Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

Summer Camp 2025: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में संपन्न हुआ "भारतीय भाषा समर कैंप 2025", छात्र-छात्राओं ने भाषाई विविधता को समझते हुए अनेक गतिविधियों में किया प्रतिभाग

Report by- Sudhanshu Dobhal "भारतीय भाषा समर कैंप 2025"  पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार, टिहरी गढ़वाल  टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में स्कूली बच्चों ने जहां विभिन्न भाषा और  बोलियों को समझने का प्रयास किया वहीं अनेक रोचक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। समर कैंप को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। समर कैंप की खबर देखें Video पर    विद्यालय स्तर पर "भारतीय भाषा समर कैंप 2025" के संयोजक सुशील डोभाल ने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है जहां हर राज्य, हर क्षेत्र की अपनी भाषा और संस्कृति है। इसी भाषायी विविधता को बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाने और उन्हें एक-दूसरे की भाषाएं समझने व बोलने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक बड़ी पहल की जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को ध्यान में रखते हुए पीएम श्री स्कूलों में 'भारतीय भाषा समर कैंप 2025' आयोजित किया गया है। जिसमें स्कूली बच्चों को भारत के...

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीन आरोपी पाए गए दोषी, कुछ देर में सजा का ऐलान

Report by- Sudhanshu Dobhal अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोटद्वार कोर्ट शुक्रवार को सजा का ऐलान कर दिया है। इस हत्याकांड ने उत्तराखंड की राजनीति को गरमा दिया था। 2022 के इस हत्याकांड के फैसले पर अब सबकी नजर टिकी हुई थी।    उत्तराखंड का कोटद्वार कोर्ट शुक्रवार को एक हाई प्रोफाइल मामले में सजा का ऐलान हो गया है। कोटद्वार कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सभी मामलों में दोषी करार दिया है। इस फैसले को लेकर प्रदेश में हलचल तेज थी। करीब तीन वर्ष पहले 18 सितंबर 2022 को यमकेश्वर में युवती अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को कैनाल में फेंक दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कैनाल से शव बरामद किया गया। अब इस बहुचर्चित हत्याकांड में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत शुक्रवार को फैसला सुनाया। हत्या, साक्ष्य छुपाने समेत चारों आरोपों में तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं, अंकिता के परिजनों ने इस मामले में आरोपियों की फांसी की मांग की है।    अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी की ओर से जांच के बाद 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में फाइल की थी। इसमें 97 गव...

Golden Card: कैबिनेट के इस निर्णय के बाद राजकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को गोल्डन कार्ड में मिली बड़ी राहत

Report by- Sudhanshu Dobhal Golden Card Scheme for  Uttarakhand Govt. Employee उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स व उनके आश्रितों के कैशलेस इलाज की रुकावट धामी सरकार ने दूर कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने गोल्डन कार्ड योजना में अस्पतालों का बकाया चुकाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को 75 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दे दी है।      सचिवालय मीडिया सेंटर में सचिव गोपन शैलेश बगौलीने पत्रकार वार्ता कर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बगौली ने बताया-गोल्डन कार्ड योजना के संचालन में आ रही परेशानियों और सूचीबद्ध अस्पतालों के बकाया का मुद्दा कैबिनेट बैठक में उठा। इस पर कैबिनेट ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को बकाया चुकाने के लिए 75 करोड़ रुपये लोन के रूप में देने पर सहमति जताई। बकाये का भुगतान होने के बाद गोल्डन कार्ड के तहत अस्पतालों में इलाज सामान्य रूप से हो सकेगा। प्राधिकरण लोन की राशि बाद में सरकार को चुकाएगा।  प्रीमियम बढ़ाने पर कर्मचारियों के साथ होगी चर्...

