Skip to main content

लॉकडाउन में छात्र शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऐसे पढ़ें सभी विषयों के उपयोगी नोट्स।


     लॉकडाउन के कारण बच्‍चों की पढ़ाई  के साथ ही शैक्षिक सत्र के भी जहां काफी पिछड़ जाने की आशंका बन रही है वहीं आपदा के समय मे विद्यलयी शिक्षा विभाग का पोर्टल स्कूली बच्चों के लिए कारगर सावित हो रहा है। विभागीय निर्देशों पर शिक्षक अपने विषयों के उपयोगी नोट्स पीपीटी, पीडीएफ और वीडियो स्लाइड के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं और लॉकडाउन के कारण स्कूल कॉलेज बन्द रहने के कारण पोर्टल से नोट्स डाइनलोड कर अध्ययन कर रहे हैं। 
    पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस नामक अदृश्य दुश्मन से जूझ रही है और इस महासंकट से निपटने के लिए सभी लोग घरों में लॉकडाउन के दौर से गुजर रहे हैं. इस समय विद्यलयी शिक्षा विभाग का पोर्टल बच्चों की पढ़ाई के लिए अच्छा विकल्प सावित हो रहा है। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी घरों में रहते हुए पढ़ाई कर समय का सदपयोग कर रहे हैं। हालांकि राज्यभर में बड़ी मात्रा में ऐसे विद्यार्थी भी मौजूद है जिनके पास इंटरनेटयुक्त स्मार्टफोन नही है जबकि कई क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के कारण यह सुविधा विद्यार्थियों की पहुंच से बाहर है। ऐसे विद्यार्थी उत्तराखंड दूरदर्शन सहित  मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयंप्रभा चैनलों पर शैक्षिक प्रसारण का लाभ ले सकते हैं। 
      लॉकडाउन के दौरान  विद्यार्थी ऑनलाइन और वर्चुअल क्‍लासेज के माध्यम से पढ़ाई करते हुए अपनी विषयगत दक्षताओं को बढ़ा सकते हैं. ई-पेज "हिमवंत" के माध्यम से भी कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए अर्थशास्त्र से सम्बन्धित नोट्स उपलव्ध किये गए हैं। जिन्हें नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड किया जा सकता है।

  • विद्यलयी शिक्षा विभाग के पोर्टल से शैक्षिक सामग्री डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। Click here
  • "हिमवंत" पर कक्षा 11 व 12 अर्थशास्त्र विषय के उपयोगी नोट्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। Click here


Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...