Skip to main content

Career in Nursing: उत्तराखंड में नर्सिंग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच जून से होंगे आरंभ, राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नौ और दस जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा, आवेदन के लिए यहां करें क्लिक

 इस वर्ष इंटर साइंस की परीक्षा दे चुके छात्र अगर मेडिकल के क्षेत्र में करियर की संभावना तलाश रहे हैं तो यह तो यह खबर उनके लिए काम की है उत्तराखंड में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा नौ और 10 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय पांच जून से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे।

   विवि के कुलपति डा. हेमचंद्र पांडेय के मुताविक एएनएम और जीएनएम की प्रवेश परीक्षा नौ जुलाई को और बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, बीएससी पैरामेडिकल, एनपीसीसी और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित होगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र दो जुलाई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में राज्य कोटे की नर्सिंग और पैरामेडिकल से संबंधित सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। निजी नर्सिंग व पैरामेडिकल संस्थानों में 50 प्रतिशत सीट राज्य कोटा की हैं, जिनका विवरण अभी प्राप्त नहीं हुआ है। राजकीय एवं निजी बीएससी नर्सिंग संस्थानों की 100 प्रतिशत सीट पर प्रवेश की कार्रवाई विवि स्तर से ही की जाएगी। आनलाइन आवेदन पत्र में  आवेदकों को न्यूनतम तीन परीक्षा केंद्रों का विकल्प देना होगा। 

   नर्सिंग कोर्स के लिए निर्धारित सीटें

  • स्टेट कालेज आफ नर्सिंग, देहरादून-जीएनएम (50 सीट), एएनएम (50 सीट), बीएससी नर्सिंग (60 सीट), एमएससी नर्सिंग (18 सीट), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (30 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग हल्द्वानी-बीएससी नर्सिंग (50 सीट)।
  • राजकीय कालेज ऑफ नर्सिंग टिहरी-बीएससी नर्सिंग (40 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग चमोली-बीएससी नर्सिंग (40 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग पिथौरागढ़-बीएससी नर्सिंग (30 सीट)।
  • राजकीय कालेज आफ नर्सिंग अल्मोड़ा-बीएससी नर्सिंग (40 सीट)।
  • बीडी पांडे कालेज आफ नर्सिंग, नैनीताल-जीएनएम (30 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी-एएनएम (20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू, पौड़ी- एएनएम (20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर, ऊधमसिंहनगर- एएनएम(20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा- एएनएम(20 सीट)।
  • राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़- एएनएम(20 सीट)।
  • राजकीय स्कूल आफ नर्सिंग रोशनाबाद-जीएनएम (60 सीट)

Comments

  1. Nice information 👍

    ReplyDelete
  2. Only nursing hi ka option hai ya aur paramedical courses bhi hai

    ReplyDelete
  3. Eski feesh kitne hogi

    ReplyDelete
  4. career in nursing ki feesh kitne h

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...