Bharat scout and guide: भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय में चार दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हुई संपन्न, विभिन्न संवाददाताओं ने किया प्रतिभाग।

Report by- Sudhanshu Dobhal भारत स्काउट एवं गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में दिनांक 22 मई 2025 से 26 मई 2025 तक राज्य मीडिया संवाददाताओं एवं क्षेत्रीय मीडिया संवाददाताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।    कार्यशाला का शुभारंभ 22 मई 2025 को निदेशक भारत स्काउट एवं गाइड दर्शन पावस्कर द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया कार्यशाला उपनिदेशक स्काउट अरुप सरकार तथा पी. आर. (आई. टी.)एवं अन्य विभागों के प्रभारियों के सक्रिय सहयोग से आयोजित की गई विभिन्न राज्य संघो के 26 प्रतिभागियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया सभी प्रतिभागियों को टाइम्स नव आज तक और MH1 न्यूज़ चैनल जैसे प्रमुख मीडिया चैनलों के वरिष्ठ विशेषज्ञों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया गया उत्तराखंड से राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट टिहरी गढ़वाल के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता एवं स्काउट मास्टर विश्व प्रकाश मेहरा एवं राजकीय इंटर कॉलेज रानी पोखरी देहरादून से गंगा डोबरियाल ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

Breaking news: तबादलों की आस लगाए बैठे शिक्षकों को झटका, हाईकोर्ट ने सुगम दुर्गम को लेकर तबादलों पर लगाई रोक,

Report by- Sudhanshu Dobhal Himwant Educational News शिक्षा विभाग में तबादलों की प्रक्रिया रुक गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा के एक मामले में सुगम-दुर्गम को लेकर तबादलों पर रोक लगाई है। विभाग की ओर से न्याय विभाग से परामर्श लिया जा रहा है। प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए तबादला एक्ट बना है। जिसके तहत इस साल मार्च से तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मंडल और जिला स्तर पर तबादला समितियों के गठन के बाद प्रत्येक संवर्ग के लिए सुगम-दुर्गम क्षेत्र एवं तबादलों के लिए पात्र शिक्षकों और संभावित खाली पदों की सूची जारी की जानी थी, लेकिन इस बीच हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद विभाग में तबादले की प्रक्रिया रुक की गई है। विभाग ने बताया है कि उत्तरकाशी जिले में एक ही क्षेत्र के दो विद्यालयों में जूनियर हाईस्कूल को दुर्गम क्षेत्र और प्राथमिक विद्यालय को सुगम में होना दर्शाया है। जिस पर हाईकोर्ट ने सुगम-दुर्गम के आधार पर तबादले पर रोक लगाई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन के मुताबिक तबादला एक्ट के तहत सभी तबादले सुगम-दुर्गम के आधार पर होते हैं। अपर सचिव क...

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)रुड़की में विज्ञान गणित में नवाचार कार्यशाला का समापन

आईसर पुणे से IRise व एससीईआरटी देहरादून के संयुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत डायट रुड़की में तीन दिवसीय विज्ञान गणित में इन्नोवेटिव कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें जनपद से 42 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम समन्वयक अनिल कुमार ने बताया कि NEP 2020 के अनुसार बच्चों को विज्ञान गणित में गतिविधि आधारित शिक्षण कराने के लिए  शिक्षकों को इस प्रकार के इन्नोवेटिव प्रशिक्षण करने की आवश्यकता है जिससे बच्चों के अंदर गणित विज्ञान के प्रति रुचि हो और  तार्किक क्षमता का विकास हो। डायट प्राचार्य कैलाश डंगवाल ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी के अंदर एक वैज्ञानिक है इसकी स्वतंत्र सोच को विकसित करने की आवश्यकता है उसकी ऊर्जा को एक सही दिशा देने की आवश्यकता है।   कार्यक्रम में आयशर पुणे से पंकज यादव तथा जनपद हरिद्वार के इन्नोवेटिव चैंपियन शिल्पा त्यागी ममतेश धीमान राजकुमार और आदर्श वीर भारद्वाज ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को  विभिन्न रोचक गतिविधियां कराई जिसको सभी शिक्षकों ने बहुत ही मनोयोग से किया तथा इस कार्यशाला को सराहा। कार्यक्रम क्या उसके समापन के अवसर पर अकादमी...

Teachers will boycott Swift Chat app: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के आवाहन पर स्विफ्ट चैट एप पर उपस्थिति का शुरू हुआ बहिष्कार, क्या शिक्षकों की सत्यनिष्ठा पर संदेह की उपज है स्विफ्ट चैट ?

