Skip to main content

जाखणीधार के संकुल कुम्हारधार में अनेक विद्यालय प्रबन्ध समितियों के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरम्भ।

 विकासखंड जाखणीधार के अंतर्गत सीआरसी कुम्हारधार के अनेक विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज बीआरसी सभागार जाखणीधार में आरंभ हुआ। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सामुदायिक सहयोग एवं समग्र शिक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया।

समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड जाखणीधार के राजकीय प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरीयाधार, उच्च प्राथमिक  प्राथमिक विद्यालय कोटीखास, नवाकोट व  कुम्हारधार के विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज बीआरसी सभागार जाखणीधार में आरंभ हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार के प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद डंगवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापको, एसएमसी कार्यकारिणी व सदस्यों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराते हुए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित अनेक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभागीय और सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में अनेक अभिभावकों और विद्यार्थियों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का आवाहन किया है।

 कार्यक्रम में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जखनी धार के प्रवक्ता एवं एसएमसी मास्टर ट्रेनर सुशील डोभाल ने कहा है कि स्कूली बच्चे राष्ट्र की अमूल्य निधि होते हैं और माता-पिता, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ ही समुदाय का भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में बराबर योगदान होता है। समुदाय के सहयोग के बिना न तो शिक्षक अपने उद्देश्य में सफल हो सकते हैं और ना ही विद्यार्थी अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने समुदाय के सहयोग से संबंधित अनेक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रतिभागियों को इसकी उपयोगिता से अवगत करवाया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक और प्रशिक्षण कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर धर्म सिंह नेगी ने प्रशिक्षणार्थियों को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पीएम पोषण योजना,  शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, नई शिक्षा नीति 2020 और विद्यालयों में संचालित अन्य अनेक लाभकारी योजनाओं की प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कुम्हारधार के प्रधानाध्यापक चैन सिंह चौहान, प्राथमिक विद्यालय कोटी खास की प्रधानाध्यापिका मीनू मस्तवाल, प्राथमिक विद्यालय चोरियाधार के प्रधानाध्यापक माया लाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरियाधार की प्रधानाध्यापिका उर्मिला शाह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवाकोट के प्रधानाध्यापक दिनेश मंमगाई और राजकीय प्राथमिक विद्यालय पेटव की प्रधानाध्यापिका बीना रावत आदि ने एसएमसी सदस्यों के साथ अपने अनुभव बांटे। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय कोटीखास की एसएमसी अध्यक्ष संगीता देवी, कुमारधार से सावित्री देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवाकोट  से एसएमसी अध्यक्ष सीमा देवी, प्राथमिक विद्यालय नवाकोट से एसएमसी अध्यक्ष सरस्वती देवी, प्राथमिक विद्यालय चोरियाधार के एसएमसी अध्यक्ष विजयबाला देवी, और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चोरियाधार की एसएमसी अध्यक्ष कमली देवी सहित इन विद्यालयों के एसएमसी सदस्य सोहन सिंह, विजया देवी, पूर्णा देवी, अनीता देवी, भुवनेश्वरी, नीलम, प्रेमा देवी, दिलमा देवी, कल्पना देवी, सावित्री देवी, रेखा, पूनम, रेखा देवी, गुड्डी देवी, विक्रमा देवी, पूजा और सोना देवी आदि सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...