Skip to main content

NEP-2020 के अंतर्गत स्कूली शिक्षा में शिक्षकों और शिक्षार्थियों के लिए Coding की बुनियादी जानकारी, html और css में क्या है अंतर, यहां पढ़ें...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कक्षा 6 से ही एक विषय के रूप में कोडिंग सिखाने का प्रावधान किया गया है। कक्षा 6 और उसके बाद के छात्रों को 21वीं सदी के कौशल के तहत स्कूलों में कोडिंग सिखाई जाएगी। कोडिंग के माध्यम से यह छात्र एंड्रॉइड, विंडोज और आईओएस जैसे कई प्लेटफॉर्म के लिए गेम और एप्लिकेशन बनाना सीख सकेंगे। स्वाभाविक तौर पर इसके लिए देशभर में माध्यमिक कक्षाओं के शिक्षकों को कोडिंग की बारीकियां सीखनी होगी। इन प्रावधानों के तहत कई राज्यों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आरंभ हो चुके हैं। उत्तराखंड राज्य के कई जनपदों में भी माध्यमिक शिक्षकों के लिए कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जा चुके हैं। NEP 2020 में coding समावेश होने से सभी शिक्षकों को इसकी बेसिक जानकारी होना जरूरी हो गया है। तो आइए इसी क्रम में आज हम html और css के बारे में जानने का प्रयास करते है।
Sushil Dobhal

   html और css दो कंप्यूटर लैंग्वेज हैं। मैं आपको उनके विषय में बताना चाहूंगा कि “HTML और CSS” दो ऐसी कंप्यूटर लैंग्वेज हैं, जिसका प्रयोग वेबपेज की डिज़ाइन के लिए होता है. जिसमे लोग अधिकतर भ्रमित होते रहते हैं कि इन दोनों में अंतर क्या है इसलिए मैं आपको इन दोनों के बीच के अंतर को समझाने का यहां प्रयास करूंगा। तो आइए जानते है कि “HTML और CSS क्या है और इनमे क्या अंतर होता है?
HTML क्या है | 
HTML का पूरा नाम “HyperText Markup Language” है जिसका प्रयोग किसी भी वेबपेज को आकार देने के लिए होता है या यूँ कहे तो HTML वेबपेज का building-blocks होता है. HTML के जरिये images, text, videos, forms और अन्य सामग्री को एक साथ एक वेबपेज में रखा जा सकता है. इतना ही नहीं इसके जरिये आप अन्य लिंक को उस वेबपेज में ऐड कर सकते हैं और image का साइज भी बदल सकते हैं. HTML के जरिये वेबसाइट का कुछ भी आप पढ़, समझ या देख सकते हैं.
CSS क्या है ।
CSS का पूरा नाम “Cascading Style Sheets” है जो वेबसाइट के रूप और स्वरूप को निर्धारित करती है। इससे Font size, font color, font type, image का style, page layout, mouse-over effects, आदि का भी कार्य लिया जाता है. WordPress की यदि बात की जाये तो इसमें Dashboard के Appearance section में Editor द्वारा CSS को एडिट किया जाता है. और तो और कुछ WordPress themes जैसे कि Headway, आदि में CSS को visually edit किया सकता है. Website का रंग, font, style आदि CSS द्वारा ही select की जाती है.

 HTML और CSS में क्या अंतर है !!
  • # HTML के जरिये वेबसाइट का कुछ भी आप पढ़, समझ या देख सकते हैं और CSS के जरिये रंग, font, style आदि को चुना व webpage में जोड़ा जाता है.
  • # HTML का फुल फॉर्म “HyperText Markup Language”और CSS का फुल फॉर्म “Cascading Style Sheets” है.
  • # HTML वेबसाइट को आकार प्रदान करती है और CSS वेबसाइट को स्टाइल और लुक प्रदान करता है.
  • # HTML के बिना CSS काम नहीं करता जबकि CSS के बिना भी HTML काम करता है.
  • # HTML और CSS दोनों ही कंप्यूटर लैंग्वेज होती हैं.
  • # दोनों कोड को चलाने के लिए इंटरनेट और ब्राउज़र की आवश्यकता पड़ती है.
    आशा है कि यहां दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आप html और css दोनों के अंतर को समझ सके होंगे। Html और css की बुनियादी जानकारी के आधार पर आप निरंतर अभ्यास कर इसकी बारीकियों को समझ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप इस पोस्ट के अंत में दिए कमेंट बॉक्स में यहां कमेंट कर सकते हैं। Click Here

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...