Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2025

School Education Uttarakhand: शासन ने राज्य शैक्षिक सेवा (प्रशासनिक संवर्ग) में उप शिक्षा निदेशक पदों पर कार्यरत इन 6 अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पदों पर दी पदोन्नति,

Himwant Educational News उत्तराखंड शासन ने राज्य शैक्षिक प्रशासनिक संवर्ग सेवा में उप शिक्षा निदेशक पदों पर कार्यरत 6 अधिकारियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में आशुतोष भण्डारी, हेमलता भट्ट, कमला बडवाल, हरक राम कोहली, नागेन्द्र बर्तवाल और अत्रेश सयाना शामिल हैं। इन्हें महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के कार्यालय में योगदान देने के बाद अलग से तैनाती आदेश निर्गत किए जाएंगे।     शासन की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (प्रशासनिक संवर्ग) सेवा में उप शिक्षा निदेशक / समकक्ष पद वितनमान रु० 78800-200200 पे मैट्रिक्स का लेवल-12) पर कार्यरत अधिकारियों की चयन वर्ष 2025-26 में संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति किए जाने के संबंध में विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में निम्नवत् तालिका में अंकित उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक/समकक्ष पद (वेतनमान रु० 123100-215900, पे मैट्रिक्स का लेवल-13) पर कार्यभार ग्...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में देशभर के शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन

Old pension restoration moment पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में देशभर के शिक्षकों और कर्मचारियों का प्रदर्शन  Read more...

School Education Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने दिव्यांग कोटे के 14 प्रवक्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र और आख्या सहित उपस्थित न होने पर होगी एकतरफा कार्यवाही

School Education Uttarakhand: शिक्षा विभाग ने दिव्यांग कोटे के 14 प्रवक्ताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र और आख्या सहित उपस्थित न होने पर होगी एकतरफा कार्यवाही।   Read more...

टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में गरजे 22 राज्यों के शिक्षक,

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्रयागराज के शिक्षकों ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर शिक्षकों ने जंतर मंतर पर आवाज बुलंद की। धरने की सबसे खास बात यह रही कि सभी राज्यों के शिक्षकों ने इस धरने में प्रतिभाग किया और अपनी शैली में नाच गाकर विरोध-प्रदर्शन किया। आंदोलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमांचल प्रदेश सहित तमाम प्रदेश के शिक्षक मौजूद रहे।  Read more...

नरेंद्रनगर कुंजपुरी के निकट बस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत, गुजरात के 29 श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी दर्शन के लिए जा रही थी बस, बचाव एवं राहत कार्य जारी

नरेंद्रनगर के समीप एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बस में 29 यात्री सवार थे, जो गुजरात से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुए। कब लिखी जाने की समय तक बचाव एवं राहत कार्य जारी था    सोमवार दोपहर जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ वाहिनी नियंत्रण कक्ष को थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस के लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। बस में 29 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय से एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।    स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने बस से घायलों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल...

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवकाश की तिथि में बदलाव, अब 24 नहीं 25 नवंबर को रहेगी छुट्टी, देखे आदेश

गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस के अवकाश की तिथि में बदलाव, अब 24 नहीं 25 नवंबर को रहेगी छुट्टी, देखे आदेश

Chamoli: श्रीकोट विद्यालय के कर्मचारी का शव कमरे में मिला, मचा हड़कंप

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट के एक कर्मचारी का शव कमरे में मिला। मृतक मनोज जोशी ( 32 ) देवाल बाजार में किराए में रहता था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे से मनोज के परिजनों की उससे बात नहीं हो पाई थी। मां व बहिन रेणु ने मनोज को फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उत्तराखंड में बड़ा हादसा: कार दुर्घटना में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा सहित दो शिक्षकों की मौत शनिवार शाम को मनोज की बहन व मां ने कुछ लोगों को इसकी सूचना दी। कमरा अंदर से बंद होने से मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। पुलिस को मनोज का शव उसके कमरे में पड़ा मिला।     मनोज बागेश्वर जिला के गरुड़ ब्लाक के जिनखोला गांव का निवासी था। छह माह पहले उसका विवाह हुआ था। वह हाईस्कूल श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी पद में कार्यरत था। मनोज अपने पीछे पत्नी, मां, बहन व भाई को छोड़ गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात्रि को करीब 10 बजे शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे रखा गया। चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने बताया कि रविवार को ...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: कार दुर्घटना में एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा सहित दो शिक्षकों की मौत

अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार की शाम सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। कार के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आस-पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत हो गई है। खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने खाई में उतरकर कार के अंदर फंसे घायलों को रस्सी के सहारे सड़क तक लाने के बाद खैरना सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पुष्कर भैसोड़ा प्रदेश अध्यक्ष, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, सुरेंद्र भंडारी महामंत्री राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक और संजय बिष्ट अध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवलबाग ब्लॉक निवासी अल्मोड़ा  को मृत घोषित कर दिया।  घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को...

Uttrakhand board: Download 10th and 12th model question papers.

Posted- Sushil Dobhal Uttrakhand board: Download 10th and 12th model question papers. Uttarakhand Board Exam 2026: उत्तराखंड बोर्ड के प्रश्नपत्रों में बड़ा फेरबदल, पूछे जाएंगे हाई आर्डर थिंकिंग स्किल के 20% प्रश्न

Uttarakhand Board Exam 2026: उत्तराखंड बोर्ड के प्रश्नपत्रों में बड़ा फेरबदल, पूछे जाएंगे हाई आर्डर थिंकिंग स्किल के 20% प्रश्न

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस साल बोर्ड के प्रश्नपत्र में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र में 20 फीसदी हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल (उच्च कोटि का चिंतन कौशल) के प्रश्नों को शामिल करने जा रहा है। इससे परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की क्षमता का पता चल सकेगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।    उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के शिक्षा स्तर को बढ़ाने व भविष्य की शिक्षा प्रणाली को देखते हुए बोर्ड अधिकारियों ने प्रश्नपत्रों में हाई आर्डर थिंकिंग स्किल के प्रश्न जोड़ने का निर्णय लिया है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के हर विषय के प्रश्न पत्र में 20 फीसदी इस तरह के प्रश्न होंगे। इससे यह पता चलेगा कि परीक्षार्थी ने प्रश्न का उत्तर समझकर दिया है, या फिर केवल उत्तर को केवल रटा हैl ये है हाई आर्डर थिंकिंग स्किल हाई ऑर्डर थिंकिंग स्किल से परीक्षार्थी के विश्लेषण, मूल्यांकन और निर्माण जैसे कौशलों का परीक्षण किया जाएगा। रटने के बजाय, ये कौशल छात्रों को सीखी गई जानकारी को सक्रिय रूप से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। छात्रों ...

जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धा 21 और 22 नवंबर को चंबा में होगी सपन्न, सभी विकासखंडों के चयनित छात्र और मार्गदर्शन शिक्षक करेंगे प्रतिभाग

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर टिहरी गढ़वाल की जनपदस्तरीय संस्कृत स्पर्धा 21, 22 नवम्बर को अटल उत्कृष्ट श्री देव सुमन राइका चम्बा में आयोजित होगी, जिसमें जनपद के सभी विकासखंडों से चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे। 21 नवम्बर को कनिष्ठ वर्ग एवं 22 नवम्बर को वरिष्ठ वर्ग की स्पर्धा सम्पन्न होगी।        उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत की संरक्षण और संवर्धन के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर टिहरी जिले में संस्कृत स्पर्धा का आयोजन 21 और 22 नवंबर को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ईशिता सजवाण मुख्य अतिथि होंगी। जनपद संयोजक शैलेन्द्र दत्त डोभाल एवं जनपद सह संयोजक डॉ चन्द्रशेखर नौटियाल ने कहा कि इस स्पर्धा में नौ विकासखण्ड के प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त लगभग 1100 छात्र एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रतिभाग करने की संभावना है। नौ विकासखण्ड के खण्ड संयोजक सभी चयनित प्रतिभागियों के आवेदन पत्र एवं प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों की सूची 21 नवम्बर को जनपद संयोजक को सौंप देंगे, तथा अपने खण्ड...

