Skip to main content

Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, 30 नवम्बर तक कर लें रजिस्ट्रेशन, 8 जनवरी को संपन्न होगी परीक्षा

 

Sainik School Admission
Sainik School Admission

 सैनिक स्कूल में कक्षा 6 से 9वीं  तक  एडमिशन के लिए एन टी ए (National Testing Agency) ने नोटिफ़िकेशन जारी किया है। सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन या अपने स्कूल के माध्यम से 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 6 के लिए 31 मार्च 2023 तक आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए और कक्षा 9 के लिए 31 मार्च 2023 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 मे लड़कियों के लिए भी प्रवेश खोले गए हैं।

      सैनिक स्कूल में एडमिशन अधिकतर बच्चों और अभिभावकों का सपना होता है। इसके कई कारण हैं, सबसे पहला कि वहां मिलने वाली शिक्षा अन्य स्कूलों के मुकाबले बेहतर होती है। दूसरा यह कि हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चों में अनुशासन हो और सैनिक स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन में जीना भी सिखाया जाता है। तीसरा यह कि इन स्कूलों में फीस कम होती है और सुविधा ज्यादा। यहां से पढ़ने वाले बच्चों के लिए अपना बेहतर भविष्य बनाना आसान होाता है।

     सैनिक स्कूल में 6 से 9वीं क्लास तक बच्चों के एडमिशन के लिए एन टी ए (National Testing Agency) ने नोटिस जारी कर दिया है। इसके अनुसार, सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई 30 नवंबर तक कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट issee.nta.nic.in (aissee.nta.nic.in application 2023) पर जाना होगा और वहां जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए परीक्षा की बात करें तो यह 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन तरीके से ली जाएगी। इसके लिए देश के कई शहरों में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। क्लास 6 के बच्चों की प्रवेश परीक्षा 150 मिनट तक होगी और क्लास 9 के बच्चों की प्रवेश परीक्षा में उन्हें 180 मिनट दिए जाएंगे।

     सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए तैयारी करने वाले छात्रों को पाठ्यक्रम के हिसाब से पढ़ाई करनी चाहिए। जैसे अगर आपको क्लास 6 में एडमिशन चाहिए तो फिर आपको भाषा (जिसमें हिंदी और अंग्रेजी शामिल है), गणित, इंटेलीजेंस और सामान्य ज्ञान की तैयारी अच्छी तरह करनी होगी। वहीं अगर आप क्लास 9 में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको गणित, इंटेलीजेंस (जिसे हम रिजनिंग के नाम से भी जानते हैं), अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामाजिक विज्ञान की अच्छी तैयारी करनी होगी।

सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर है। इसके बाद 2 से 6 दिसंबर तक एनटीए आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने के लिए समय देता है। यानि अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई हो तो इन तारीखों के बीच आप अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद लगभग 15 दिसंबर तक या उसके बाद इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। कुल मिलाकर सैनिक स्कूलों में एडमिशन की चाहत रखने वाले बच्चों और उनके माता-पिता के लिए यह एक अच्छा मौका है।

Rajbhawan Uttarakhand: मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में चयनित आर्थिक रुप से कमजोर, बीपीएल और अनाथ छात्रों के लिए अच्छी खबर, राजभवन से मिलेगी आर्थिक सहायता, 30 नवम्बर तक यहां कर लें आवेदन, ऐसे सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों तक पहुंचा दें यह जानकारी

All Saints Convent School New Tehri: Inter School Basketball Competition will be organized on 27th and 28th October at All Saints Convent School New Tehri

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...