Skip to main content

Posts

Showing posts with the label DIET New Tehri: डायट नई टिहरी

DIET New Tehri: डायट नई टिहरी में IRISE के सौजन्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू, टिहरी और उत्तरकाशी के विज्ञान शिक्षक कर रहे हैं प्रतिभाग।

DIET New Tehri: डायट नई टिहरी में IRISE (Inspiring India in Research, Innovation and STEM Education)  के सौजन्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू, टिहरी और उत्तरकाशी के विज्ञान शिक्षक कर रहे हैं प्रतिभाग। क्रमश:

Certificate on Coding and Artificial Intelligence

Certificate on Coding and Artificial Intelligence Loading…

NEP-2020 के अंतर्गत स्कूली शिक्षा में शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए Coding की बुनियादी जानकारी, html और css में क्या है अंतर, यहां पढ़ें...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा 6 से ही एक विषय के रूप में कोडिंग सिखाने का प्रावधान किया गया है। कक्षा 6 और उसके बाद के छात्रों को 21वीं सदी के कौशल के तहत स्कूलों में कोडिंग सिखाई जाएगी। कोडिंग के माध्यम से यह छात्र एंड्रॉइड, विंडोज और आईओएस जैसे कई प्लेटफॉर्म के लिए गेम और एप्लिकेशन बनाना सीख सकेंगे। स्वाभाविक तौर पर इसके लिए देशभर में माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों को कोडिंग की बारीकियां सीखनी होगी। इन प्रावधानों के तहत कई राज्यों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आरंभ हो चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के कई जनपदों में भी माध्यमिक शिक्षकों के लिए कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं। NEP 2020 में coding समावेश होने से सभी शिक्षकों को इसकी बेसिक जानकारी होना जरूरी हो गया है। तो आइए इसी क्रम में आज हम html और css के बारे में जानने का प्रयास करते है। Sushil Dobhal    html और css दो कंप्यूटर लैंग्वेज हैं। मैं आपको उनके विषय में बताना चाहूंगा कि “HTML और CSS” दो ऐसी कंप्यूटर लैंग्वेज हैं, जिसका प्रयोग वेबपेज की डिज़ाइन के...

Coding and Artificial intelligence पर DIET नई टिहरी में शिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरंभ

Coding and Artificial intelligence पर DIET नई टिहरी  में शिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरंभ-  क्रमशः

Coding and Artificial intelligence पर टिहरी जिले के 35 माध्यमिक शिक्षक लेंगे 10 दिवसीय प्रशिक्षण, DIET टिहरी में 10 मार्च से 19 मार्च तक होगा प्रशिक्षण का आयोजन

   जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त 35 माध्यमिक शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2022-23 के अन्तर्गत नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के तहत Coding और Artificial intelligence पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। डायट सभागार में यह प्रशिक्षण 10 मार्च को आरम्भ होकर 19 मार्च को सम्पन्न होगा।      टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने उक्त आशय के साथ जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए संबंधित विकासखंडों से निर्धारित संख्या में माध्यमिक शिक्षकों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में प्रशिक्षण में प्रतिभाग करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक विकासखंड से प्रशिक्षणार्थियों की संख्या भी निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत भिलंगना, नरेन्द्रनगर व जौनपुर से 5-5,  कीर्तिनगर व चंबा से 4-4 और जाखणीधार, थौलधार, प्रतापनगर व देवप्रयाग से 3-3 सहायक अध्यापक एलटी अथवा प्रवक्ताओं को Coding and Artificial intelligence ...