'अकेलेपन का शोर'

Noise of Loneliness Story by- Sushil Dobhal न ज्ञान काम आया, न अनुभव, न प्रतिष्ठा, न रुतबा। बस रह गया एक जख्म, जो शायद कभी धुंधला हो न पाएगा। सच यही है कि इंसान आख़िर में अकेला रह जाता है। जब मन मर जाता है, तो इंसान का बचा ही क्या?    यह कहानी केवल सुधीर की ही नहीं,  यह हर उस इंसान की कहानी है जो काम के जुनून में जीते-जीते खुद को ही खो देता है। सब अपने वक़्त पर हाथ खींच लेते हैं। जिस्म के अंदर किसी कोने पर एक दिल होता है, जो जब टूटता है, तो कोई आवाज़ नहीं करता, बस चुपचाप अपनी चाल बदल देता है। कभी जिसके इशारे पर संस्थान की हवा तक करवट लेती थी, आज उसी संस्थान के आंगन से लेकर गलियारे तक धूल का हर कण उसका मजाक बनाकर उपहास कर रहा था। यही जीवन का सच है, इंसान चाहे कितना भी बड़ा क्यों न बन जाए, अंत में रह जाता है वही अकेलापन।   Read more...

विश्व शौचालय दिवस के मौके पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में 'बदलती दुनिया में स्वच्छता' की थीम पर संपन्न हुयी अनेक गतिविधियाँ

Report by- Sushil Dobhal पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में विश्व शौचालय दिवस का आयोजन करते हुए स्कूली विद्यार्थियों के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ कपिल देव उनियाल ने विद्यार्थियों को स्वच्छतायुक्त शौचालय के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि  आज भी अरबों लोग सुरक्षित शौचालय के बिना जी रहे हैं। विद्यालय में संपन्न हुई गतिविधियों का विवरण  Eco Clubs For Mission LiFE  पोर्टल पर अपलोड किया गया है। Eco Clubs For Mission LiFE      टिहरी जिले के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ज़ाखणीधार में विश्व शौचालय दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा अनेक गतिविधियों में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने पोस्टर, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शौचालय के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ कपिलदेव उनियाल ने स्कूली बच्चों को बताया की  विश्व शौचालय संगठन द्वारा 2001 में स्थापित विश्व शौचालय दिवस को 2013 में ...

नरेंद्रनगर में दो दिवसीय संस्कृत स्पर्धाओं का हुआ समापन, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं।

Report by- Suushil Dobhal  उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और उत्तराखंड सरकार के दिशा निर्देशों पर नरेंद्रनगर स्थित सामुदायिक भवन नगर पालिका परिषद और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर में 14 एवं 15 नवंबर को खंडस्तरीया संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन। जिसमें अनेक प्रतिभागियों का जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।      कार्यक्रम का शुभारंभ बी. डी. सेमवाल राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, व ठाकुर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निवर्तमान अध्यक्ष नगरपालिका परिषद् नरेंद्रनगर द्वारा  किया गया। प्रतियोगिता के खंड संयोजक श्री जयप्रकाश नौटियाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दो वर्गों वरिष्ठ तथा कनिष्ठ की छह अलग-अलग विधाओं में विकासखंड के कुल 15 विद्यालयों और महाविद्यालयों के 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि की रेती ने सर्वाधिक विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्र नगर तथा राजीव...

