Skip to main content

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के लिए 'क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम' पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण 26 मई से होगा आरंभ। शिक्षा मंत्री करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ।

 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत प्रधानाचार्यों के लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड क्षमता संवर्धन कार्यक्रम पर 26 से 28 मई तक तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रधानाचार्य माइक्रोसॉफ्ट टीम के जरिए ऑनलाइन प्रशिक्षण लेंगे। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा किया जाएगा।
 उल्लेखनीय है  कि उत्तराखंड के माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण के उद्देश्य से हाल में ही 189 विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के रूप में चयन किया गया है। इन सभी विद्यालयों को सीबीएसई द्वारा सम्बद्ध किया जा रहा है। इनमें से अधिकतर विद्यालय सीबीएसई का एफीलिएशन प्राप्त कर चुके हैं जबकि कुछ विद्यालय मानकों को पूरा न कर पाने के कारण अभी एफीलिएशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। राज्य में पब्लिक स्कूलों की मनमानी रोकने और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के लिए स्थापित किए जाने किए जा रहे इन विद्यालयों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इन विद्यालयों में अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम में भी विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे।

      निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तराखंड सीमा जौनसारी ने प्रधानाचार्यों के लिए इस तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले ऑनलाइन प्रशिक्षण में समस्त अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 26 मई को बजे विद्यालय शिक्षा प्रोड शिक्षा संस्कृत शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण तथा पंचायती राज मंत्री द्वारा किया जाना है। इस अवसर पर महानिदेशक विद्यालय शिक्षा तथा निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण के द्वारा भी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़कर प्रतिभागी प्रधानाचार्य को संबोधित किया जाएगा प्रशिक्षण कार्यक्रम माइक्रोसॉफ्ट टीम पर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का लिंक अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप समूह में भेजा गया है।




Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...