शीघ्र ही पृथक से प्रेषित किया जाएगा

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

Pariksha Pe Charcha 2024: PM Modi जनवरी में करेंगे परीक्षा पे चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल, यहां करना होगा PPC 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2024 Pariksha Pe Charcha 2024: देशभर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों को प्रधानमंत्री मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने का शानदार मौका मिलने वाला है जी हां, पिछले वर्ष की भांति Board Exam 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। छात्रों से ही नहीं PM Modi अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातें करेंगे। पीएम मोदी के बहुचर्चित कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुकी है.    अगर आप इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आपको PPC 2024 के लिए 12 जनवरी 2024 तक ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस भारत सरकार की वेबसाइट mygov.in पर शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकों को भी PM Modi से बात करने, और सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आइए हिमवंत के इस लेख के द्वारा समझने का प्रयास करते हैं की Pariksha Pe Charcha  यानी PPC 2024 में आप कैसे हो सकते हैं शामिल? Vivo Ignite Award 2023: वीवो इग्न...

NEP 2020: FLN क्या है और इसके क्या उद्देश्य हैं? यहां पढ़ें।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पेश की है जिसमें FLN नामक एक कार्यक्रम शामिल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 3 से 8 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को भाषा और गणित की शिक्षा प्रदान करना है।  एफएलएन मिशन भारत के सभी राज्यों में शुरू किया जा रहा है और इसका लक्ष्य 2025-26 तक छोटे बच्चों के समग्र विकास में मदद करना है। यह मिशन नई शिक्षा नीति की स्किल इंडिया यानी निपुण भारत पहल का हिस्सा है।   FLN मिशन क्या है? FLN भारत सरकार की नई शिक्षा निति का एक हिस्सा है| इसे निपुण योजना के अंतर्गत लागु किया गया है और इसमें 3 वर्ष से लेकर ९ वर्ष के बच्चों का समग्र विकास करना है| FLN का उद्देश्य क्या है? FLN का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे खेल, कहानियों, तुकबंदी, गतिविधियों, स्थानीय कला, शिल्प और संगीत के माध्यम से आनंदपूर्ण तरीके से सीखें और आजीवन सीखने के लिए मजबूत नींव विकसित करें।  FLN मिशन का कार्य है बच्चो को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देना है| बच्चो के skill Development के ऊपर काम करना इसका उद्देश्य है| उच्च गुणवत्ता वाले technical सामान से बच्चो को उनके संस्कृति और ...

Followers

Himwant readers