Skip to main content

कोरोना वायरस के सम्भावित खतरे को लेकर उत्तराखंड सरकार ने दिए निजी स्कूल संचालकों को निर्देश। 31 मार्च तक बंद रखे सभी स्कूल, शिक्षकों को भी स्कूलों में न रखे उपस्थित।

कोरोना वायरस के संक्रमण के संभावित खतरे और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए  उत्तराखंड सरकार ने राज्य के अंतर्गत संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों के संचालकों के लिए निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने निजी विद्यालयों में केवल कक्षा 9 और 11 वीं की गृह परीक्षाओं की अनुमति दी है जबकि कक्षा आठ तक के छात्रों को पूर्व के मूल्यांकन के आधार पर प्रोन्नत करने के निर्देश दिए है। इस दौरान निजी स्कूलों में अध्यापकों को भी  उपस्थित न रखने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर हरिद्वार में राज्य का पहला कोरोना वायरस संदिग्ध मिलने से तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने निदेशक माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा को जारी आदेश में कहा है कि कोरोना वायरस का विश्वभर में प्रकोप फैलरहा है तथा इसके संभावित खतरे को देखते हुए राज्य के अंतर्गत संचालित समस्त प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित कर ली जाय। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशों पर 13 मार्च से 31 मार्च तक राज्य के अभी शासकीय और निजी विद्यलयो को बंद रखने के निर्देश कल शिक्षा सचिव द्वारा जारी किए  जा चुके है। किन्तु गृह परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। शिक्षा सचिव ने निजी स्कूलों में कक्षा 9 और 11 वीं की गृह परीक्षाएं आयोजित  करवाने  की अनुमति देते हुए कक्षा 8 तक पूर्व में किये गए मूल्यांकन के आधार पर छात्र छात्राओं को प्रोन्नत करने के निर्देश दिए हैं। सचिव ने कहा है कि कतिपय प्राइवेट स्कूल संचालक कक्षाएं संचालित ना होने के बावजूद भी अध्यापकों को विद्यालयों में उपस्थित रहने के लिए कर रहे हैं  जो कि उचित नही है। उन्होंने कहा है कि अध्यापकों अध्यापिकाओं को विद्यालय में उपस्थित न रखा जाए। आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की आवासीय व्यवस्था पूर्वक संचालित रखने के साथ ही निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रखा जाए और बाहर जाने वाले बच्चों को सैनिटाइजर और मास्क आदि प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए। हालांकि इन विद्यालयों में भी दिन में कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
      उधर हरिद्वार में कोराना वायरस का पहला संदिग्ध मरीज मिला है। आइआईटी रुड़की के एक छात्र में कोराना वायरस के संदिग्ध लक्षण मिले हैं। सीएमओ डॉ. सरोज नैथाणी के निर्देश पर छात्र को मेला अस्पताल स्थित आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। छात्र हाल में जापान यात्रा कर लौटा था। शनिवार को कोराना वायरस का पहला मरीज संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आइआइटी रुड़की का 26 वर्षीय छात्र तीन मार्च को जापान से यात्रा संस्थान लौटा था।
चार मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम ने छात्र की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच की थी। सीएमओ डॉ. सरोज नैथाणी ने बताया मेडिकल अफसर डॉ. ढिल्ली रमन छात्र की निगरानी कर रहे थे। बीती शनिवार रात को छात्र ने मेडिकल अफसर का खांसी और गले में दर्द की बात कही। जिसकी सूचना मेडिकल अफसर विश्व स्वास्थ्य संगठन से संदिग्ध मरीज को लेकर चर्चा की। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने संदिग्ध मरीज को आइसोलेट करने की सलाह दी। जिसके बाद आज सुबह 11:30 पर मरीज का सैंपल लिया गया। सैंपल को दिल्ली स्थित लैब में भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट अगले 24 से 36 घंटे में आएगी। फिलहाल मरीज को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...