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड स्टेट प्राईमरी टीचर्स एसोसिएशन और उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के बाद राजकीय शिक्षक संघ ने भी अब स्विफ्ट चैट एप पर हर दिन ऑनलाइन चेक इन और लोकेशन साझा करने की प्रक्रिया के बहिष्कार का ऐलान किया है। संघ ने सभी विद्यालयों की शाखाओं से स्विफ्ट चैट एप के बजाय उपस्थिति पंजिका पर ही पहले की भांति उपस्थिति दर्ज करने की अपील की है।      राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड सहित अन्य शिक्षक संगठन स्विफ्ट चैट ऐप पर हर दिन ऑनलाइन चेक-इन और लोकेशन साझा करने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। शिक्षक संघों का कहना है कि यह प्रक्रिया व्यावहारिक नहीं है, खासकर ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में खराब नेटवर्क के कारण इस प्रक्रिया में तमाम समस्याएं पैदा हो रही है। साथ ही यह प्रक्रिया शिक्षकों की सत्यनिष्ठा पर संदेह पैदा करता है।    राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय, मंडलीय और जनपद कार्यकारिणियों की आवाहन पर ब्लॉक कार्यकारिणियों ने सभी शाखाओं से स्विफ्ट चैट पर उपस्थिति और लोकेशन अंकित करने का बहिष्कार और पूर्व की भांति उपस्थिति पंजिका और बायोमेट्रिक...

Inspire Award Workshop: कीर्तिनगर में संपन्न हुई एक दिवसीय इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यशाला, सभी विद्यालयों से होगा बाल वैज्ञानिकों का नामांकन

Report by- Sushil Dobhal विकासखण्ड कीर्तिनगर में इंस्पायर अवार्ड नामांकन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला बीआरसी हॉल में संपन्न हुई। जिसमें विकासखंड के सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी वाईएस नेगी ने समस्त प्रतिभागियों को समयांतर्गत बाल वैज्ञानिकों के नामांकन करने की निर्देश दिए हैं।     भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से दसवीं तक के विद्यार्थियों से नवाचार आमंत्रित किए जाते हैं और चयन होने पर छात्र-छात्राओं को ₹10000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। विकासखंड के छात्रों का समय अंतर्गत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड कीर्तिनगर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए खंड शिक्षा अधिकारी वाईएस नेगी ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को समय पर गुणवत्तायुक्त नवाचार अपलोड करने की निर्देश दिए हैं।    Inspire Award Manak ...

Teachers promotion: शिक्षक ललित मोहन सती के स्पष्टीकरण पर राजकीय शिक्षक संघ हुआ मुखर, स्पष्टीकरण वापस लेने की उठाई मांग

Report by- Sushil Dobhal राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी ने शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के समक्ष बरसों से पदोन्नति लटकाए रखने का मामला उठाने वाले शिक्षक ललित मोहन सती के स्पष्टीकरण लिए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्ति करते हुए स्पष्टीकरण वापस लेने की मांग की है। संघ के पदाधिकरियों ने कहा है कि शिक्षकों को पदोन्नति देने के बजाय स्पष्टीकरण और कार्यवाही का भय दिखाया जा रहा है जिसे राजकीय शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे।     चमोली जिले में आयोजित एक  कार्यक्रम  में शामिल हुए शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से  शिक्षक ललित मोहन सती ने वर्षों से शिक्षकों के लंबित पदोन्नतियों को लेकर सीधे सवाल कर लिए थे। इस मामले के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। राज्य के हजारों शिक्षकों ने जहां शिक्षक ललित मोहन सती के इस कदम को उचित ठहराया वहीं विभाग ने इसी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए शिक्षक का स्पष्टीकरण लिया है।   संघ के मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल ने कहा है कि शिक्षक ललित मोहन सती ने विद्यालय में पहुंचे शिक्षा मंत्री से लंबे समय से पदोन्नतियां न ह...

Uttarakhand Board Exam: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में राज्य की मेरिट सूची में शामिल और राजकीय विद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी करेंगे सम्मानित, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में 20 मई का आयोजित होगा प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

Report by- Sushil Dobhal Himwant Educational News जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में मंगलवार 20 मई को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में राज्य की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त तथा विकास खंडों के राजकीय विद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में इन सभी छात्रों को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।     उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने कहा है कि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में दिनांक 20 मई 2025 को दोपहर 12.00 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में परिषदीय परीक्षा 2024-25 में राज्य की मेरिट सूची एवं विकासखण्ड स्तर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाना है। जिसमे परिषदीय परीक्षा 2024-25 में राज्य की मेरिट सूची एवं जनपद के समस्त विकासखण्डों के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं एवं उनके प्रधानाचार्यों द्वारा प्रत...

