Skip to main content

स्कूली बच्चों के आधार नामांकन और संशोधन होंगे इंटर कॉलेज जाखणीधार में, साथ लाना होगा स्कूल का यह प्रमाण पत्र.

      आधार कार्ड जीवन में काफी अहम हो गया है. पैन कार्ड, बैंक खातों और मोबाइल नंबर से आधार जोड़ना तो अनिवार्य है  ही, तमाम सरकारी योजनाओं का यदि लाभ लेना है तो आधार नामांकन होना भी आवश्यक है. साथ ही आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पेन कार्ड, बैंक खाते, सेवा अभिलेखों आदि में नाम व जन्मतिथि आदि विवरण में एकरूपता होनी आवश्यक है. यदि इन दस्तावेजों और आधार डेटाबेस के विवरण में भिन्नता पायी जाती है तो निवासी आधार कार्ड धारक को अनेक समस्याओं से रूबरू होना पड सकता है. इन समस्याओ के निराकरण के लिए बैंक, डाकघरों एवं विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों में आधार सेवा केंद्र खोले गए हैं. विद्यालयी शिक्षा विभाग भी अब आधार नामांकन एजेंसी के रूप में कार्य करा है और विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंड में तीन तीन आधार सेवा केंद्र खोले गए हैं. इन केन्द्रों में 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के स्कूली बच्चों के आधार नामांकन और संशोधन का कार्य किया जा रहा है.
पांच साल से अधिक आयु वाले बच्चों के Aadhaar के लिए पंजीकरण फार्म भरना अनिवार्य है. इसके साथ ही उनसे जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी और स्कूल का पहचान पत्र जमा कराना अनिवार्य है. स्कूल का आईडी नहीं होने पर स्कूल / संस्थाध्यक्ष द्वारा लिखित रूप से घोषणा पत्र जमा करवाना होता है. हालांकि, उस समय बच्चा स्कूल या किसी भी शिक्षा संस्थान का हिस्सा नहीं है, तो माता-पिता का आधार (Aadhaar) कार्ड पर्याप्त माना जाएगा, बशर्ते उसे किसी राजपत्रीय अधिकारी या क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा सत्यापित करवा लिया गया हो. हालांकि, सभी मामलों में बच्चे का प्रमाण पत्र अनिवार्य ही रहेगा. एड्रेस प्रूफ के लिए राजपत्रीय अधिकारी/क्षेत्रीय सांसद या विधायक/तहसीलदार/ग्राम पंचायत या उसके बराबर प्राधिकरण द्वारा जारी प्रमाण पत्र (नवीनतम रंगीन फोटो सहित) ही मान्य होगा. इसके अलावा कोई भी अन्य एड्रेस प्रूफ स्वीकार्य नहीं होगा.  इसके साथ ही आवेदक की सभी 10 उंगलियों के फिंगर प्रिंट, रेटिना स्कैन और फोटोग्राफ भी लिए जाते हैं. हालांकि, Aadhaar की यह प्रक्रिया 15 साल की उम्र पार कर लेने के बाद भी दोहराई जाती है. इसके अलावा बाकी प्रक्रिया एक वयस्क के आधार (Aadhaar) कार्ड की प्रक्रिया के समान ही है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई या UIDAI) ने बच्चों, नाबालिगों और वयस्कों का आधार (Aadhaar) कार्ड का अलग-अलग वर्गीकरण नहीं किया है. इसे अलग-अलग उम्र पर हासिल किया जा सकता है. इसके लिए आपके दस्तावेज पूरे होने जरूरी हैं.हालांकि, यह जान लें कि अगर बच्चे की उम्र 15 वर्ष से कम है तो 15 वर्ष की उम्र पार करने के बाद उसे फिर से बायोमैट्रिक्स की प्रक्रिया से गुजरना होगा. इसके बाद इस प्रक्रिया को दोबारा कहीं नहीं दोहराना होगा.
        जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में विगत एक वर्ष पूर्व से स्कूली बच्चों के आधार नामांकन व संशोधन के लिए विद्यालयी शिक्षा  विभाग द्वारा आधार सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है. इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष अपने विद्यालयों में पंजीकृत विद्यार्थियों को  आधार नामांकन, संशोधन और अद्यतन हेतु इस आधार सेवा केंद्र में भेज सकते हैं. संस्थाध्यक्ष इस पोस्ट के अंत में संलग्न प्रारूप पर सम्बन्धित विद्यार्थी का विवरण और नवीनतम पासपोर्ट रंगीन फोटो सत्यापित करते हुए समस्त प्रविष्टियों को स्पष्ट अंकित करें.

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...