DIET New Tehri: डायट नई टिहरी में कई विज्ञान शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण के साथ दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला हुई संपन्न, इन प्रतिभागी शिक्षकों के नवाचारों की डायट प्राचार्य आरपी डंडरियाल ने जमकर की सराहना।

    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण नई टिहरी में मंगलवार को जिले के विभिन्न विकास खंडों के विज्ञान शिक्षकों के प्रस्तुतीकरण के साथ दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद डंडरियाल ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से अपने विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण के दौरान वर्किंग मॉडल्स का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में जनपद के सभी विकासखंडों के 45 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय विज्ञान वर्किंग मॉडल कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। इस कार्यशाला में जिले के सभी 9 विकासखंडों के 45 विज्ञान शिक्षकों ने विभिन्न संबोधों पर डायट सभागार में अपने वर्किंग मॉडल्स का रोचक ढंग से प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान अनेक नवाचारी शिक्षकों ने भविष्य की चुनौतियों और उनके समाधान का अपने विज्ञान मॉडल के द्वारा प्रभावी ढंग से प्रस्तुतीकरण किया।   दो दिवसीय कार्यशाला के समापन के मौके पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य र...

मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एल एम चमोला ने भागीरथीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

नरेंद्र महिला विद्यालय भागीरथीपुरम  भागीरथीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय का मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी, ललित मोहन चमोला ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति का जायजा लेते हुए प्रधानाचार्या एवं शिक्षकाओं को आवश्यक निर्देश दिए।      शनिवार को टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला आकस्मिक निरीक्षण के लिए भागीरथीपुरम स्थित नरेंद्र महिला विद्यालय पहुंचे। उन्होंने इस दौरान विद्यालय की तमाम गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के पठन-पाठन के साथ ही बोर्ड परीक्षाफल के प्रगति की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से उनकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी लेते हुए उनका खूब मनोबल बढ़ाया। उन्होंने शिक्षिकाओं को आईसीटी के साधनों के माध्यम से भी शिक्षण को प्रभावपूर्ण तरीके से छात्राओं के सम्मुख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या को छात्रावास में कमजोर वर्ग की छात्राओं को प्रवेश देने और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए...

'Gyanankuran' Course Program for 6 to 10 classes student of Uttarakhand on Diksha.

  Courses proposed for April 2022 under 'Gyanankuran' ' Gyanankuran'Training For Students 2022-23 'ज्ञानांकुरण' के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए दीक्षा पोर्टल पर उपलव्ध कोर्स Uttarakhand Student Course Program - English   and Hindi Medium Class 6, Science Chapter 1, Student Course -  Food: Where Does It Come From? छात्र पाठ्यक्रम -   भोजन: यह कहाँ से आता है ? Class 6, Maths Chapter 1,  Student Course -   Knowing Our Numbers Class 6, Maths अध्याय 1,  छात्र पाठ्यक्रम -   हमारी संख्या जानना Class 7, Science Science (Chapter 1, Class 7) - Student Course -  Nutrition In Plants विज्ञान हिंदी माध्यम (अध्याय 1, कक्षा 7) -  छात्र पाठ्यक्रम - पौधों में पोषण Class 7, Maths Maths (Chapter 1, Class 7) - Student Course -  Integers गणित हिंदी माध्यम (अध्याय 1, कक्षा 7) -   छात्र पाठ्यक्रम - पूर्णांक Class 8, Science Science (Chapter 1, Class 8) - Student Course -...

SCERT Uttarakhand: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी द्वारा 'ज्ञानांकुरण' के लॉन्च के साथ ही उत्तराखण्ड बना स्कूली बच्चों के लिए दीक्षा पोर्टल पर ई-कोर्सेज उपलव्ध करवाने वाला पहला राज्य।

