Skip to main content

NEP2020: नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत डायट नई टिहरी में संपन्न हुआ मातृभाषा उत्सव, विभिन्न विकासखंडों से चयनित होकर आए स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति पर दी शानदार प्रस्तुतियां, इन छात्र-छात्राओं का हुआ जनपद स्तर पर चयन

मातृभाषा उत्सव, डाइट नई टिहरी
मातृभाषा उत्सव, डाइट नई टिहरी
 NEP 2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रावधानों के तहत एस.सी.ई.आर.टी. के निर्देशो पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में शनिबार को मातृभाषा उत्सव का आयोजन किया गया। भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं प्रोत्साहन देने की नीति के तहत राज्य की गढ़वाली जौनपुरी, जौनसारी, कुमाऊनी आदि भाषाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न विकास खंडों से चयनित होकर जनपदीय प्रतियोगिता में शामिल हुए छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

   उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति 2020 की प्रावधानों के अंतर्गत एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को प्रत्येक विकासखंड में मातृभाषा उत्सव का आयोजन करवाते हुए चयनित छात्र छात्राओं को जनपदीय प्रतियोगिता मैं प्रतिभाग के निर्देश दिए गए थे इसी क्रम में जनपद टेहरी गढ़वाल के सभी 9 विकास खंडों से चयनित होकर आई मातृभाषा उत्सव कार्यक्रम की कलाकार छात्र-छात्राओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में इस कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत, लोककथा तथा नाट्य (सवाद) आदि विधाओं में प्रतिभाग किया।

   कार्यक्रम का आरंभ डायट प्राचार्य  मीनाक्षी त्यागी ने दीपप्रज्वलन कर किया। प्राचार्य द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में प्रारम्भिक स्तर में मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करने की अनुशंसा की गई है। बच्चे अपनी मातृभाषा में जल्दी सीखते है तथा अभिव्यक्त करते है। भारतीय संस्कृति को सुरक्षित करने के लिए मातृभाषा / क्षेत्रीय भाषाओं को बढावा देना आवश्यक है।

 रा.इ.का. जाखनीधार का  छात्र- कुणाल 
जनपद से राज्य के लिए  यह छात्र-छात्राएं हुए चयनित।

 जनपद स्तर पर संपन्न हुई कार्यक्रम में लोकगीत प्रस्तुतीकरण  में प्रथम स्थान थौलधार विकासखण्ड की कु. स्नेहा रा.प्रा.वि. सेलूर, लोकगीत जौनपुरी भाषा में प्रथम स्थान कु. वैष्णवी रा.उ.प्रा.वि. थान, लोकगीत जौनसारी भाषा में साक्षी रा.बा.इ.का. थत्यूड, राजस्थानी लोकगीत  में रा.इ.का. जाखनीधार के छात्र कुणाल कुमाऊँनी में कु. संगीता रा.उ.प्रा.वि. हटवालगाँव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोककथा प्रस्तुतीकरण में लोककथा में गढ़वाली भाषा में कशिश सुयाल रा.बा.इ.का. चम्बा, लोककथा जौनपुरी भाषा में शीतल पंवार रा.बा.इ.का. थत्यूड जौनपुर, लोककथा कुमाऊँनी भाषा में कु. सलोनी रा.उ.प्रा.वि. नौद्यर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नाट्य संवाद प्रस्तुतीकरण में- गढ़वाली भाषा में रा.बा.इ.का. चम्बा, जौनपुरी भाषा में रा.बा.इ.का. थत्यूड़, कुमाऊँनी भाषा में रा.उ.मा.वि. नौद्यर जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद स्तरीय इस कार्यक्रम में श्री महिपाल सिंह नेगी वरिष्ठ पत्रकार एवम् समाज सेवी, संजय रावत अजीम प्रेम जी फाउण्डेशन तथा विकास नयाल समग्र शिक्षा अभियान निर्णायक रहें। कार्यक्रम का संचालन अंजना सजवाण प्रवक्ता डायट टिहरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक सीमा शर्मा, अंजना सजवाण, डा० सुमन नेगी, सुषमा महर, निर्मला सिंह, डा० वीर सिंह रावत, डा० मनवीर सिंह नेगी, विनोद पेटवाल, नरेश चन्द्र कुमांई, सुशील डोभाल, सजीव भट्ट, नन्दी बहुगुणा, अमित चमोली, अनीता उनियाल, विनोद सेमवाल, उषा महर आदि सहित विभिन्न विकासखंडों से आये मार्गदर्शक शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

नवाचारी शिक्षक के रूप में आप भी कर रहे हैं कुछ ऐसे ही नवाचारी प्रयास, तो 'हिम्मत' के लिए भेजें अपने कार्यों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...