Skip to main content

PM SHRI GIC Jakhnidhar: जीआईसी जाखणीधार में विद्यालय प्रबंध समिति और पीटीए की बैठकें हुई संपन्न, गजेंद्र सिंह बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष,

GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal, SMC meeting 
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल में संपन्न हुई विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में विद्यालय की प्रगति पर विचार विमर्श करते हुए कई प्रस्ताव पारित किए गए है। इस मौके पर अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें गजेंद्र सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव नेगी ने विद्यालय विकास में सामुदायिक सहयोग की अपील की है।
   विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विद्यालय में संपन्न हुई बैठक में विद्यालय में संचालित अनेक गतिविधियों और क्रियाकलापों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा विद्यालय में पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि विद्यालय में वर्तमान समय में स्कूल हेल्थ प्रोग्राम, करियर काउंसलिंग, स्कूली बच्चों के लिए फील्ड विजिट, स्पेशल टॉक, हॉनरेरियम फॉर लोकल क्राफ्ट्समैन, ग्रीन स्कूल एक्टिविटी, इको क्लब, चाइल्ड ट्रैकिंग आदि अनेक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्हें उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों के उद्देश्यों से भी अभिभावकों को परिचित करवाया है। बैठक में अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए हैं। 
   इस दौरान अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक भी आयोजित की गई। अभिभावक शिक्षक संघ की पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर इसे भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से गजेंद्र सिंह को पीटीए अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष  किरण रानाकोटी और कोषाध्यक्ष सोबन लाल मनोनीत हुए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश भट्ट ने अपने कार्यकाल में विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों से सभी अभिभावकों को अवगत कराते हुए भविष्य में भी अपना सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से विद्यालय की प्रगति में अपना योगदान देने की भी अपील की है। नव निर्वाचित पीटीए अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा है कि छात्रहित में विद्यालय के लिए सामुदायिक सहयोग के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा उन्होंने कहा है कि स्कूली बच्चे देश का भविष्य है और उन्हें शैक्षिक प्रगति में सहयोग देना हर नागरिक का दायित्व है।
 इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव नेगी ने अभिभावकों से विद्यालय विकास में सहयोग की अपील की है उन्होंने कहा है कि आज के बच्चे अनेक प्रकार की तनाव और दबाव की दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बच्चों को मोबाइल की लत से मुक्त रखना आज बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस अवसर पर अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत क्रय की गई सामग्री, निर्माण कार्यों और पीएम पोषण योजना  का अनुश्रवण भी किया गया। समिति ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है। बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों सहित पीटीए सचिव डॉ कपिल देव उनियाल, पंकज डंगवाल, रेखा कंडारी, नीतू जोशी, पूनम, ललिता रावत और रंजीता पुंडीर सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे। 

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...