Inspired Award Workshop: नरेंद्रनगर में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यशाला हुई संपन्न, ग्रीष्मावकाश से पहले स्कूलों में आइडिया कंपटीशन करवाने के खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए निर्देश

Report by- Sushil Dobhal विकासखंड नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में  खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेंद्रनगर के दिशा निर्देशन में इंस्पायर अवार्ड मानक में छात्राओं के नामांकन को बढ़ाने हेतु तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड मानक में नामांकन बढ़ाने हेतु विकासखंड स्तर पर रणनीति तैयार करना था। खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति ने कार्यशाला के प्रतिभागी समस्त विज्ञान शिक्षकों को अपने विद्यालय में ग्रीष्मावकाश से पहले आइडिया कंपीटिशन करवाने के निर्देश दिए हैं।  कार्यशाला में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि विद्यालय के समस्त छात्रों को ग्रीष्म अवकाश हेतु गृह कार्य के रूप में कम से कम पांच-पांच मौलिक आइडिया लिखकर लाने को कहा जाए जिससे कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि का विकास हो सके और पूर्व की भांति विकासखंड नरेंद्रनगर से अधिकतम छात्रों का नामांकन इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता हेतु करवाया जा सके जिससे कि विकासखंड के छात्र-छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता हेतु चयन हो सके। विदित है कि इंस्पायर अव...

दुखद: शिक्षक रमेश अन्थवाल और उनके बड़े भाई चिंतामणि अन्थवाल की सड़क हादसे में मौत, भिलंगना क्षेत्र में व्याप्त हुई शोक की लहर

Report by- Sudhanshu Dobhal टिहरी जिले के अन्थवाल गांव हिंदाव (घनसाली) मूल निवासी शिक्षक रमेश अन्थवाल और उनके बड़े भाई चिंतामणि अन्थवाल भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु  हो गई। घटना की सूचना मिलती ही क्षेत्र में शोक की लहर प्राप्त हो गई। शिक्षक साथी रमेश अन्थवाल शिक्षा विभाग में तैनाती से पहले वर्षों तक अमर उजाला के घनसाली से संवादाता रहे, और वर्तमान में राजकीय जूनियर हाईस्कूल दुंग बजियाल गांव में शिक्षक के पद पर तैनात थे। जबकि उनके सगे बड़े भाई चिंतामणि अन्थवाल रिटायर्ड फार्मासिस्ट थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी कार उनके गांव के निकट ही दुर्गा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई। सड़क हादसे में दोनों भाइयों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हुई है। तमाम जनप्रतिनिधियों और अनेक लोगों ने उनकी असमय मृत्यु पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी ज़ाखणीधार में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और अधिवेशन हुआ सपन्न, ब्लॉक कार्यकारिणी का एक बार फिर निर्विरोध हुआ चुनाव,

Report by- Sudhanshu Dobhal  राजकीय शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी जाखनीधार टिहरी गढ़वाल का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सहमति से कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया। ब्लॉक के शिक्षकों ने जहां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है वही निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने राजकीय शिक्षक संघ के समस्त सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।     विकासखंड जखनीधार में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी की निर्वाचन में एक बार फिर राजकीय शिक्षक संघ के सदस्य शिक्षकों ने आपसी सहमति से कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया है। शनिवार को संपन्न हुए अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में जहां अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। शिक्षकों ने एक बार फिर अध्यक्ष-श्री रजनीश नौटियाल, उपाध्यक्ष पु०- श्री पंकज कुमार डंगवाल, उपाध्यक्ष महिला - श्रीमती सरोजिनी मंमगाई, मंत्री- श्री कुशाल सिंह बागियाल, संयुक्त मंत्री पुरुष - श्री लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित, संयुक्त मंत्री महिला- श्रीमती नीलम नेगी, आय...

