Skip to main content

पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा ने अवधेश सेमवाल को सौंपी आईटी सेल की जिम्मेदारी। संगठन के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

 पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के सँघर्ष को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा उत्तराखण्ड ने जनपद चमोली से अवधेश सेमवाल को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF) के प्रान्तीय आई टी सेल का दायित्व दिया है। यह जिम्मेदारी मिलने पर जिस प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल व मोर्चे  के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारी को शुभकामनाएँ दी की हैं। सेमवाल जनपद चमोली में शिक्षा विभाग के समर्पित व कर्मठ कर्मचारी हैं।

      प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल कहा कि संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की इस लड़ाई में प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी संघ का आह्वाहन कर रहा है। पुरानी पेंशन की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए  आज सशक्त कार्मिकों की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है  कि अवधेश सेमवाल  के दायित्व निर्वहन से  यह लड़ाई अधिक मजबूत होगी। 

      प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार युवा कार्मिक भी जुड़ रहे हैं जिससे पुरानी पेंशन बहाली के सँघर्ष को मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने अवधेश सेमवाल को प्रान्तीय आईटी सेल प्रमुख पद पर मनोनित होने पर बधाई दी। इन अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा उन  भरोसा जताया जाना उनके लिए  गौरव की बात है। पुरानी पेंशन की मांग कर्मचारियों की एक वाजिब माँग  है जिसके लिए जिम्मेदारी लेना मेरा सौभाग्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी पी सिंह रावत ही एकमात्र ऐसे पेंशन बहाली के नेता है  जिनका कोई राजनीतिक उद्देश्य नही है उनके नेतृत्व में सन्युक्त मोर्चा मजबूती से कार्य करते हुए प्रत्येक कर्मचारी को जागरूक कर रहा है। लगातार कई कार्यक्रमो के माध्यम से लाखों पेंशन आच्छादित कर्मचारियों को जागरूक  करते हुए राज्य में आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठा रहा है ।मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मोर्चे द्वारा दिए गए दायित्व पर मैं पूरी ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हम सब मिलकर संयुक्त मोर्चे के माध्यम से इस लड़ाई को अवश्य निर्णायक बनाएंगे। 

(पौड़ी से सीताराम पोखरियाल की रिपोर्ट)

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...