ज्ञानांकुरण  उत्तराखंड में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा दीक्षा पोर्टल पर 'ज्ञानांकुरण' ई-कोर्सेज का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के देहरादून स्थित वर्चुअल स्टूडियो से ज्ञानांकुरण कार्यक्रम को लॉंच करने के साथ ही उत्तराखंड दीक्षा पोर्टल के माध्यम से कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूली बच्चों को ई-कंटेंट आधारित कोर्सेज उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य बन गया है ।  एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा राज्य के सभी सरकारी और अर्ध सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्रों के लिए दीक्षा पोर्टल पर सभी विषयों पर आधारित ई कंटेंट उपलब्ध करवाई जा रही हैं पहले चरण में कक्षा 6 से 10 तक विज्ञान और गणित विषयों की ई कंटेंट अपलोड किए गए हैं कक्षा कक्ष में शिक्षण के साथ ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से बच्चों तक लर्निंग अप्रोच बढ़ाने के लिए एससीईआरटी द्वारा ज्ञानांकुरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बंशीधर तिवारी ने ज्ञानांकुरण कार्यक्रम को देहरादून से वर्चुअल लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने...

ISRO Young Scientist Programme 2023: 9वीं के छात्रों से इसरो ने ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ के लिए मांगे आवेदन, जल्दी करें यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-

YUVIKA 2023 ISRO Young Scientist Programme 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए “युवा विज्ञान कार्यक्रम” आरम्भ किया है। कार्यक्रम में देश भर से कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्रों से इसरो ने आवेदन मांगे है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है।  इच्छुक उम्मीदवारों को isro.gov.in/YUVIKA पर विजिट कर अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसरो द्वारा प्रतिवर्ष देशभर में कक्षा 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए YUVIKA कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस वर्ष इसरो द्वारा युवा विज्ञान कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए 30 अप्रैल की शाम 4:00 बजे तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा 9 के छात्र भाग ले सकते हैं। इसरो की वेबसाइट पर जारी किए गए निर्धारित मापदंडों पर देश भर में 150 छात्रों को चयनित करेगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को विशेष वेट...

'परीक्षा एक उत्सव' कार्यक्रम के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का तनाव और दबाव किया दूर।

 जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में कक्षा 10 व 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों में परीक्षा का तनाव दूर करने के लिए 'परीक्षा एक उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एलपी डोभाल और शिक्षकों ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा को लेकर अनेक उपयोगी सुझाव दिए हैं।   अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में आज कक्षा 10 और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा के डर और तनाव को दूर करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशों के तहत 'परीक्षा एक उत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का भय और तनाव दूर करने के लिए अनेक रोचक और प्रभावी सुझाव दिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एलपी डोभाल ने कहा कि बच्चों पर अभिभावकों का दवाब, अंकों का दवाब व फेल होने का दवाब सबसे ज्यादा होता है। यह दवाब कब मनोरोग या जटिल समस्या बन जाय पता भी नहीं चलता। इसलिए छात्रों को परीक्षा को एक उत्सव के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा ...

Shaala Siddhi: शाला सिद्धि पोर्टल पर ऐसे करें स्वमूल्यांकन की डाटा इंट्री -

समस्त शाला प्रमुखों एवं शिक्षकों को मेरा सादर अभिवादन। शाला सिद्धि पोर्टल पर विद्यालयों के स्व मूल्यांकन का विकल्प खोल दिया गया है और विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा समस्त विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष को शीघ्र अपने विद्यालय का स्व मूल्यांकन सुनिश्चित करते हुए संबंधित सूचनाएं शाला सिद्धि पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछली बार हमने शाला सिद्धि पोर्टल पर अपने राज्य के समस्त विद्यालयों के स्वमूल्यांकन की सूचनाओं को दर्ज कर देशभर में अग्रणी भूमिका निभाई थी, आइए इस वर्ष भी हम राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में अपना योगदान देते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।  सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड   इस पोस्ट में शाला सिद्धि वेब पोर्टल पर क्या-क्या जानकारी भरना है और ऑनलाइन एंट्री कैसे करना है यह जानकारी मै आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से दूँगा। जिससे आपको पता लग  जायेगा कि हमें स्कूलों की क्या-क्या जानकारी जुटानी है।    शाला सिद्धि वेब पोर्टल पर डाटा एंट्री शुरू करने से पहले आपको इसकी तैयारी पहले कर लेना चाहिए। यानि भरी जाने वाली सभी ...