Skip to main content

दुःखद खबर: उत्तराखंड के युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, पहाड़ के इस युवा गायक के अचानक चले जाने से गमगीन हुआ उत्तराखंड

 उत्तराखंड के लिए आज एक बुरी खबर है उत्तराखंड की युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल का कार दुर्घटना में निधन का समाचार मिला है उनके असमय निधन से उत्तराखंड सहित देश-विदेश में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है

  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड के युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास पंचकूला में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है जानकारी के मुताबिक गुंजन डंगवाल बीती रात को देहरादून से चंडीगढ़ अपनी किसी निकट करीबी मित्र से मिलने जा रहे थे कि पंचकूला के पास गुंजन वालों की कार एक भयानक हादसे की शिकार हो गई दुर्घटना में उत्तराखंड के प्रसिद्ध युवा गायक और संगीत निर्देशक गुंजन वालों की मृत्यु हो गई है जानकारी मिलते ही गुंजन के माता पिता और रिश्तेदार सहित अनेक प्रशंसक चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए हैं उनके निधन की खबर से गढ़वाल और कुमाऊं सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर व्याप्त हो गई गुंजन डंगवाल के पिता कैलाश डंगवाल शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है।

    सड़क हादसे में गुंजन का मौके पर ही निधन हो गया। गुंजन हाल ही है में पहाड़ी अ-कपेला 3 की तैयारी कर रहे थे। गुंजन ने अपनी मेहनत और लगन से बहुत ही कम वक्त में उत्तराखंड के संगीत जगत में अपना बड़ा नाम कमा लिया था। और इस वक्त वह उत्तराखँड में बेहतरीन म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में पहचान बना चुके थे। गुंजन के जाने से उत्तराखँड के संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके इस तरह चले जाने से उनके प्रशंसकों को यकीन नहीं हो पा रहा है हर किसी की जुबान पर एक ही बात है कि कास यह खबर सच न होती....

Comments

  1. बहुत ही बुरा हुआ ओम शांति🙏

    ReplyDelete
  2. यह तो बहुत बुरी खबर है। ऐसा ईश्वर किसी के साथ ना करें। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति

    ReplyDelete
  3. बहुत ही दुःखद , एक युवा गायक का इस तरह से दुनिया छोड़ जाना अत्यंत दुःखद समाचार है। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस महान दुख को सहने की क्षमता प्रदान करे ।

    ReplyDelete
  4. Bahut hi dukhad hai

    ReplyDelete
  5. अत्यन्त ही दुःखद घटना हुई, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति दे।परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।ॐ शान्ति शांति

    ReplyDelete
  6. Bahut hi buri khabar h uttrakhand k liye bhagwan enki aatma ko shanti de

    ReplyDelete
  7. बहुत ही बुरा हुआ

    ReplyDelete
  8. विनोद सिंह

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...