राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के आह्वान पर सम्पूर्ण प्रदेश में 'एक पौधा ops के नाम कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में टेहरी गढ़वाल के NPS आच्छादित कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. हिमांशु जगूड़ी द्वारा केंद्र व राज्य सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष आवश्यक है उसी प्रकार कर्मचारियों के लिये पुरानी पेंशन अति आवश्यक है।वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिमांशु जगूड़ी जिलाध्यक्ष, राजीव उनियाल उपाध्यक्ष, खुशाल सिंह रावत महामंत्री , राकेश चंद ,पूनम चौहान, देवेंद्र सिंह चौहान, संतोष पेटवाल,प्रीति, विकास कुमार, विनीत कुमार ,शिव प्रसाद भट्ट व अन्य सदस्य शामिल हुए। Scholarship Schemes In India: भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाएं, जो बदल देंगी छात्रों की दिशा और दशा, यहां पढ़ें और कर लें ऑनलाइन आवेदन