Skip to main content

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के मानक तय करने के लिए कल देहरादून में आयोजित होगी उच्चस्तरीय बैठक, विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव।


 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के मानक तय करने के लिए राज्य स्तर पर गठित की गई समिति कि कल देहरादून में उच्च स्तरीय बैठक होगी जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए अंतिम रूप से मानक तय किए जाएंगे। इस आशय की जानकारी अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने  मंडल स्तरीय ऑनलाइन बैठक में अनुभवी प्रधानाचार्यो, शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से म्यूल्यांकन हेतु सुझाव लेने के दौरान दी है। बैठक में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने मूल्यांकन को लेकर बोर्ड की अभी तक की तैयारियों को संक्षेप में बैठक में प्रस्तुत किया।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा एमएस बिष्ट ने विगत शनिवार को मंडल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अनुभवी अधिकारियों के साथ बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन पर मंथन करने और सुझाव लेने के लिए ऑनलाइन बैठक आयोजित की थी। आज एक बार फिर बैठक आयोजित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण देश भर के शिक्षा परिषदों के साथ ही उत्तराखंड में भी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी और अब विद्यार्थियों का विभिन्न मानकों पर आधारित मूल्यांकन किया जाना है। उन्होंने कहा है कि मूल्यांकन के लिए सीबीएसई सहित अन्य बोर्डो के मानकों का भी अध्ययन किया जा रहा है और बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए गठित की गई उच्चस्तरीय समिति कि कल देहरादून मैं बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें बोर्ड द्वारा भी अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। काफी संभावना है कि मूल्यांकन के लिए कल होने वाली बैठक में अंतिम रूप से मानक तय कर लिए जाएंगे। 

      इससे पहले बैठक में विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत ने कहा की बोर्ड द्वारा सीबीएसई सहित अन्य शिक्षा परिषदो के मानकों की समीक्षा की गई है और इसके आधार पर 10वीं और 12वीं के मूल्यांकन के लिए कार्य योजना लगभग तैयार कर दी है जिसे कल होने वाली राज्यस्तरीय बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा और अनुमोदन मिलने के बाद से लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के लिए प्रत्येक परीक्षाकेंद्रों में मूल्यांकन समिति का गठन किया जाना है जिसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष, परीक्षा प्रभारी सचिव और समस्त विषय अध्यापक सदस्य नामित होंगे। साथ ही परीक्षा केंद्र पर बोर्ड द्वारा एक पर्यवेक्षक भी तैनात किया जाएगा। कक्षा 10 के लिए मूल्यांकन का आधार कक्षा 9 और कक्षा 10 की विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस होगी जबकि कक्षा 12 के बोर्ड मूल्यांकन के लिए कक्षा 10, 11 और 12 की परफॉर्मेंस को आधार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा है कि कक्षा 9 और 11 का परीक्षा रिकॉर्ड सभी विद्यालयों में सुव्यवस्थित है और बोर्ड परीक्षाओं के लिए जो मूल्यांकन किया जायेगा वह पूरी तरह से अभिलेखों पर आधारित होगा। अनुमोदन के बाद बोर्ड द्वारा निर्धारित फॉर्मेट परिक्षाकेन्द्रों को भेज दिए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि कक्षा 9 व 11 में विषयाध्यापक इसलिए मूल्यांकन में कठिन मानक अपनाते है ताकि विद्यार्थी बोर्ड कक्षा को अधिक गंभीरता से ले सके, इसका भी बोर्ड मूल्यांकन में ध्यान रखा जाएगा। 

     बैठक में उत्तरकाशी के मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शिता बनाये रखने के लिए अनेक सुझाव दिए है। इस अवसर पर शिक्षक सुशील डोभाल व भगत कंडवाल ने भाषा सहित सभी विषयों में परियोजना कार्य व आंतरिक मूल्यांकन का सुझाव दिया जिसके अपर निदेशक एमएस बिष्ट व उत्तरकाशी के सीईओ विनोद सिमल्टी द्वारा समर्थन किया गया। बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, मंडल अध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंत्री हेमंत पैन्यूली, प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह रावत, राम शंकर सिंह, मनमोहन सिंह चौहान, जयदीप रावत, विक्रम चंद्र जोशी, पूनम शर्मा, पूनम राणा आदि ने मूल्यांकन पर अपने सुझाव दिए हैं।

मूल्यांकन हेतु अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...