Swachh Vidyalaya Puraskar: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए अब 15 अप्रैल तक करना हो सभी विद्यालयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन।
प्रिय शिक्षक साथियों एवं सम्मानित स्कूल प्रमुखों, आप सभी अवगत हैं की भारत सरकार द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एसवीपी) 2021-22 का शुभारंभ किया है । यह कार्यक्रम उन स्कूलों को मान्यता , प्रोत्साहन और पुरस्कार प्रदान करेगा जिन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किये है। एसवीपी कार्यक्रम भविष्य में विद्यालयों को स्वच्छता के क्षेत्र में और भी अनेक सुधार करने के लिए अवसर प्रदान करता है। सभी प्रकार के इच्छुक स्कूल मार्च 2022 तक स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहाँ इस पोस्ट के माध्यम से मै स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एसवीपी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाते हुए इस कार्य में आपके सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करूँगा. किसी भी प्रकार की जानकारी व सुझाव के लिए इस पोस्ट के अंत में दिए गए कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करें. सुशील डोभाल, प्रवक्ता विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड तो आइये, शालाओं की स्वच्छता और साफ़ सफाई को लेकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम को समझते हैं. शाला में जल स्वच्छता एवं साफ-सफा...