Skip to main content

शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या इस वर्ष से होने जा रही है ऑनलाइन, एसीआर गुम होने पर अब नहीं लटकेंगे शिक्षकों के प्रमोशन

 उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं एलटी एवं प्राथमिक शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या इस वर्ष से ऑनलाइन होने जा रही है। इससे जहां शिक्षकों के प्रमोशन के लिए अब सीआर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी वही वार्षिक गोपनीय आख्या का रखरखाव भी डिजिटल हो जाएगा।

शिक्षा विभाग में वार्षिक गोपनीय आख्या के रखरखाव को लेकर पिछले कई वर्षों से अजीबोगरीब स्थितियां बन रही थी। कई बार शिक्षकों के प्रमोशन के दौरान वार्षिक गोपनीय आख्या न मिल पाने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक व्यवधान पैदा होता था। विभाग अब शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या को डिजिटल मोड में तैयार करने जा रहा है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को राज्य के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों की वार्षिक गोपनीय आख्या को ऑनलाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक संवर्ग के कार्मिकों की वार्षिक गोपनीय आख्या इस वर्ष से ऑनलाइन माध्यम में तैयार की जानी है। इसके लिए एनआईसी के सहयोग से स्कूल एजुकेशन पोर्टल पर संबंधित शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय आख्या तैयार करने का विकल्प दिया गया है। गोपनीय आख्या की प्रविष्टियों हेतु यूजर मैन्युअल रिपोर्ट सभी जनपदों की मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को एसीआर के डिजिटलाइजेशन और समस्त कार्मिकों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए दो ऐसे कर्मचारियों को नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए हैं जो कंप्यूटर पर ऑनलाइन कार्य करने की अच्छी समझ रखते हो। ऐसे कर्मचारियों को निदेशालय स्तर पर हैंड्स ऑन प्रैक्टिस प्रशिक्षण भी दिया जाना है। प्रशिक्षण की तिथि के संदर्भ में जनपदीय अधिकारियों को अलग से सूचित किया जाएगा। उपरोक्त प्रारूप को पीडीएफ फाइल में without watermark डाउनलोड करने के लिए नीचे कमेंट बॉक्स में अपना नाम, पदनाम व विषय, विद्यालय का नाम और मोबाइल नंबर पोस्ट करें।

    राज्य के माध्यमिक शिक्षक पिछले लंबे समय से वार्षिक गोपनीय आख्या को ऑनलाइन तैयार करवाने की मांग कर रहे थे। विभाग के इस कदम से अब शिक्षकों के प्रमोशन के दौरान बार-बार वार्षिक गोपनीय आख्या न मिल पाने का झंझट खत्म हो जाएगा। राज्य के शिक्षकों ने विभाग के इस कदम का स्वागत करते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा का आभार व्यक्त किया है।

 चल/अचल संपत्ति की घोषणा पत्र का प्ररूप

नोट- कृपया निर्धारित प्रारूप की पुष्टि अपनी विभागाध्यक्ष संस्था अध्यक्ष से  कर लें।

Comments

  1. girish chandra singh bagiyal..lt maths
    ggic lamgaon
    8938062090

    ReplyDelete
    Replies
    1. Uttarakhand school education: वार्षिक गोपनीय आख्या (ACR) के लिए चल अचल संपत्ति का घोषणा पत्र यहां से करें डाउनलोड https://himwantlive.blogspot.com/2022/03/blog-post_91.html?m=1

      Delete
  2. Rajendra Kumar Beri Asstt. Teacher SST. AUGIC Ganai Gangoli. Mob. 9410775924

    ReplyDelete
  3. Ramanand Pandey,principal GIC thano

    ReplyDelete
  4. Kusum khanduri, Lt. Social science,GIC Barkot,T.G.

    ReplyDelete
  5. Ashutosh Sah, Lecturer Physics, AUSBSM GMIC Patlot, Nainital

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ashok Kumar Muyal
      Lecturer in Economics
      AUGIC Ghorakhuri Tehri Garhwal

      Delete
    2. Ashok Kumar Muyal
      9758663203

      Delete
  6. Ashutosh Sah, Lecturer Physics, AUSBSM GMIC Patlot, 8859550557

    ReplyDelete
  7. बृजेश सिंह पंवार प्रवक्ता राजनीति विज्ञान रा.इ.का.तिमली नरेन्द्र नगर टिहरी गढवाल
    मोबाइल नंबर 9719307856

    ReplyDelete
  8. Pradeep Saklani....GIC BANDA.... Lecturer Biology....9690323770

    ReplyDelete
  9. sumita rawat g.g.i.c thatyur l.t physical education 9458917187

    ReplyDelete
  10. Chandi Prasad Deoli, gic dangchaura 9411772374

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...