Skip to main content

डायट नई टिहरी में तीन विकासखंडों के संदर्भदाताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ संपन्न।

सुशील डोभाल, कॉर्डिनेटर इंस्पायर अवार्ड
जनपद टिहरी गढ़वाल के राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय संदर्भदाता प्रशिक्षण आज सम्पन्न हो गया। समापन के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन सिंह बिष्ट और डायट प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने प्रतिभागी मास्टर ट्रेनर्स को अपने सेवित क्षेत्रो में पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण सम्पन्न करवाने का आवाहन किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण के समापन के अवसर पर डाइट सभागार में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विभिन्न माड्यूल्स पर रोचक ढंग से  प्रशिक्षण प्रस्तुत किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्रवक्ता डॉ वीर सिंह रावत ने यू डाइस और बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित अनेक विषयों पर रोचक ढंग से पीपीटी के माध्यम से अपना प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने गौरा नंदा कन्या धन योजना, बालिका समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, सुकन्या योजना आदि बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए संचालित किए जाने वाले केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पोषित अनेक कार्यक्रमों की रोचक ढंग से जानकारी दी। 

डायट प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद बडोनी ने सोशल ऑडिट, यू डाइस और सतत एवं व्यापक मूल्यांकन कार्यक्रमों पर प्रशिक्षण दिया। जबकि मास्टर ट्रेनर एवं डाइट नई टिहरी के प्रवक्ता दीपक रतूड़ी ने नई शिक्षा नीति 2020, निपुण भारत और शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रवक्ता और इंस्पायर्ड अवार्ड व शाला सिद्धि कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सुशील डोभाल ने शाला सिद्धि और इंस्पायर अवार्ड स्कीम पर प्रशिक्षणार्थियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर एवं डायट प्रवक्ता देवेंद्र भंडारी ने लर्निंग आउटकम, स्वयंप्रभा, और सुपर 100 कार्यक्रम के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराया। इस दौरान समग्र शिक्षा योजना की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ ज्ञान प्रकाश सिलस्वाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए अपनायी जाने वाली प्रक्रिया से अवगत करवाया।

कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन सिंह बिष्ट ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अनेक शिक्षकों से फीडबैक भी लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय उठड जाखणीधार से सहायक अध्यापिका अंजू ढ़ोडी और राजकीय इंटर कॉलेज डागचोर से डॉ प्रदीप जुगरान ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अपना फीडबैक दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट ने विकासखंड जाखणीधार, कीर्ति नगर एवं भिलंगना के मास्टर ट्रेनर्स को अपने-अपने सेवित क्षेत्रों में पूर्ण मनोयोग के साथ समयान्तर्गत निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण देने का आवाहन किया है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...