Skip to main content

Atul Maheshwari Scholarship 2022 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी 10 अक्टूबर तक यहां कर लें ऑनलाइन आवेदन, 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति पाने का यह सुनहरा मौका

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति
  अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के लिए छात्र-छात्राएं अब 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत 9वीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जायेगी। डाउनलोड एडमिट कार्ड का लिंक मोबाइल नंबर पर एसएमएस द्वारा भेजा जाएगा। छात्र छात्राएं नीचे दिए लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकेंगे। पात्र पाए गए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां – पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें यह ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

इसके लिए आपको फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। लिखित परीक्षा ऑनलाइन नहीं बल्कि विभिन्न शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं एक दसवीं की केटेगरी और एक 12वीं केटेगरी से अंधे बच्चे को भी चुना जाता है।

स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

  • छात्र के परिवार की वार्षिक आय 1.5 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जिन छात्रों ने अपनी अंतिम वार्षिक परीक्षा में 60% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और वे 9 वीं से 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं
स्कॉलरशिप का नामअतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप
आयोजकअमर उजाला फाउंडेशन
छात्रवृत्ति की राशि30000-50000 रूपए
लाभार्थीकक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं
आवेदन की तिथिfrom 15 September 2022
पंजीकरण की अंतिम तिथि10 October 2022
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
Paper I Exam Announce Later
Paper II ExamAnnounce Later

Scholarship Amount (छात्रवृत्ति की राशि)

  • विद्यार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएगी।
  • 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।

Selection Process

  • Written Examination (लिखित परीक्षा)
  • Interview (साक्षात्कार)

अतुल माहेश्वरी स्कॉलरशिप के लिए जरूरी कागजात

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पिछले साल की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आय प्रमाण पत्र
  • स्कूल वेरिफिकेशन लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • एडमिशन के फीस की पर्ची

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन

  • सबसे पहले विद्यार्थी को अमर उजाला फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2022 पर क्लिक करें।

छात्रवृत्ति का परीक्षा पैटर्न

  • एक वस्तुनिष्ठ प्रकार का प्रश्न पत्र लिखित परीक्षा में होगा।
  • लिखित परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे।
  • दोनों पेपर की अवधि- 90 मिनट कुल

Paper -I

  • Total- 60 Questions
  • Total- 60 Marks

Subjects :-

  • Mathematics
  • Reasoning
  • General Science
  • General Knowledge
  • Hindi
  • Computer

Paper-II

  • पेपर 2 डिस्क्रिप्टिव टाइप होगा।
  • कुल दो प्रश्न होंगे और उपस्थित होने वाले दावेदारों को 150 शब्दों में एक प्रश्न और उत्तर का चयन करना होगा।

Comments

  1. Cbse Delhi bord wala bhee exam de sakta hai

    ReplyDelete
  2. Kya yah form inter pass wale bhar sakte hain

    ReplyDelete
  3. Jo yah scheme rakhi hai bahut hi uchch vichar wale prabuddh janon ne bahut hi bacchon ke hit ke liye uchit hai

    ReplyDelete
  4. rk5119109@gmail.com

    ReplyDelete
  5. Apply ka opt nhi ara

    ReplyDelete
  6. Khushi Thapliyal

    ReplyDelete
  7. 9th class se lekar 12th class ke liye hai

    ReplyDelete
  8. Sab log apply karo and win the price All students

    ReplyDelete
  9. Captcha Mai kya fill kre bhut bar try it liya but nhi ho rha h

    ReplyDelete
  10. मे शमेट hu

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...