Skip to main content

चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण के दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर यहां पीठासीन अधिकारी ने जमकर किया हंगामा, प्रशिक्षण स्थल पर मची अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से किया काबू।


जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित नगर पालिका के सभागार में जबरदस्त शीतलहर के बीच शुरू हुए मतदान कर्मियों की द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के पहले दिन आज उस समय माहौल गर्म हो गया जब मंच पर पहुंच कर एक कथित पीठासीन अधिकारी ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित कई मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशिक्षण सभागार में अफरा-तफरी मच गई। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसे काबू किया।

राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए इन दिनों द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल की नगर पालिका सभागार में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आज से आरंभ हुआ। आज पहले दिन प्रशिक्षण शुरू होते ही एक कथित पीठासीन अधिकारी अचानक मंच पर पहुंचकर गया और मास्टर ट्रेनर के हाथ से माइक लेकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए तत्काल प्रस्ताव पारित करने सहित अनेक मुद्दों पर हंगामा करने लगा। देखते ही देखते प्रशिक्षण स्थल पर अफरा तफरी मच गई। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा काट रहे कथित पीठासीन अधिकारी को काबू किया। उक्त व्यक्ति स्वयं को राजकीय इंटर कॉलेज धारी ढुंगसिर कीर्तिनगर में प्रवक्ता पद पर पोस्टेड बता रहा था, और विगत कुछ समय से वेतन न मिलने सहित अपने उत्पीड़न का आरोप विभागीय अधिकारियों पर लगा रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी पिछले कुछ समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मानसिक तनाव में है। बाद में सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा किसी तरह उसे समझा-बुझाकर काबू करने पर प्रशिक्षण शुरू हो पाया।
वीडियो देखें

Comments

  1. सरकार को कर्मचारियों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए। बेचारा कर्मचारी और क्या कर सकता है

    ReplyDelete
  2. Politicians des ko deemak ki tarah chat rahe hain, pr karmchari ko pention nahi,

    ReplyDelete
  3. सही बात की क्योकि चुनाव मे यही नेता ही कर्मचारियो की पुरानी पेशन खा गये

    ReplyDelete
  4. सभी कह रहा है सरकार ओ पी एस क्यो लागू नहीं करती सरकारी कर्मचारियों ही आपदा के समय काम आते हैैं।

    ReplyDelete
  5. बताया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी पिछले कुछ समय से पेंशन बहाली की मांग को लेकर मानसिक तनाव में है।


    Sir ye baat kuch jam nhi rahi hai,

    ReplyDelete
    Replies
    1. हमारे द्वारा चुने गए सभी नेता अपनी कुर्सी पर बैठ जाने के बाद अत्यधिक स्वार्थी हो जाते हैं और कर्मचारियों को ही आंखें दिखाते है जिनके कंधों पर बैठकर यह पुस्तक पहुंचते हैं उन्हें का सत्यानाश करने पर तुल जाते हैं

      Delete
  6. NPS इतनी अच्छी है तो नेता क्यों नही ले रहे है NPS कर्मचारियों के साथ धोखा है Only OPS चाहिए कर्मचारियों को , जिन्हें NPS अच्छी लगे ले ले

    ReplyDelete
  7. कर्मचारियों को Ops मिलनी चाहिए ,NPSमें कुछ गड़बड़ी तो है ही

    ReplyDelete
  8. पुरानी पेंशन हटा कर सरकार ने बहुत गलत किया है। ईमानदार कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।

    ReplyDelete
  9. खुद तो पेंशन लेते हो हमको सीख देते हो,, vote for only ##OPS

    ReplyDelete
  10. बात न्याय संगत है यद्यपि उचित मंच पर होनी चाहिए।फिर भी इसके लिए जिम्मेदार कौन है?जिनका चुनाव हम निष्पक्षता से कराते है।बही अन्याय करते है।

    ReplyDelete
  11. नेता खुद क्यों नई पेंशन ले लेते हैं हमे पुरानी दे दो कर्मचारी सलेक्ट हो कर आते हैं नेता हो एक टेस्ट भे ही फेल हो जाएंगे

    ReplyDelete
  12. Ops is must for future becasuse I draw 90000 rupee thousand but today nps given 1272rupee only ,(ops only)

    ReplyDelete
  13. karmchare logon nae bhi akta ka parichay dae kar ase sarkar ko ukhad faekna chahiyae

    ReplyDelete
  14. कथित पीठासीन नही सम्मानित कार्मिक है,जो नेता अपनी पेंशन सुरक्षित कर गए,उन्हें लोकतंत्र में चुने जाने तथा उनका राजनैतिक नैतिक जीवन सुखमय बनाये जाने के लिए एक असहाय,लाचार पेंशन विहीन कार्मिक की ड्यूटी महत्वपूर्ण है। ये लोकतंत्र नही राजतंत्र है।

    ReplyDelete
  15. बात तो सही है

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...