Skip to main content

DIET टिहरी में आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर्स लेंगे पांच दिवसीय प्रशिक्षण.

   

     टिहरी जिले में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर की सामूहिक भूमिका को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय के एक महिला व एक पुरुष शिक्षक को हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर के रूप में नामित किया जायेगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में इसके लिए सभी विकासखंडो से चार-चार शिक्षको को मास्टर ट्रेनर के रूप में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है. प्रशिक्षण लेने के बाद यह शिक्षक अपने विकासखंडो के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे.

       स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के निदान व रोगों की रोकथाम के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में मास्टर ट्रेनर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को 18 दिसंबर को डाइट पहुँच कर प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करवाना होगा. इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से एक एक शिक्षक को मास्टर ट्रेनर के रूप में ऑफलाइन और तीन-तीन शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाना है. संस्थान के प्राचार्य सी.पी. नौटियाल ने कहा है कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत संचालित इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य स्कूल जाने वाले बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता पैदा करना तथा विद्यालय स्तर पर संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों (एक महिला एवं एक पुरुष) को स्वास्थ्य राजदूत के रूप में नामित करते हुए स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देने और रोगों के रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
    जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नई टिहरी के प्रवक्ता डॉ. बीर सिंह रावत ने कहा है की बच्चों के समग्र शैक्षणिक विकास हेतु उनके स्वास्थ्य एवं पोषण-स्तर की सकारात्मक भूमिका होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 6 से 15 वर्ष के बच्चों हेतु स्वास्थ्य कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर के रूप में शिक्षकों को दायित्व दिया जाना है. इसके लिए संस्थान में विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है. प्रशिक्षण के दौरान रोचक गतिविधियों के द्वारा सत्र आयोजित किये जायेंगे.


Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...