Skip to main content

Teachers day: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की यह कैसी उपेक्षा, जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में जौनपुर, जाखणीधार और देवप्रयाग से एक भी शिक्षक को नहीं मिला स्थान, आखिर शिक्षकों का यह कैसा सम्मान


शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल और विभागीय निर्देशों के बावजूद टिहरी जिले के तीन विकासखंडों से उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में एक भी शिक्षक का चयन नहीं हो पाया। जबकि इन विकासखंडों में अनेक नवाचारी शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के जरिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालयों को पहचान दिला चुके हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल पर विभाग द्वारा जनपद और विकासखंड स्तर पर शिक्षकों को उनके नवाचारी कार्यों के आधार पर सम्मानित करने के निर्देश सभी जनपदों को जारी किए गए थे। विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षकों के रूप में चुने गए अध्यापकों की सूची जनपद को भेजे जाने पर टिहरी जिले में जनपद स्तर पर 6 विकासखंडों चम्बा, नरेंद्रनगर, भिलंगना, प्रतापनगर, कीर्तिनगर और थौलधार से शिक्षक दिवस के मौके पर उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में सम्मानित करने के लिए 23 शिक्षकों की सूची जारी की गई है, जबकि विकासखंड जौनपुर, जाखणीधार और देवप्रयाग से एक भी शिक्षक को जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में स्थान नहीं मिल पाया। जानकारी के मुताबिक इन विकासखंडों से समयांतर्गत जनपद को सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की सूची न भेजा जाना इसका बड़ा कारण माना जा रहा है। 'हिमवंत' के Whatsapp Group से जुड़ने के लिए यहां टच करें

     इन तीनो विकासखंडों में अनेक नवाचारी शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खंड से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कम से कम 4-4 शिक्षकों का चयन करते हुए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी, क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सम्मानित करने के निर्देश दिए गए थे, चूक जिस स्तर से भी हुई हो, लेकिन इन तीन विकासखंडों से एक भी शिक्षक को जनपद के उत्कृष्ट शिक्षकों की सूची में स्थान न मिलने और शिक्षक दिवस पर जिले के इन विकासखंडों के शिक्षकों की कथित उपेक्षा से शिक्षकों में नाराजगी होना स्वाभाविक है। 

लेख पर अपने विचार और सुझाव यहां कमेंट करें।

Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. सर प्रणाम। मेरे मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से विज्ञान के क्षेत्र में बहुत सारे छात्र छात्राएं हर स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं जिसमें 4 बार राष्ट्रीय स्तर के लिए भी चयन हो चुका है।
    पुरुस्कार की लालसा नहीं है लेकिन हमें उक्त के सम्बन्ध में कोई जानकारी भी नहीं दी गरी
    नरेन्द्र तिवाडी, प्रवक्ता रसायन
    राधिका प्लेंटी डोबलयो,, देवप्रयाग,किंग


    ReplyDelete
    Replies
    1. जी सर, यह केवल आपकी ही शिकायत नही, बेहतरीन कार्य करने वाले अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी यही पीड़ा है।

      Delete
  3. Very true , 💯 agree with.

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...