Skip to main content

School Education Uttarakhand: स्कूल जा रहे शिक्षकों की कार को टैक्सी चालकों ने रोका, शिक्षक शिक्षिकाओं से अभद्रता और हाथापाई करते हुए कार को किया क्षतिग्रस्त, शिक्षकों ने पुलिस से की सख्त कार्यवाही की मांग, तो राजकीय शिक्षक संघ ने लिया प्रकरण का संज्ञान

Himwant Educational News: अपनी कार से स्कूल जा रहे राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के शिक्षक और कुछ शिक्षिकाओं के साथ टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट और अभद्रता करने के साथ ही शिक्षकों को सड़क पर घंटो रोक दिया। शिक्षकों ने थाना पुलिस को इस आशय की तहरीर सौंप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। सूचना मिलने पर राजकीय शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
शिक्षकों को स्कूल पहुंचने से जबरन रोक टैक्सी चालको ने बीच सड़क पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा
घटना का विडियो यहां देखें
 जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के व्यायाम शिक्षक दिनेश गुसाईं अपनी कार से बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ की शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय जा रहे थे, कि थत्यूड़ से तीन किलोमीटर पहले टैक्सी यूनियन से जुड़े करीब 15-20 लोगों ने शिक्षकों के वाहन को जबरन रोक दिया। शिक्षक कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपियों ने शिक्षक दिनेश गोसाई को वाहन से बाहर खींच कर हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने बीच बचाव में आई महिला शिक्षकों के साथ भी अभद्र व्यवहार और धक्का मुक्की करने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है की आरोपियों के अन्य साथियों ने मौके पर पहुंचकर शिक्षकों की कार के टायरों की हवा निकालकर कार को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की है। 
घटना का विडियो यहां देखें
  देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने न केवल शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया बल्कि उन्हें घंटो तक सड़क पर घेर कर रखते हुए स्कूल पहुंचने से भी रोक दिया। शिक्षकों की कार में सवार बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ की लेक्चर फिजिक्स कुसुम पंवार ने 'हिमवंत' संपादक को बताया कि स्थानीय टैक्सी यूनियन से जुड़े लोग शिक्षकों के अपने वाहनों से आवागमन से नाराज रहते हैं। पहले कई बार शिक्षक टैक्सी यूनियन के वाहनों से आवागमन करते रहे, किंतु मनमाना किराया वसूल करने और समय पर स्कूल न पहुंचने को लेकर पिछले लंबे समय से शिक्षक आपस में पुल कर अपने वाहनों से स्कूल पहुंच रहे हैं। पीड़ितों ने कहा है कि यूनियन से जुड़े टैक्सी चालकों द्वारा पहले भी शिक्षकों के साथ कई बार अभद्र व्यवहार किया गया है किंतु इस बार टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों ने सारे नियमों को ताक पर रख दिया। उधर हिमवंत संपादक ने टैक्सी यूनियन का पक्ष जानने की कोशिश की लिकिन किसी भी पदाधिकारी से बात नही हो पाई है।
घटना का विडियो यहां देखें
 शिक्षकों की ओर से टैक्सी यूनियन से जुड़े लोगों के खिलाफ अभद्रता, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, महिला शिक्षकों के साथ अभद्रता और निजी वाहन को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत करते हुए पुलिस से तत्काल कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में संगीता थपलियाल, कुसुम पवार, मनीषा चंद, सुमित रावत, मल्टी नौटियाल, रश्मि जोशी, कुसुमलता कथैत, अंकिता बंगारी और चंचल बब्बर आदि के हस्ताक्षर हैं।
मामले पर पुलिस तत्काल करें कार्यवाही- प्रांतीय अध्यक्ष, राम सिंह चौहान
     उधर राजकीय शिक्षक संघ ने इस प्रकरण का संज्ञान लेकर शिक्षकों के साथ किए गए अभद्र आचरण की निंदा करते हुए पुलिस से शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने कहा है कि शिक्षक संघ इस मुद्दे पर पुलिस कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहा है, शिक्षकों के साथ ऐसे अमानवीय व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाचार लिखे जाने के समय बड़ी संख्या में शिक्षक स्थानीय पुलिस थाने में पहुंचे हुए थे। उधर पुलिस ने आरोपियों को भी थाने बुला लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद पुलिस आवश्यक कार्यवाही करेगी। बड़ी संख्या में शिक्षक और अन्य यूजर्स सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो और फोटोग्राफ शेयर करते हुए टैक्सी चालकों की मनमानी को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।  घटना का विडियो यहां देखें

Comments

  1. पत्रकार महोदय जी कभी भी खबर एकतरफा नहीं लगानी चाहिए और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से भी वार्ता करके उनके बयान को भी सबके सम्मुख लाना चाहिए

    ReplyDelete
    Replies
    1. मनमाना किराया दो नहीं तो ये गुंडा गर्दी करेंगे वाहन किस लिए लिए है। घर मे खडे रखने को???
      कार पूल करके अपने कार्य स्थल पर जाना क्या कोई अपराध है???
      इन पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।

      Delete
    2. मतलब सारी रामायण पढ़ कर भी तुम पूछो सीता किसका बाप, अब क्या अग्नि परीक्षा देकर साबित करना पड़ेगा उन्हें यह मसला पहले भी टैक्सी वाहन चालकों के द्वारा किया गया है पहले तो वहा सिर्फ मनचाहा किराया ही वसूलते थे अब ये सब साले हाथापाई पर भी उतर गए, उक्त हरामखोरो पर कार्यवाही करते हुए सबकी वाट लगा दो ।

      Delete
  2. टैक्सी वालों की मनमानी तो हर जगह है इनकी वजह से परेशान होकर शिक्षक अपने वाहनों से कार पूलिंग के जरिए जाने लगे हैं । टैक्सी वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...