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर नरेंद्रनगर में विकासखंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शानदार आयोजन, कनिष्ठ वर्ग में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि रेती के छात्रों का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के दिशा निर्देशों पर नरेंद्रनगर स्थित टाउन हॉल में विकासखंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का शानदार ढंग से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न विद्यालय के कनिष्ठ वर्ग में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विधाओं में रोचक ढंग से अपनी परिस्थितियों दी। इस दौरान श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय मुनि रेती के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा।     नरेंद्रनगर टाउन हॉल में खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा हुई आरम्भ, छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने बनाया माहौल उत्तराखंड संस्कृत अकादमी और राज्य सरकार द्वारा संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं संवर्द्धन तथा छात्र-छात्राओं में अन्तर्निहित सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश के समस्त 95 विकासखंडो के साथ-साथ विकासखंड नरेंद्रनगर के नगरपालिका परिषद् नरेंद्रनगर में प्रथम दिवस पर कनिष्ठ वर्ग की छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृत नाटक, संस्कृत समूहनृत्य, संस्कृत समूहगान, संस्कृत आशुभाषण श्लोकोच्चारण तथा संस्कृतवाद विवाद स्पर्धाओं का मंचन किया गया । संस्कृत स्पर्धा के उद्घाटनसत्र में गणमान्य अतिथि वीरेंद्र दत्त सेमवाल रा...

नरेंद्रनगर टाउन हॉल में खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा हुई आरम्भ, छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने बनाया माहौल

Report by- Sushil Dobhal नरेंद्रनगर टाउन हॉल में खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा हुई आरम्भ, छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने बनाया माहौल  

उत्तराखंड में U-TET क्वालीफाई करना बना कठिन, रिजल्ट ने चौंकाया, मात्र 20 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल, अभ्यर्थी यहां देखें अपना rijlt

Report by- Sudhanshu Dobhal उत्तराखंड में टीईटी क्वालीफाई करना बेहद कठिन हो रहा है। इस बार की परीक्षा परिणामों ने अभ्यर्थियों को मायूस कर दिया। मात्र 20 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल हो पाए है।     उत्तराखंड में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने की पहली परीक्षा टीईटी का इस बार चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। टीईटी प्रथम (प्राथमिक) में जहां 38.20 प्रतिशत अभ्यर्थी ही सफल हुए, वहीं टीईटी द्वितीय (उच्च प्राथमिक) का रिजल्ट तो मात्र 19.96 फीसदी रहा है। उत्तीर्ण प्रतिशत काफी कम होने की वजह परीक्षा काफी सख्त होना बताया जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बुधवार को यह परीक्षाफल जारी किया। बोर्ड के संयुक्त सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने बताया कि 27 सितंबर को प्रदेश के 29 शहरों में बनाए गए 94 केंद्रों में परीक्षा कराई गई थी। टीईटी प्रथम में पंजीकृत 14595 अभ्यर्थियों में से 11949 ने परीक्षा दी थी। इनमें से 4564 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। वहीं टीईटी द्वितीय में 24517 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 20803 ने परीक्षा दी थी। 4153 अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है। अभ्यर्थी अपन...

लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव अनेक रोचक गतिविधियों के साथ हुआ संपन्न।

Report by- Sushil Dobhal दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव में मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह और डायट प्राचार्य हेमलता भट्ट के साथ आयोजक टीम नरेंद्रनगर विकासखंड के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम अनेक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में जहां छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित अनेक गतिविधियां प्रस्तुत की, वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी की प्राचार्य हेमलता भट्ट ने छात्र-छात्राओं का खूब उत्साह बढ़ाया।    विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक अमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन नाट्य प्रतियोगिताओं में विकासखंड की कुल 6 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नाट्य प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में विनोद द्विवेदी, मंजू बहुगुणा एवं डॉ सुमन रावत द्वारा प्रस्तुत नाटक में वैज्ञानिक सोच प्रस्तुतीकरण एवं नवीन विचारों के समावेश आदि विभिन्न पहलुओं के आधार पर मूल्यांकन किया। नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज फकोट की टीम, द्वितीय स्थान पर राजीव ...

