Skip to main content

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टिहरी जिले की 14 छात्राओं को देहरादून में किया जाएगा सम्मानित। इंटर कॉलेज जाखणीधार की छात्रा आस्था पेटवाल को मिलेगा स्मार्ट फोन।

   राजकीय इंटर कालेज जाखणीधार की छात्रा आस्था पेटवाल को इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जनवरी को देहरादून में सम्मानित करते हुए ऑनलाइन अध्ययन एवं शैक्षिक अनुप्रयोगों के लिए स्मार्ट फोन दिया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी एसपी सेमवाल ने बताया की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जनपद टिहरी की 14 छात्राओं को बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्मार्ट फोन देकर समानित किया जा रहा है.

    राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार (हाल में ही अटल आदर्श विद्यालय के लिए चयनित विद्यालय) की छात्रा आस्था पेटवाल को राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इंटर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर स्मार्ट फोन भेंट करते हुए समानित किया जाएगा. आस्था ने वर्ष 2020 की इंटर बोर्ड परीक्षा में 89.4 अंक प्राप्तकर जनपद के टॉप 10 प्रतिभाशाली परीक्षार्थियों की सूची में स्थान बनाया था। इस प्रतिभाशाली बालिका को पूर्व में विद्यालय परिवार सहित महिला एवं बाल विकास विभाग समानित कर चूका है. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विगत सप्ताह ही उसे दो हजार रुपये का चैक भेंट कर सम्मानित किया है। 

      राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा  24 जनवरी को देहरादून में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत राज्य की प्रतिभाशाली बालिकाओ के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है की इस योजना में हाईस्कूल में जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली और इंटर में जनपद के साथ ही ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त बालिकाओं को शामिल किया जा रहा है. उन्होंने जनपद की सभी प्रतिभाशाली बालिकाओं, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को बधाईयाँ दी है. प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने बताया कि आस्था विद्यालय की एक प्रतिभाशाली और अनुशासित छात्रा रही है। उसने हाईस्कूल में भी बेहतरीन अंक प्राप्तकर विद्यालय का मान बढ़ाया था। गतवर्ष की इंटर बोर्ड परीक्षा में तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाबजूद भी आस्था ने शानदार अंक प्राप्त कर एकबार फिर इस विद्यालय की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है। .

     बालिका की इस उपलव्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार धनबीर सिंह, अभिभावक संघ गोविंद राम सेमवाल, एसएमसी दिनेश चंद्र, विद्यालय के वरिष्ट प्रवक्ता चंदन सिंह असवाल, सुशील डोभाल, कपिल देव उनियाल, पंकज डंगवाल, शीशराम पालीवाल, दिनेश रावत और अरविंद चन्द्र बहुगुणा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...