Breaking News: उत्तराखंड के इस कॉलेज में हुआ शर्मनाक कृत्य, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अलीम अंसारी छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में हुआ गिरफ्तार

देवभूमि उत्तराखंड के रुड़की में एक सरकारी डिग्री कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने आए चुड़ियाला डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर को छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने viva के दौरान छात्राओं को बंद कमरे में गलत तरीके से छुआ। यही नहीं आरोपी ने एक छात्रा के हाथ पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर उसे कॉल करने के लिए तक कह डाला।  गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक महाविद्यालय में गुरुवार को बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगात्मक परीक्षा थी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अब्दुल अलीम अंसारी (55) परीक्षा लेने आया। आरोप है कि मौखिक परीक्षा लेते समय वह छात्राओं को गलत ढंग से छू रहा था। शुरू में तो छात्राओं को लगा कि शायद ऐसे ही हाथ लग गया हो लेकिन उसने कई छात्राओं के साथ ऐसा ही किया। यहां तक कि उसने एक छात्रा का हाथ पकड़कर उस पर अपना मोबाइल नंबर लिख दिया और बात करने को कहा।    इससे भड़की छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वे प्राचार्य के पास पहुंचीं और लिखित में इसकी शिकायत की। इस बीच छात्राओं ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को भी फोन पर पूरी घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने मु...

Golden Card Scheme: गोल्डन कार्ड योजना में सुधार के लिए होंगे यह बड़े बदलाव

Report by- Sudhanshu Dobhal Golden Card Scheme for  Uttarakhand Govt. Employee  उत्तराखंड में राजकीय कर्मचारी और पेंशनर्स को कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए शुरू की गई गोल्डन कार्ड योजना में सुधार के लिए बदलाव किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है।    स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार को सचिवालय में गोल्डन कार्ड की खामियों को लेकर बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव के साथ ही स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स से जुड़ी इस योजना की दिक्कतों को दूर किया जाए। विदित है कि गोल्डन कार्ड योजना के तहत राज्य के कई प्राइवेट अस्पतालों ने इलाज से इंकार कर दिया है। इस वजह से कर्मचारी और पेंशनर्स की परेशानी बढ़ गई है। अस्पतालों का 150 करोड़ बकाया होने की वजह से अस्पताल नए मरीज एडमिट नहीं कर रहे हैं। Uttarakhand Govt. Employee Madical Reimbursement Form: आयुष्मान भारत उत्तराखण्ड गोल्डन कार्ड SGHS योजना के अन्तर्गत समस्त कार्मिको / पेंशनर्स के लिए च...

25 आईएएस और 13 पीसीएस अफसरों के दायित्वों में हुआ फेरबदल, झरना कमठान से महानिदेशक शिक्षा का दायित्व हटाकर सौंपी अपर सचिव वित्त की जिम्मेदारी, अभिषेक रुहेला को मिला महानिदेशक शिक्षा का दायित्व

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तराखंड सरकार ने 25 आईएएस और 13 पीसीएस अफसरों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। मुख्य सचिव आनंद बर्धन के वित्त, कृषि उत्पादन आयुक्त सभी प्रमुख विभाग अब प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु संभालेंगे। बर्धन मुख्य स्थानिक आयुक्त, मुख्य निवेश आयुक्त और ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व देखेंगे।    प्रमुख सचिव लाल रिन लियाना फैनई को अवस्थापना विकास आयुक्त की नई जिम्मेदारी मिली है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग एक बार फिर से शैलेश बगौली के पास आ गया है।  इसके साथ ही शिक्षा विभाग में झरना कमठान से महानिदेशक शिक्षा का दायित्व हटाकर उन्हें अपर सचिव की वित्त की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक रुहेला महानिदेशक शिक्षा का दायित्व संभालेंगे।    शिक्षा सचिव रविनाथ रमनसे आयुष एवं आयुष शिक्षा हटाकर दीपेंद्र चौधरी को दे दिया गया है। चंद्रेश यादव से आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद एवं संचालक चकबंदी का दायित्व हटा दिया गया है। रंजना राजगुरु अब इन्हें दिखेंगी। बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे डॉक्टर श्रीधर बाबू को नियोजन विभाग मिला है, जबकि सी रविशंकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी...

