Skip to main content

वेलनेश एम्बेस्डर्स प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षक नरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रस्तुत की शानदार रिपोर्ट।


 आयुष्मान भारत "प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के अंतर्गत 26.12.2020 से 30.12.2020 तक चलने वाला संस्थाध्यक्षों और health and wellness ambassadors के रुप में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 30.12.2020 को विधिवत सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में विशेषकर संदर्भ दाताओं, टैकनीकल स्टाफ, बी.ई.ओ.सर, डोभाल सर, व शिक्षक-शिक्षकाओं एक का नाम न लेते हुए जिन्होंने अनुशासित, संयमित, विधिवत,तिथिवद्ध  व क्रमवद्व  भाग लिया वे सभी बधाई के पात्र हैं, आप सभी ने इस प्रशिक्षण को शत् प्रतिशत सफल बनाने में सहयोग दिया। इस प्रशिक्षण में कई महत्वपूर्ण विंदुओ चर्चा हुई व महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। इसके लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद व नववर्ष की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं।
       प्रशिक्षण प्रथम सत्र= आज प्रथम सत्र के माड्यूल के अंतर्गत इंटरनेट एवं शोशल मीडिया में सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।इसका संचालन संदर्भ दाता श्री प्रवेश चंद्र जोशी जी द्वारा बहुत ही सरल व सटीक ढंग से किया गया। जो बहुत ही प्रभावशाली रह।  संदर्भ दाता द्वारा शोशल मीडिया का उपयोग, उसके गुण दोष, शोशल मीडिया का दुरुपयोग,साइबर क्राइम्स, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। यह समझाने की कोशिश की गई कि छात्रों तक यह जानकारी कैसे पंहुचाई जाय, जिससे वे गलत खबरों,नकली मैसेज,वायरल खबर से बचा जा सके जिससे समाज में उनको कोई नुक्सान ना हो। शोशल मीडिया का सदुपयोग करके वे अपनी जानकारी व ज्ञान को बढ़ा सकें। भ्रामक व लुभावने विज्ञापनों से दूर रहें। कोई वस्तु व सामान खरीदने से पहले उसकी बारीकी से जांच कर लें।

         द्वितीय सत्र ‌‌=दितीय सत्र की शुरुआत माड्यूल- हिंसा और चोट के खिलाफ से हुई। इसका संचालन श्री मनमोहन सिंह कठैत जी के द्वारा किया गया। इस विषय को आडियो, वीडियो व गतिविधि के माध्यम से बड़े ही रोचक तरीके से समझाया गया। इस माड्यूल में विशेषकर जो मुददे उभरकर आए हैं वो इस प्रकार हैं जैसे-घरेलू हिंसा, लिंग भेद आधारित हिंसा, सामाजिक हिंसा, छेड़छाड़ हिंसा,योन हिंसा, पारिवारिक हिंसा, भावात्मक हिंसा, द्रव्य हिंसा, कुविचार हिंसा, मिथ्या भाषण हिंसा,द्वेष हिंसा, बैचारिक हिंसा, विरोधी हिंसा, असहमति हिंसा,सांम्रदायिक हिंसा आदि-आदि। यह भी चर्चा की गई कि जिस प्रकार की भी हिंसा हो उसकी पहचान फिर उसका वर्गीकरण व समाधान/रोकथाम कैसे की जाए। अगर कोई हिंसा हो रही हो तो उसको दोस्तों, परिवार, अभिभावक, रिश्तेदार, शुभचिंतक व अन्य माध्यमों से इसका समाधान निकाला जा सकता है। अगर किसी हिंसा का समाधान नहीं होता है तो पुलिस से सहायता ली जा सकती है। पोक्सो एक्ट के अंतर्गत भी इसका समाधान है सीधे टाल फ्री न. 1098 पर संपर्क कर त्वरित कार्रवाई की जाती है। छात्रों के परिप्रेक्ष्य में इसकी जानकारी हमें विधालय स्तर भी देनी चाहिए।


   प्रशिक्षण उपसंहार= आज के प्रशिक्षण से हमें बहुत ही सकारात्मक जानकारियां प्राप्त हुई है , जिसका लाभ हमें छात्रों को विधालय स्तर पर दे सकते हैं जो इस देश का भविष्य है। शोशल मीडिया जो आज सभी की जरूरत है उसका लाभ हम ज्यादा से ज्यादा बच्चों व समाज तक पहुंचाएं। हिंसा भी आज के समाज में विकृत रूप ले रही है इस विषय पर भी खुलकर छात्रों से चर्चा करनी चाहिए। इसी के साथ आज की आख्या/प्रतिवेदन को यहीं पर पूर्ण विराम देता हूं। आप सभी के अमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद। कुछ छुट गया हो या गलती हो तो माफी चाहता हूं। पुनः नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ----

  नरेंद्र सिंह भंडारी, उ.प्रा.वि.खांड

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...