Skip to main content

इंटर कॉलेज मंदार के प्रधानाचार्य राज्यपाल सिंह परमार के निधन से शिक्षकों में शोक की लहर।


टिहरी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मंदार के प्रधानाचार्य राज्यपाल सिंह परमार के आकस्मिक निधन की खबर से शिक्षकों में शोक की लहर व्याप्त है। वे पिछले कुछ दिनों से कोरोनावायरस से संक्रमित बताए जा रहे थे। शिक्षकों सहित कई संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
      टिहरी जिले के जाखणीधार विकासखंड के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र  के राजकीय इंटर कॉलेज मंदार के प्रधानाचार्य राज्यपाल सिंह परमार का स्वास्थ्य बिगड़ने पर और जांच कराने पर वे कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे और इस समय उनका उपचार चल रहा था, किंतु तबीयत बिगड़ने और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट आने के कारण कोरोना की जंग में वह हार गए। उनके अचानक इस तरह से चले जाने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। राज्यपाल सिंह परमार एक समर्पित शिक्षक होने के साथ ही पिछले लंबे समय से ही राजकीय इंटर कॉलेज मंदार में बतौर प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त रहने के साथ ही अनेक माध्यमिक विद्यालयों के आहरण और वितरण अधिकारी भी थे। बेहद सरल स्वभाव, मिलनसार, समाज और विद्यार्थियों के लिए समर्पित रहने के साथ ही वह एक कुशल प्रधानाचार्य थे और सैकड़ों शिक्षकों और प्रधानाचार्यो के साथ ही अनेक विभागीय अधिकारी भी उनकी कार्यशैली से प्रभावित रहते थे। उनके आकस्मिक निधन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक सुदर्शन सिंह बिष्ट, डायट टिहरी के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल, जाखणीधार के खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह, राजकीय शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल, जिला मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डंगवाल, ब्लॉक मंत्री रजनीश नौटियाल, ई पत्रिका हिमवंत के संपादक सुशील डोभाल, डायट टिहरी के प्रवक्ता डॉ बीर सिंह रावत, कैलाश डंगवाल, विनोद पेटवाल व  देवेंद्र सिंह भंडारी सहित अनेक लोगों ने उनके निधन को शिक्षा विभाग और टिहरी जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की है।

Comments

  1. बहुत दुःखद खबर है। परमार सर एक बेहतरीन इंशान होने के साथ ही समर्पित व कुशल शिक्षक व प्रधानाचार्य भी थे। उनका इस तरह चले जाना वाकई विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके अचानक दुनिया छोड़ने पर निशब्द हूँ। ईश्वर उन्हें अपने चरणों मे स्थान दें, ॐ शांति।

    ReplyDelete

Post a Comment

पोस्ट पर अपने उपयोगी विचार और सुझाव यहाँ कमेंट करें।

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...