नरेंद्रनगर में 14 नवंबर को आयोजित होगी 'खण्डस्तरीया संस्कृतस्पर्धा', छात्रों और मार्गदर्शक शिक्षकों मे प्रतियोगिता को लेकर बना उत्साह का माहौल

Report by- Sushil Dobhal उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रचार, संवर्धन एवं छात्रों के भाषागत विकास को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी के दिशानिर्देशों पर 14 नवम्बर को नरेंद्रनगर में खण्डस्तरीया संस्कृतस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को आमंत्रित किया गया है। अनेक गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।     कार्यक्रम के संयोजक जयप्रकाश नौटियाल ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा है कि उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के निर्देशों पर राज्य के सभी 95 विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नरेंद्रनगर स्थित नगरपालिका सामुदायिक हाल में यह प्रतियोगिता 14 नवंबर को आयोजित होगी। उन्होंने कहा है की प्रतिभागी छात्र-छात्राओं और मार्गदर्शक शिक्षकों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है।    कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी विजयपाल सिंह (पी०ई०एस०) करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम में आमन्त्रित किया ...

नरेंद्रनगर में आयोजित हुआ दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव, छात्रों ने प्रस्तुत किए अनेक Innovative Models

Report by- Sushil Dobhal नरेंद्रनगर ब्लॉक के लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वैश्विक स्तर पर उभरती नवीन वैज्ञानिक तकनीकों सहित विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किये। विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिका के साथ प्रतिभाग किया।     NCERT नई दिल्ली द्वारा इस वर्ष विज्ञान महोत्सव का मुख्य विषय-विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए STEM (Science, Technology, Engineering and Mathematics) रखा गया है, इसके अन्तर्गत 07 उपविषय- सतत् कृषि, अपशिष्ट प्रबन्धन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण एवं प्रबन्धन निर्धारित किये गये हैं। आज कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनें वैज्ञानिक प्रदर्शों के साथ प्रतिभाग किया।     महोत्सव में यूकोस्ट उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार ब्लॉक ...

UPSSSC: यूपीएसएसएससी डेंटल हाइजिनिस्ट परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां से देखें अपना परिणाम

UPSSSC Dental Hygienist Final Result OUT: यूपीएसएसएससी ने डेंटल हाइजिनिस्ट भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवाीर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  Read more...

उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025- जनपद पौड़ी में 230 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई विज्ञप्ति, ऐसे करें आवेदन, जानें भर्ती की शर्तें

Report by- Sushil Dobhal   उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025- जनपद पौड़ी में 230 पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई विज्ञप्ति, ऐसे करें आवेदन, जानें भर्ती की शर्तें। शासनादेश संख्या-341670/XXIV-A-1/2025-12983/2022 दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 द्वारा प्रदान की अनुमति के क्रम में उत्तराखण्ड राजकीय प्रारम्भिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 2012 (समय-समय पर यथासंशोधित) एवं एवं संशोधित सेवा नियमावली, 2025 में निहित प्राविधानों के अधीन जनपद पौड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (प्राथमिक), ग्रेड-III (वेतनमान 35400-112400 लेवल-6) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।  Read more...

UPSSSC: यूपीएसएसएससी वन रक्षक और वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, नौ नवंबर को होगा एग्जाम

Uttarakhand Employment News UPSSSC Forest Guard Admit Card: यूपीएसएसएससी की मुख्य परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 6 नवंबर 2025 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  Read more...