CBSE Class 12 Result 2025 announced, Check result here

Report by- Sudhanshu Dobhal CBSE Class 12 Result 2025 will be announced today as per media report, i.e. May 13, 2025, through CBSE Board official websites, such as cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, and cbse.gov.in. Students will also be able to check their CBSE 12th Result 2025 through DigiLocker, SMS, IVRS, and UMANG Class 12th CBSE result 2025 Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2025 (Link 1) - Announced on 13th May 2025

Teachers Attachment: शिक्षक कर्मचारियों के अटैचमेंट खत्म करने के आदेश हर बार की तरह बेअसर, शिक्षकों ने उठाए सवाल- आखिर कब भेजेंगे मूल तैनाती के स्कूलों में?

Report by- Sudhanshu Dobhal  अटैचमेंट खत्म करने की आदेशों के बावजूद अटैचमेंट पर चल रहे शिक्षक और शिक्षणेत्तर कार्मिकों को मूल तैनाती पर भेजने का आदेश विभाग शिक्षा निदेशालय पर ही लागू नहीं कर पा रहा है। जिससे अटैचमेंट को लेकर शिक्षकों ने ही सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। शिक्षक संगठनों का तर्क है कि समग्र शिक्षा, विद्या समीक्षा केंद्र, एससीईआरटी, सीमैट, शिक्षा निदेशालय प्रारंभिक, टर माध्यमिक के अलावा महानिदेशालय या में लंबे समय से अटैच कई शिक्षक और कार्मिक जमे हुए हैं।     विदित रहे कि शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में अटैचमेंट पर चल रहे शिक्षकों और कार्मिकों की सूची तैयार कर उन्हें मूल तैनाती स्थल भेजे जाने के आदेश त जारी किए थे। जिसके बाद शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने समस्त म मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेशित किया कि वह अपने-अपने जनपदों में अटैचमेंट पर चल रहे शिक्षकों की सूची निदेशालय को सौंपे। जनपदों से जब अटैचमेंट की सूची प्राप्त हुए तो कुल 1,105 कार्मिक अटैचमेंट पर पाए गए थे।     यानी किस अधिकारी की संतुति पर अटैचमेंट स्वीकार किया गया, उसक...

🔴#BREAKING NEWS : उत्तराखंड में सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया, पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और ऑक्सीजन रखने के आदेश

Report by- Sudhanshu Dobhal 🔴#BREAKING NEWS : उत्तराखंड में सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया, पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और ऑक्सीजन रखने के आदेश #Pakistan | #India #war 

Breaking News: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत दो कि हालत गंभीर

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। यह हादसा गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के पास हुआ। हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राइवेट कंपनी का था हेलीकॉप्टर बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का था, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को चारधाम यात्रा के अंतर्गत सेवाएं दे रहा था। दुर्घटना के पीछे फिलहाल तकनीकी खराबी या मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। DM और बचाव दल मौके के लिए खाना उत्तरकाशी के जिलाधिकारी (DM) स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। साथ ही तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, पुलिस बल, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन दल, एम्बुलेंस, और राजस्व विभाग की टीमें मौके की ओर रवाना की गई हैं। पहाड़ी इलाका होने के कारण बचाव कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन राहत कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। देहरादून से हर्षिल जा रहा था हेलीकॉप्टर प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्ट...

School Education: कम छात्र संख्या वाले 678 बेसिक और जूनियर स्कूल बनेंगे उत्कृष्ट विद्यालय, स्कूल आने-जाने के लिए छात्रों को प्रतिदिन मिलेंगे 100₹, दूसरे स्कूलों से आने वाले छात्रों को मिलेगी परिवहन सुविधा।

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तराखंड में कम छात्र संख्या वाले बेसिक और जूनियर स्कूलों में से सरकार ने 678 उत्कृट स्कूल विकसित करने का निर्णय लिया है। बुधवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इन स्कूलों के चयन और विकास के मानक जारी किए। इन स्कूलों के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूलों से जोड़ा जाएगा। साथ ही इन स्कूल में आने जाने के लिए छात्रों को प्रति दिन 100 रुपये देने का प्रावधान भी किया गया है।     महानिदेशक-शिक्षा झरना कमठान ने स्कूलों की स्थापना के बाबत सभी डीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि हर उत्कृष्ट स्कूल में न्यूनतम चार शिक्षक या आरटीई के मानक के अनुसार जो भी ज्यादा होगा, नियुक्त किए जाएंगे। स्कूल में कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल मैदान भी होगा। उत्कृष्ट स्कूल में दूसरे स्कूल से आने वाले छात्रों को परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी।

