Skip to main content

School Education Uttarakhand: प्रधानाचार्यों के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के मुद्दे पर दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं राजकीय शिक्षक।

  प्रदेश के इंटरमीडिएट कॉलेजों में प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती एवं इतने ही अन्य पदों को पदोन्नति से भरा जाने की शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की घोषणा के बाद राज्य के माध्यमिक शिक्षक सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं। शिक्षकों का एक वर्ग सीधी भर्ती का विरोध कर रहा है जबकि दूसरी ओर कई शिक्षक सीधी भर्ती के पक्ष में खुलकर सामने आ रहे हैं।

       उत्तराखंड के इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों में बड़ी मात्रा में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। पद रिक्त होने के कारण इन विद्यालयों में अनेक समस्याएं पैदा हो रही है। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इसके लिए प्रधानाचार्य सेवा नियमावली में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा मंत्री के मुताबिक प्रदेश में प्रधानाचार्य के 950 पद इस समय खाली हैं। इन पदों को भरने के लिए मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से एवं अन्य 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति से भरने के लिए नियमावली बनाने के निर्देश दिए हैं। 

Atal Utkrisht Vidyalaya: उत्तराखंड में द्वितीय चरण में 135 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के चयन के लिए शिक्षा विभाग ने मांगी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से आख्या-

    शिक्षा मंत्री की इस कदम के बाद से राज्य की माध्यमिक शिक्षक 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती के पक्ष और विरोध दो धड़ों में बंटते नजर आ रहे हैं। राजकीय शिक्षक संघ के कई पदाधिकारियों सहित जहां अनेक शिक्षक सोशल मीडिया पर सीधी भर्ती का खुलकर विरोध कर रहे हैं वहीं कई शिक्षक सीधी भर्ती को अधिक व्यावहारिक बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन भी कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि राज्य में पदोन्नति की प्रक्रिया अत्यधिक लंबी और तमाम व्यावहारिक समस्याओं से उलझी हुई है इसके लिए दर्जनों बार निदेशालय स्तर से सीआर मांगी जाती रहती है, और इस दौरान अनेक शिक्षक पदोन्नति से वंचित रहते हुए सेवानिवृत्त भी हो जाते हैं। कुछेक पदों पर शिक्षक प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नत हो भी जाते हैं तो उनके पास कार्यकाल बहुत कम होता है। सेवाकाल के अंतिम वर्षो में पदोन्नति होने पर अल्प समय के कार्यकाल में उनके लिए शैक्षिक सुधार कर पाना चुनौती भरा होता है। शिक्षकों का कहना है कि 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से योग्य शिक्षकों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

All school heads download attractive banners and posters for your school on Praveshotsav.'

'प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती अथवा पदोन्नति' पर अपने सुझाव कमेंट करें-

Comments

  1. पदोन्नति से भरे जाय

    ReplyDelete
  2. 100% पदोन्नति से भरे जाय।



    ReplyDelete
  3. 50% सीधी भर्ती से भरे जायें ।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...