Skip to main content

SCERT Uttarakhand ने तैयार किया MOOCs "Fundamentals of ICT Tools for School Teachers" विषय पर 10 घण्टे का सर्टिफिकेट कोर्स, राज्य के सभी शिक्षकों को अनिवार्यत: करना होगा प्रतिभाग, 30 नवंबर तक यहां कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Report by- Sushil Dobhal, Lecturer PM SHRI GIC Jakhnidhar Tehri Garhwal 
 एससीईआरटी उत्तराखण्ड द्वारा प्रथम MOOCS "Fundamentals of ICT Tools for School teachers" विषय पर 10 घण्टे का शिक्षकों के लिए सतत् व्यावसायिक विकास (CPD) सर्टिफिकेट कोर्स तैयार किया गया है। राज्य के सभी प्रारंभिक से लेकर इंटर कॉलेज के शिक्षकों के लिए कोर्स मे प्रतिभाग करना अनिवार्य होगा। कोर्स में पंजीकरण के लिए 30 नवंबर 2024 अंतिम तिथि होगी।
  इस कोर्स को दिनांक 08.11.2024 को राज्य के सभी शिक्षकों / प्रशिक्षकों के लिए नामांकन एवं कोर्स में प्रतिभाग करने के लिए ओपन कर दिया गया है। इस कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देशिका संलग्न की गयी है एवं ई-सृजन बोट पर निम्नांकित लिंक अथवा क्यू०आर० कोर्ड स्कैन कर एक्सेस किया जा सकता है।
    महानिदेशक विद्यालय शिक्षा झरना कमठान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दिये गये लिंक पर राज्य के प्रारम्भिक से इण्टरमीडिएट, पी०एम०श्री विद्यालय, राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों एवं एस०सी०ई०आर०टी० के शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को इस सर्टिफिकेट कोर्स में प्रतिभाग करवाना सुनिश्चित करें एवं कृत कार्यवाही से अद्योहस्ताक्षरी को अवगत करायें। उक्त कोर्स में दिनांकः 30 नवम्बर, 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यक्रम के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए समन्वयक श्री रमेश बडोनी (मो० 7906411210). श्री शिव प्रकाश वर्मा (9411511768) अथवा विद्या समीक्षा केन्द्र हेल्पलाइन नं0- 07313633401 से सम्पर्क किया जा सकते है।

MOOCs "Fundamental of ICT tools for school teachers"

उत्तराखण्ड के सभी शिक्षकों के
प्रोफेशनल डेवलपमेंट हेतु ।
कैसे करें?
एजुकेशन पोर्टल का अपना 11 अंक का Unit/UDISE कोड एवं 6 अंक के शिक्षक/कर्मचारी कोड की सहायता से स्वयं को रजिस्टर करें। इसके बाद अपनी कक्षाओं का चयन कर "Fundamental of ICT tools for school teachers" course अनलॉक करें।


MOOCs "Fundamental of ICT tools for school teachers"

Comments

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...