Skip to main content

टिहरी के 368 बाल बैज्ञानिक 28 से 31 जनवरी को इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में नरेंद्रनगर में करेंगे प्रतिभाग।


शिव प्रसाद सेमवाल, सीईओ टिहरी।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना में टिहरी गढ़वाल से 368 बाल वैज्ञानिकों का चयन जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए हुआ है। इन छात्रों के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल शिव प्रसाद सेमवाल के निर्देशों के तहत 28 से 31 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर में जनपद स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी आयोजित की जानी है। प्रदर्शनी  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग का मौका मिलेगा।
भारत सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग प्रतिवर्ष कक्षा 6 से दसवीं तक देशभर के सरकारी और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा करने और विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए उन्हें प्रेरित करने के उद्देश्य से बाल वैज्ञानिकों के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक  कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। इस कार्यक्रम में 14 वर्ष तक आयु के बाल वैज्ञानिक अपने विचार डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पोर्टल पर अपलोड करते हैं और इन विचारों की गुणवत्ता के आधार पर कुछ चयनित बाल वैज्ञानिकों का योजना के अंतर्गत चयन किया जाता है चयनित बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्ट आदि बनाने के लिए ₹10000 की अवार्ड राशि दी जाती है। मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया है कि इस बार जनपद के विभिन्न विकास खंडों के माध्यमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 368 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों को अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मॉडल प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में दिनांक 28 से 31 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर में प्रतिभाग करना होगा उन्होंने सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, उप खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक तथा प्रभारियों को  समस्त चयनित छात्रों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाने के लिए निर्देशित किया है। इंस्पायर अवार्ड कार्यक्रम के जनपद संयोजक अलख नारायण दुबे ने कहा है कि गत वर्ष जनपद में डीएलईपीसी के लिए कुल 881 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ था जबकि इस वर्ष 368 बाल वैज्ञानिकों का ही योजना के लिए चयन हो पाया है। उन्होंने कहा है कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बाल वैज्ञानिकों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विकासखंड  जखणीधार ,टिहरी गढ़वाल से प्रतिभाग करने वाले बाल बैज्ञानिकों की सूची- 

157 Jakhanidhar JH THAAT SAHIL PRASAD 8 M
194 Jakhanidhar SPS Rajakhet RISHABH SINGH
195 Jakhanidhar SPS Rajakhet SHIVAM PETWAL
196 Jakhanidhar SPS Rajakhet JATIN NEGI 8 M
197 Jakhanidhar BJH&PV ANJANISAIN Radhika 7 F
198 Jakhanidhar BJH&PV ANJANISAIN Arvind Kumar 8
199 Jakhanidhar GHS KAFLOG Prinsa Raj 6 F
200 Jakhanidhar GHS KAFLOG Suraj Pal 7 M
201 Jakhanidhar GHS KAFLOG Nitin Negi 10 M
202 Jakhanidhar GICCHANDRESHWERSAIN SHRUTI BADONI
203 Jakhanidhar GIC KANAILDHAR ANKIT CHAMOLI 10 M
204 Jakhanidhar GIC KANAILDHAR AMAN DEEP 9 M
205 Jakhanidhar GIC KANAILDHAR ARPIT KUMAIN 9 M
206 Jakhanidhar GIC KANAILDHAR ADARSH 9 M
207 Jakhanidhar GIC KANAILDHAR NITIKA 9 F
208 Jakhanidhar SVM Anurag Raturi 9 M
209 Jakhanidhar GHS KAINTHOLIAman Kumar 8 M
210 Jakhanidhar JH PUNADU MOBILE AC KA NIRMANKARNA

 नोट- उपरोक्त के अतिरिक्त विकासखंड जाखणीधार से  जिन विद्यालयों का पंजीकरण घनसाली, देवप्रयाग और प्रतापनगर विकासखण्डों से किया गया है उन्हें भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाया जाना नितांत आवश्यक है.


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...