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पर लगे महिला पत्रकार के साथ अभद्रता और हाथपाई के आरोप, निदेशक के पक्ष में सामने आए कई डीएलएड प्रशिक्षित, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो,

Report by- Sudhanshu Dobhal   प्रारंभिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड पर महिला पत्रकार के साथ अभद्रता और हाथापाई के आरोप लगे हैं। मामला आज दोपहर बाद उस समय का बताया जा रहा है जब प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रकरण को लेकर कुछ आवेदकों के अभिभावक मीडियाकर्मियों को लेकर निदेशक से मिलने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यूजर्स निदेशक के पक्ष में भी कमेंट कर रहे है। कुछ यूजर्स निदेशक के ऊपर कुछ डीएलएड अभ्यर्थियों द्वारा दबाव बनाने का आरोप भी लगा रहे हैं।     घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वीडियो बनाए जाने को लेकर ही विवाद हुआ। महिला द्वारा बार बार दोहराया जा रहा है कि वे प्रेस से है। इसके साथ ही वह अपने सहयोगियों को बार बार वीडियो बनाने के लिए कहती सुनाई दे रही है।      निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पर लग रहे इन आरोपों की पुष्टि नहीं की जा सकती। आरोपों में कितनी सच्चाई है यह जांच के बाद ही तय हो पाएगा। घटना को लेकर पूर्व में डीएलएड कर चुके अभ्यर्थियों का सोशल मीडिया पर यह भी कहना है कि कुछ अभ्यर्थी अपने अभिभावक...

DIET Roorkee: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रुड़की का भ्रमण कर प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम ने किया वृक्षारोपण

Report by- Sushil Dobhal जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रुड़की में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा वृक्षारोपण करते हुए विज्ञान उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत विकसित विज्ञान प्रयोगशाला का भ्रमण किया।     रुड़की शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर राजेंद्र पाल, डॉ अरुण, डॉ वंदना ग्रोवर, डॉ सुधीर चौधरी, डॉ अलोक कुमार और डॉ एनडी अरोड़ा की टीम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य कैलाश डंगवाल ने कहा है कि पेड़ पौधे वायुमंडलीय संतुलन बनाए रखते हैं और तापमान को नियंत्रित करते हैं, जिससे जलवायु स्थिर रहती है। वृक्षारोपण से पक्षियों, जीव जंतुओं और जानवरों के लिए आवास और भोजन के स्रोत बनते हैं, जो जैव विविधता को बढ़ावा देता है। चिकित्सकों के दल ने इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण सस्थान में विकसित किए गए विज्ञान प्रयोगशाला का भी भ्रमण किया। प्रवक्ता डायट अनिल धीमान ने सभी लोगों से आग्रह किया गया कि आप जब भी शिक्षा के क्षेत्र में कोई नवाच...

NFC Vacancy: न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के 405 पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन

NFC Recruitment 2025: न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद में 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। एनएफसी ने अप्रेंटिस के 405 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार NAPS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  Read more...

Uttarakhand: पौड़ी में 20 हजार की रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार,

काल्पनिक छबि  उत्तराखंड में आज विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीडांडा के  मेडिकल अफसर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। डॉक्टर यह रकम नर्सिंग अधिकारी से ले रहा था।    प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रभारी सीएचसी नैनीडांडा ने अदालीखाल पीएचसी पर नियुक्त नर्सिंग अधिकारी से उनकी नियुक्ति पीएचसी पर ही बनाये रखने के एवज में बीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस से की। जिसके बाद ट्रैप टीम ने अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। साथ ही अभियुक्त के आवास पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में भी तलाशी व पूछताछ जारी है।   Read more... जानें,  8वें वेतन आयोग में क्या होगी आपकी सैलरी SCERT Uttarakhand: उत्तराखंड के सभी शिक्षकों को शीघ्र करना होगा MOOC Level 2.0 Online Course, वरना रुक जाएगा शिक्षकों का वेतन, SCERT ने जारी किए निर्देश 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग में डबल हो सकती है लाखों कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, इतना फिटमेंट फैक्टर रख सकती है सरकार, इस लिंक पर पढ़ें यह खास रिपोर्ट