Skip to main content

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के चयनितों को सीईओ टिहरी एसपी सेमवाल ने नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

ऊर्जा संरक्षण दिवस पर जनपद स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित विभिन्न ऑनलाइनप्रतियोगिताओं के चयनित विद्यार्थियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल द्वारा नगद पुरुस्कार राशि देखकर सम्मानित किया है। स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला, क्विज, निबंध और भाषण आदि विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण को लेकर जनसामान्य को जागरूक करने के अनेक रोचक संदेश दिए थे।
   उल्लेखनीय है प्रत्येक वर्ष 14 दिसंबर को देशभर में ऊर्जा संरक्षण दिवस के रूप में मनाते हुए इस दिन ऊर्जा संरक्षण विषय पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, इस वर्ष कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ऊर्जा संरक्षण दिवस पर  चित्रकला, क्विज और निबंध प्रतियोगिताएं मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर ऑनलाइन मोड में जनपद स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के अर्थशास्त्र प्रवक्ता सुशील डोभाल द्वारा आयोजित की गई। जबकि ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज फकोट द्वारा किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने कहा है कि इन प्रतियोगिताओं में अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसी प्रतियोगिताएं केवल विद्यार्थियों का रचनात्मक विकास करती है बल्कि उन्हें भविष्य के लिए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी तैयार करती है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतियोगिता के आयोजक प्रवक्ता सुशील डोभाल, दिनेश प्रसाद डंगवाल रामगोपाल गंगवार, जयराम, और विनोद नेगी के प्रयासों की सराहना की है.

डॉ रामगोपाल गंगवार 
   
जिला परियोजना कार्यालय से डीआरपी डॉ रामगोपाल गंगवार ने कहा है कि इन प्रतियोगिताओं में कुल 285 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस 14 दिसम्बर को ऑनलाइन प्रतिभाग किया था। जिनमे से कुल 36 प्रतिभागियों ने स्थान प्राप्त किये हैं। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी रावत राईका फकोट प्रथम, अंजलि असवाल राउमावि थान द्वितीय, स्वाति बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में बालिका इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर से काजल प्रथम, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी से सुधांशु डोभाल द्वितीय, ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल नई टिहरी से अभिनव डोभाल तृतीय, और चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर से तुलसी भट्ट प्रथम, बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ से कुमारी इशिका द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार से कुमारी रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के बैंक खातों में क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में भेजे गए हैं। जबकि ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए  चयनितों सहित कुल 285 प्रतिभागियों को एक एक एलईडी बल्ब प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न वर्गों में स्थान प्राप्त करने वाले 36 प्रतिभागियों को एलईडी बल्ब, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के माध्यम से वितरित करवाये जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...