Skip to main content

उत्तराखंड राज्य कर्मचारी और पेंशनर्स ऐसे करें अटल आयुष्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन,

सुशील डोभाल 
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कर्मचारियों और पेंशनरों का गोल्डन कार्ड बनाने के लिए डाटा तैयार कर लिया है। योजना में कर्मचारी व पेंशनर के माता-पिता, 25 वर्ष की आयु के बेटा-बेटीविधवा या  तलाकशुदा पुत्री को भी योजना का लाभ मिलेगा। राज्य कर्मचारी और पेंशनर्स अटल आयुष्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. आवेदन के प्रक्रिया को विभिन्न चरणों में यहाँ समझाने का प्रयास कर रहा हूँ. आशा करता हूँ मेरा यह प्रयास आपके लिए उपयोगी सावित होगा.
    राजकीय कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के प्रक्रिया- कर्मचारी सबसे पहले  Intigrated Financial Management System पर जाएँ और नीचे बायीं और Login CTS पर क्लिक करेंआपकी स्क्रीन पर की नयी विंडो खुलेगी जिस पर निर्धारित स्थान पर आपको अपने कर्मचारी कोड और पासवर्ड और कैप्चा कोड लिखना होगा जिससे आप पोर्टल पर लॉग इन होकर अपने Dashboard पर पहुँच जायेंगे. अब बायीं और My Claim पर क्लिक करें और अंतिम विकल्प  State Government Health Scheme (SGHS)  को क्लिक कर खोलें. यहाँ पर उपलव्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र पर कर्मचारी या पेंशनर्स सहित उनके आश्रितों का विवरण भरने के बाद इसे Submit करना होगा. 
     पाठकों की सुविधा के लिए यहाँ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए कुछ उपयोगी लिंक पोस्ट कर रहा हूँआशा करता हूँ कि कर्मचारी और पेंशनर्स इन Links को Follow कर आसानी से योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे.  में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें 
कर्मचारियों और पेंशनर्स द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रक्रिया यहीं संपन्न हो जाती है. इसके बात कर्मचारियों के ऑनलाइन आवेदन को आहरण वितरण अधिकारी सत्यापित करेंगे और कर्मचारी के अंश की कटौती आरम्भ होने के साथ ही कर्मचारी योजना के लाभ से आच्छादित हो जायेंगे जबकि पेंशनर्स द्वारा किये गए ऑनलाइन आवेदन के विवरण के सम्बंधित कोषाधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाना है.
 (IFMS) web portal खोलने के लिए यहाँ क्लिक करें.Click Here
State Government Health Scheme  में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें  Click Here
अटल आयुष्मान योजना के लिए अधिकृत वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें. Click Here
शीघ्र बनेंगे 15 लाख गोल्डन कार्ड, पढने के लिए यहाँ क्लिक करें Click Here
अधिक जानकारी के लिए नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिखें.

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...