Skip to main content

माध्यमिक शिक्षकों के लिए निष्ठा के 13 ऑनलाइन कोर्स पर अनिवार्यतः लेना होगा प्रशिक्षण। दिसम्बर-जनवरी में प्रतिभाग के लिए मिलेगा एक और मौका।


माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न 13 कोर्सों का ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। एससीईआरटी में सभी जनपदों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। जिन शिक्षकों के कुछ कोर्स तकनीकी कारणों से पूरे नहीं हो पाए उन्हें दिसम्बर व जनवरी में इन प्रशिक्षण कोर्सों में प्रतिभाग करने का एक और मौका दिया जा रहा है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी द्वारा जनपद के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों एवं निष्ठा प्रशिक्षण के लिए नियुक्त ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को उपरोक्त संदर्भ में निर्देश जारी किए गए हैं। डायट नई टिहरी के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल ने कहा है कि अभी तक दीक्षा पोर्टल पर माध्यमिक शिक्षा के लिए निष्ठा 02 प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 12 विभिन्न कोर्सों उपलब्ध करवाए गए थे। नवंबर माह में कोर्स 10, 11 व 12 पर शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया गया है। जबकि कोर्स 13 पर फरवरी माह में प्रशिक्षण लिया जाएगा। उन्होंने सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में प्रशिक्षण संबंधी डाटा तैयार करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में निष्ठा प्रशिक्षण के लिए एक-एक कोऑर्डिनेटर को दायित्व दे दिया जाए, और ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया जाए जिनके द्वारा किन्ही कारणों से प्रशिक्षण में अभी तक प्रतिभाग नहीं किया जा सका है।  इस अवसर पर डाइट के प्रवक्ता देवेंद्र भंडारी ने बताया कि अगस्त 2021 से लेकर नवंबर 2021 तक कुल 12 विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम दीक्षा पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए, जबकि किन्ही कारणों से कोर्स पूरा न करने वाले शिक्षकों के लिए दिसंबर माह में कोर्स 1 से 6 तक पुनः खोले गए हैं। इसी प्रकार 7 से 12 तक कोर्स जनवरी माह में खोल दिए जाएंगे। तकनीकी  एवं व्यक्तिगत कारणों से कुछ शिक्षक कोर्स पूरा नहीं कर पाए थे, ऐसे शिक्षक इस दौरान कोर्स 1 से 12 तक में प्रतिभाग कर सकते हैं। पूर्व में कोर्स पूरा कर चुके  किंतु 70% से कम अंक प्राप्त होने के कारण प्रमाण पत्र प्राप्त न कर पाने वाले शिक्षक भी पुनः कोर्स के लिए पंजीकृत हो सकते हैं।

      उन्होंने कहा है कि दीक्षा पोर्टल पर कुछ शिक्षकों द्वारा एक से अधिक बार अपना खाता तैयार किया गया है जिस कारण एससीईआरटी को शिक्षकों का सही डाटा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों द्वारा दीक्षा पोर्टल पर दो खाते बनाए गए हैं वह अपने एक खाते को बंद कर दें और एक ही खाते को संचालित रखें तथा दीक्षा पोर्टल पर अपनी आईडी को अपडेट करते हुए उस पर मोबाइल नंबर और ईमेल अनिवार्य रूप से पंजीकृत कर दें। सभी शिक्षक दीक्षा पोर्टल से संबंधित अपनी आईडी और पासवर्ड का सही रखरखाव रखें ताकि भविष्य में भी दीक्षा प्लेटफार्म से संबंधित गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की असुविधा पैदा ना हो।  फरवरी माह में विषय आधारित 13वें कोर्स पूर्ण करने के बाद सभी प्रतिभागियों को मानदेय राशि एक ₹1000 उनके बैंक खातों के माध्यम से भेज दी जाएगी। वेबनार में सभी विकास खंडों की खंड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद थे।

Registration form of SCERT Uttarakhand-

https://forms.gle/rPZw5bNS2PxwgyyV8

Course 1

https://diksha.gov.in/search/Library/1?key=do_31342004855912038414692&selectedTab=all

Course 2

https://diksha.gov.in/search/Library/1?key=do_31342004990499225614356&selectedTab=all

Course 3

https://diksha.gov.in/search/Courses/1?key=do_31342005085862297614711&selectedTab=all

Course 4

https://diksha.gov.in/search/Courses/1?key=do_31342005276203417614382&selectedTab=all

Course 5

https://diksha.gov.in/search/Library/1?key=do_31342005383450624014403&selectedTab=all

Course 6

https://diksha.gov.in/search/Courses/1?key=do_31342005496566579214745&selectedTab=all

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...