Skip to main content

सभी शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को DIKSHA platform पर लेने होंगे 'Cyber ​​Hygiene Practices: Personal Digital Devices' And 'Catch the Rain' ऑनलाइन प्रशिक्षण।


 राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड ने राज्य के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षकों एवं शिक्षक प्रशिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत साल में न्यूनतम 50 घंटे सतत व्यवसायिक विकास पर जोर देते हुए 'Cyber ​​Hygiene Practices: Personal Digital Devices' और 'Catch the Rain' ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं यह दोनों प्रशिक्षण दीक्षा प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं।

    एससीईआरटी उत्तराखंड ने सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों और डाइट प्राचार्यों को संबंधित जनपदों में सभी स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों से दीक्षा प्लेटफार्म पर दोनों ऑनलाइन प्रशिक्षण सुनिश्चित करवाने को निर्देशित किया है। दोनों प्रशिक्षण दीक्षा प्लेटफार्म पर क्रमशः 28 फरवरी और 31 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे। एससीईआरटी ने राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से इन दोनों पाठ्यक्रमों के पंजीकरण और प्रशिक्षण की प्रगति की रिपोर्ट प्रत्येक माह की 16 तारीख तक ई-मेल द्वारा एससीआरटी को उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

   DIKSHA प्लेटफॉर्म पर शिक्षक और प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापको के लिए 'साइबर हाइजीन प्रैक्टिस: पर्सनल डिजिटल डिवाइसेस' और 'कैच द रेन' शीर्षकों के साथ दो नए पाठ्यक्रम लॉन्च किए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समृद्ध शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) पर जोर देती है। DIKSHA प्लेटफॉर्म पर शिक्षक और स्कूलहेड 'साइबर हाइजीन प्रैक्टिस: पर्सनल डिजिटल डिवाइसेस' एंड 'कैच द रेन' नामक नए पाठ्यक्रम दीक्षा एप्लिकेशन पर लॉन्च किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समृद्ध शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) पर जोर देती है। एनईपी 2020 में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया है कि प्रत्येक शिक्षक  व प्रधानाध्यापक अपने स्वयं के व्यावसायिक विकास के लिए हर साल कम से कम 50 घंटे की निरंतर व्यावसायिक विकास गतिविधियों में भाग लें। इस संदर्भ में, एनसीईआरटी ने कुछ ऑनलाइन पाठ्यक्रम विकसित किए हैं जो दीक्षा पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से पेश किए जा रहे हैं। पाठ्यक्रम का विवरण नीचे दिया गया है। 

  •  Cyber ​​Hygiene 'Practices: Personal Digital Devices' 
  •  Catch the Rain

DIKSHA Platform पर यदि आपको Cyber ​​Hygiene Practices: Personal Digital Devices And Catch the Rain कोर्स के Link नही मिल पा रहे हैं या इन पाठ्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए किसी प्रकार की समस्या सामने आ रही है तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

Comments

  1. सर इन नए कोर्स में पंजीकरण नही हो पा रहा है ये कोर्स खुल ही नही रहे है।
    अर्चना उनियाल
    Gghs New Tehri

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको whatsapp पर direct link भेज रहा हूँ।

      Delete
    2. सर कोर्स नही खुल रहा है

      Delete
  2. Sir I am unable to register for this subject it not opening

    ReplyDelete
    Replies
    1. This comment has been removed by the author.

      Delete
    2. कृपया ऊपर दिए Chat-Form पर अपना विवरण दर्ज करें। धन्यवाद!

      Delete
  3. सर link नही मिल रहा है plz 9756692491 पर व्हाट्सएप से लिंक भेज दें

    ReplyDelete
    Replies
    1. 9756538507 इस न0 पर लिंक भेजने का कष्ट करे

      Delete
  4. Link not available. Please send it again with correction.

    ReplyDelete
  5. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  6. 8979323330 sir is pr in dono course ka link bhej do

    ReplyDelete
  7. Sir muje bi dono link bhejiye course khul ni raha hai aap8954167556 is number pr bhej dena please

    ReplyDelete
  8. Link bhejiye course khul ni rahe

    ReplyDelete
  9. दोनों कोर्स के लिंक chat form पर उपलव्ध हैं। कृपया पुनः प्रयास करें।

    ReplyDelete
  10. सर यह लिंक नहीं खुल रही है।

    ReplyDelete
  11. सर इन कोर्स से सम्बंदित लिंक भेजने का कष्ट कीजियेगा

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...