Touch here

Breaking news: टिहरी गढ़वाल के कांडीखाल से लापता 14 वर्षीय बालिका का 12 दिन बाद संदिग्ध अवस्था में मिला शव, क्षेत्र में फैली शोक की लहर

टिहरी जिले के विकासखंड  थौलधार के पट्टी जुआ काण्डीखाल से 20 अप्रैल से लापता चल रही 14 वर्षीय बालिका का शव डाबरी गांव की खाई से बरामद हुआ है। प्राप्त सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से सड़क तक पहुंचाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक मृत्यु के कारणो का पता नहीं चल पाया। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। लापता बालिका का शव बरामद होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हुई है।  Tehri Police Uttarakhand  ने घटना पर किया यह खुलासा  पुलिस ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया फेसबुक पर इस प्रकार दी है।  🔶 दिनांक 20/4/2025 की रात्रि को श्रीमती विनीता धर्मपत्नी श्री मस्त लाल, निवासी ग्राम डाबरी, थाना टिहरी गढ़वाल द्वारा चौकी कांडीखाल पर आकर सूचना दी गई थी कि मैं और मेरी पुत्री कोमल( काल्पनिक नाम) रथी देवता मंदिर कांडीखाल क्षेत्र में मेले में घूमने के लिए गए थे।  वहां से कोमल मुझे यह कहकर चली गई कि मुझे घर जाना है, किंतु देर शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची। 🔷 जिसके सम्बन्ध में कोतवाली नई टिहरी में अभियोग पंजीकृत किया ...

NTA NEET UG Admissions 2025 Exam Admit Card for MBBS / BDS Course

Posted by- Sudhanshu Dobhal National Testing Agency (NTA)  has released the National Eligibility Cum Entrance Test NEET UG 2025 online application for admission 2025 will start from 07 February 2025 and the last date to apply will be 07 March 2025. Various Institution are participating in NEET UG 2025, candidates should read the information brochure for all the information related to the entrance exam like syllabus, eligibility, age limit, placement, fees, college information and other types of information and then apply.

DIET Tehri: इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न,

Report by- Sushil Dobhal डायट प्राचार्य - श्रीमती हेमलता भट्ट  जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET नई टिहरी में इंस्पायर अवार्ड मानक कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद सेमवाल और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट ने सभी विकासखंड के समन्वयकों और प्रतिभागी शिक्षकों को कार्य योजना तैयार करते हुए निर्धारित समय तक शतप्रतिशत छात्रों का नामांकन करने की निर्देश दिए हैं।     डाइट नई टिहरी के सभागार में संपन्न हुई एक दिवसीय इंस्पायर अवार्ड मानक अभिमुखीकरण कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंड से पहुंचे इंस्पायर अवार्ड कोऑर्डिनेटर्स और इस कार्यक्रम से जुड़े शिक्षकों को मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने गतवर्ष कार्यक्रम की सफलता पर बधाई देते हुए इस वर्ष के लिए छात्र छात्राओं का समय अंतर्गत शतप्रतिशत नामांकन करवाने की निर्देश दिए हैं। डाइट सभागार में आयोजित कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्य शिक्षा अधिकारी ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे शिक्षकों का खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के प्रयास से इ...

CBSE Result: इस दिन आ रहा है CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CBSE Result: बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के बोर्ड के नतीजे 8 मई से पहले आने की उम्मीद है। नतीजों से पहले एक फाइनल मीटिंग एग्जामिनेशन कंट्रोलर के साथ आयोजित की जाती है जिसके बाद ही नतीजे जारी होते हैं, फिलहाल यह मीटिंग नहीं हुई है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के लाखों स्टूडेंट्स परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। एक बार घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करना होगा।  कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को परिणाम चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद छात्रों को होमपेज पर सीबीएसई 10वीं या 12वीं कक्षा के रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।  इतना करते ही स्टूडेंट्स के सामने एक नई विंडो खुल जाएगी, जहां उन्हें मांगे गए क्रेडेंशियल्स को दर्ज करना होगा।  इतना करते ही स्टूडेंट्स के रिजल्ट खुल जाएंगे।  अब ...