Skip to main content

SCERT उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित "स्वयं प्रभा" कार्यक्रम का 'हिमवंत' पर लें सरल ढंग से ऑनलाइन प्रशिक्षण.


   समस्त शिक्षक साथियों को मेरा नमस्कार. साथियों कोविड-19 के कारण देशभर के स्कूल कॉलेज बंद है और कक्षा कक्षों में शिक्षण फ़िलहाल नहीं हो पा रहा है. मार्च से लेकर अभी तक स्कूलों के बंद रहने से विद्यार्थियों को जो शैक्षिक क्षति हुयी है उसकी भरपाई करना बेहद कठिन कार्य है. यथासंभव सभी शिक्षक विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन शिक्षण के द्वारा अपने विद्यार्थियों को लाभंविंत करने का प्रयास कर रहे हैलेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन आदि सुविधाओं के पहुँच सभी छात्र-छात्राओं तक न हो पाने और तकनिकी जानकारी के अभाव में यह कार्य अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है. कक्षा शिक्षण का विकल्प ऑनलाइन शिक्षण नहीं हो सकताकिन्तु हमारे सम्मुख आज जो परिस्थितियां खड़ी है उनको ध्यान में रखते हुए कोरोनाकाल में ऑनलाइन शिक्षणटेलीविजन और रेडियों जैसे संचार माध्द्वायमों द्वारा शिक्षण बेहतरीन विकल्प सवित हो सकते हैं. इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए प्रसिद्द "स्वयं प्रभा चैनल" के प्रयोग हेतु राज्यभर के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया है. विभिन्न जनपदों में अनेक शिक्षक यह प्रशिक्षण प्राप्त भी कर चुके है. कुछ शिक्षक मित्रों के सुझाव पर में एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन प्रशिक्षण की प्रक्रिया को बहुत सरल और संक्षिप्त ढंग से यहाँ प्रस्तुत कर रहा हूँ. आशा है जिन शिक्षक साथियों को अभी तक यह प्रक्रिया समझ नहीं आ पा रही थी या बहुत जटिल महसूस हो रही थी उनके लिए मेरा यह प्रयास उपयोगी सावित होगा.

     स्वयं प्रभा क्या है - स्वयं प्रभा 32 DTH चैनलों का एक समूह है जो GSAT-15 उपग्रह का उपयोग करके 24X7 आधार पर उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए समर्पित है। हर दिन, कम से कम चार घंटों के लिए नई सामग्री होगी जो एक दिन में 5 बार दोहराई जाएगी, जिससे छात्रों को अपनी सुविधा का समय चुनने में मदद मिलेगी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार की वजह से स्कूलों में  ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं। व्हाट्सएप व नेट के जरिए चल रही क्लासेज कई विद्यार्थियों की पहुँच से बाहर हो रही हैं। ऐसे में उन्हें राहत देने के लिए एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड ने सभी शिक्षकों और छात्र छात्राओं को स्वयं प्रभा कार्यक्रम से जोड़ने की योजना बनायी है. इस कार्यक्रम तीन चरणों में बांटा गया है. पहले चरण में समस्त शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है. रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद दुसरे चरण में प्रशिक्षण मौड्यूल को ध्यानपूर्वक पढना है और मौड्यूल में दिए वीडियोज को देखते हुए DTH Free to home में फ्रीक्वेंसी की सेटिंग की विधा को इस तरह समझना है यह विद्यार्थियों को भी  समझायी जा सके. अंतिम चरण में विद्यार्थियों को स्वयं प्रभा कार्यक्रम की पूरी जानकारी देने और यह सुनिश्चित हो लेने के बाद कि विद्यार्थी स्वयं प्रभा कार्यक्रम से जुड़ चुके हैं, प्रशिक्षण का क्रियान्वयन करने के लिए ऑनलाइन फ़ार्म भरना है. एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित स्वयं प्रभा कार्यक्रम के ऑनलाइन प्रशिक्षण को इस प्रकार संपन्न किया जा सकता है.

ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करें - Click Here

प्रशिक्षण के कार्यक्रम का फीडबैक देने के लिए यहाँ क्लिक करें-Click Here

ऑनलाइन प्रशिक्षण के क्रियान्वयन के लिए यहाँ क्लिक कारन- Click Here

यह भी देखें

एस.सी.ई.आर.टी.का प्रशिक्षण मोड्यूल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें-Click Here

नोट -उपरोक्त link एस.सी.ई.आर.टी. के प्रशिक्षण मोड्यूल से लिए गए हैं.

प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके शिक्षक यहाँ क्लिक करें-   Click Here

सुशील डोभाल, प्रवक्ता अर्थशास्त्र राइका जाखणीधार 
मुझे आशा है की इस पोस्ट के माध्यम से आपने सरलता के साथ स्वयं प्रभा कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया होगा. कृपया अपने सुझाव नीचे दिए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य दें.  Comment here


Comments

  1. चैनल नंबर 31 तो आ ही नही रहा है सर। जो बताया जा रहा है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. नमस्कार मीनाक्षी जी, आपने यह नही बताया कि आप किस प्लेटफार्म पर चैनल नम्बर 31 तलास रही हैं?? साथ ही यह भी कहना चाहूंगा कि अपने गूगल एकाउंट के साथ login कर कमेंट करें तो मुझे जबाब देने में सुविधा होगी। धन्यवाद।

      Delete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...