Skip to main content

Uttarakhand Board result 2022: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल को लेकर सामने आई बड़ी खबर, 6 जून को सार्वजनिक होगा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाफल, परीक्षाफल देखने के लिए यहां करें क्लिक-

   
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षाफल 6 जून को अपराहन 4 बजे घोषित किया जाएगा। सचिव विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर उत्तराखंड ने उक्त आशय की जानकारी दी है।
     उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित वर्ष 2021-22 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हजारों छात्र छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड परीक्षाफल संभावित तिथि से पूर्व 6 जून को 4 बजे अपराह्न विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की मौजूदगी में घोषित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुई बोर्ड सचिव डॉ नीता तिवारी ने कहा है कि परिषदीय परीक्षा 28 मार्च से लेकर 19 अप्रैल तक राज्य के 1333 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हुई और जहां हाई स्कूल परिषदीय परीक्षा में कुल 129778 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया वहीं इंटरमीडिएट में 113164 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 अप्रैल से लेकर 9 मई तक राज्य के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ। बोर्ड परीक्षाफल को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा 10 से 15 जून कि लगभग परीक्षाफल घोषित किया जाएगा, लेकिन विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने अनुमानित समय से पूर्व 6 जून को परीक्षाफल सार्वजनिक करने की घोषणा की है। बोर्ड द्वारा परीक्षाफल घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। 'हिमवंत वेब पत्रिका' की ओर से समस्त छात्र छात्राओं, अभिभावकों एवं विषय अध्यापकों को परीक्षाफल की हार्दिक शुभकामनाएं।

उत्तराखंड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2022, देखने के लिए यहां करें क्लिक।

अधिक जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स में अपना नाम, कक्षा, विद्यालय और अनुक्रमांक लिखें-

Comments

  1. Rijalt dekhne wala app kon sa hai 12th ka

    ReplyDelete
  2. Arvind singh 22065423
    G h s s Andrapa

    ReplyDelete
  3. Geetanjali Manral

    ReplyDelete
  4. Aaj hi dalo result

    ReplyDelete
  5. www.ubse.uk.gov.in

    ReplyDelete
  6. Kanchan class 10 school G I C kaproli Roll no 22051413

    ReplyDelete
  7. subhampokhriyal2018@gmail.com

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...