Skip to main content

लॉकडाउन में ऑनलाइन सेमीनार की अनूठी पहल, सीईओ एसपी सेमवाल ने कोरोना वायरस से पैदा हालातों पर पेश किये प्रभावी विचार.

लॉकडाउन में सूचना प्रोद्योगिकी का सदपयोग करते हुए करीबी दो सौ शिक्षकों ने ऑनलाइन सेमीनार में प्रतिभाग कर बतौर मुख्यवक्ता टिहरी के सीईओ एसपी सेमवाल का व्याख्यान सुना. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की और से आयोजित और करीब डेड घंटे तक चले इस कार्यक्रम में नवल कोरोना वायरस के जोखिम से उपजे हालातों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
    सेमीनार में मुख्यवक्ता व टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है की नवल कोरोना वायरस के कारण दुनिया में जो हालात पैदा हुए हैं वे इतिहास का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने कहा की इस अदृश्य आपदा ने आज करीब 195 देशों में अपने पैर पसार लिए हैं. कई मुल्कों में भयंकर तवाही मचने के बाबजूद विज्ञान इसका डटकर मुकाबला कर रहा है और बह समय भी आएगा जब विज्ञान इसपर विजय हासिल कर लेगा, उन्होंने कहा की नवल कोरोना वायरस और इसके संक्रमण की पूरी प्रक्रिया को अधिक गंभीरता से समझने की जरूरत है हमारे जीवन को प्रभावित करने वाला आरएनए किसी दूसरे खोल में छिपकर किसी न किसी वाहक के माध्यम से हमारे शरीर में पहुँचता है और उसे प्रभावित करना शुरू कर देता है. बाहर से आकर हमारे शरीर में प्रवेश कर यह वायरस हमारे शरीर की प्रतिरोधी क्षमताओं को क्षीण कर देता है. यह हमारी कोशिकाओं के मूल कार्य में दखलअन्दाजी कर उन्हें लाचार बना देता है. इस संक्रमण का प्रसार गणितीय गुणात्मक रूप से बहुत तीब्रता से बढ़ता चला जाता है. यही कारण है के चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस संक्रमण ने जल्दी ही पूरी दुनिया को अपने प्रभाव में ले लिया. उन्होंने बहुत रोचक ढंग से नवल कोरोना वायरस से जुडी जानकारियाँ प्रतिभागियों के बीच रखी.
      उन्होंने कहा की इस समय विद्यालयों में प्रत्यक्ष अध्यापन की स्थिति संभव नहीं है। ऑनलाइन शिक्षण के अलावा कोई दूसरा विकल्प हमारे पास नहीं है. शिक्षकों के सामने इस समय अनेक चुनौतियां हैं और बच्चों की अपेक्षाएं भी उन्हीं से हैं। इस दौरान प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा उनसे अनेक प्रश्न भी किये जिनके उन्होंने रोचक ढंग से जबाब दिए. एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा की इन दिनों इन्शानो के लॉकडाउन में रहने से कारण पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है जो यह सावित करता है की प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप पर प्रभावी नियंत्रण समय की जरूरत बन रही है. इस दौरान अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रमोद पैन्यूली और कृतिका आदि भी ऑनलाइन सेमीनार में मौजूद रहे..

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...