Skip to main content

नई टिहरी कोषागार में 2 करोड़ 21 लाख के गबन के 5 आरोपी हुए गिरफ्तार, उधर नरेन्द्रनगर कोषागार में भी 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार रुपये के गबन का हुआ खुलासा।

नई टिहरी कोषागार में दो करोड़ 21 लाख रुपये के सरकारी धन गबन मामले में पुलिस ने लेखाकार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं नरेन्द्रनगर कोषागार में भी 2 करोड़ 48 लाख 46 हजार रुपये के गबन का खुलासा हुआ है। 

      उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को  सहायक कोषाधिकारी नई टिहरी के द्वारा कोतवाली नई टिहरी पर नामजद 1- जयप्रकाश शाह (लेखाकार कोषागार नई टिहरी)-2- यशपाल सिंह नेगी (लेखाकार कोषागार नई टिहरी)-3- सुरेन्द्र सिंह पंवार (PRD) 4- मनोज कुमार (खाता धारक) के विरूद्ध मुकदमा इस आशय से पंजीकृत कराया गया था कि नई टिहरी कोषागार में कार्यरत/खाताधारक उपरोक्त अभियुक्तगण के द्वारा कुछ वर्षों से कोषागार के ई-कोष पोर्टल पर लॉगिन कर पेशनर्स के डाटा में छेडछाड, कूटरचना कर पेंशनर्स के बैंक खातो के स्थान पर स्वयं अपने तथा अपने परिचितों के खातो में फर्जी तरीके से पेंशन/एरियर का भुगतान कर सरकारी धन का गबन किया हैं। इस पर कोतवाली नई टिहरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रथम दृष्टया रू0 2,21,23,150/- (दो करोड इक्कीस लाख तेईस हजार एक सौ पचास रुपये)* का गबन पाया गया है। विवेचना के दौरान 5-सोम प्रकाश पुत्र पदम लाल 6-सागर पुत्र राजकुमार 7-दीपक पुत्र सूरज सैनी के नाम प्रकाश में आये, जिनके द्वारा नामजद अभियुक्तगण के साज कर गबन में सहयोग किया गया। 

चूंकि अपराध अत्यन्त गम्भीर प्रकृति का होने तथा अत्यधिक संख्या में सरकारी धन का धोखाधडी एवं कूटरचना कर गबन किया गया है। उक्त अभियोग के अनावरण एवं अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु नवनीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी, राजन सिंह, क्षेत्राधिकारी टिहरी महेश चन्द बिंजोला  एवं पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन्स अस्मिता ममगाई के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टिहरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी-पतारसी कर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि वे ज्यादातर उन पेंशन फाईलो को छाटते थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है फिर ई-पोर्टल में उनके GRD नम्बर पर उन्हे जीवित दर्शाकर उनके खाता व नाम को कूटरचित कर अपना खाता न0/नाम आदि डालते थे तथा रुपया अपने खाते में ले लेते थे। इसके अलावा अभियुक्तगण के जिन परिचितों (सह अभियुक्त) के खातो में पैसा डालते थे उन्हे कमिशन के रूप में कुछ पैसा देकर बाकि वापस ले लेते थे। इस प्रकार एक षडयन्त्र के तहत धोखाधडी करने की नियत से कूटरचना एवं फर्जीवाडा कर स्वयं के लिए अनैतिक लाभ अर्जित करते थे।

टीम द्वारा किये गये अथक प्रयास के फलस्वरूप SSP  द्वारा टीम को रूपया 2500/- नकद इनाम दिये जाने की घोषणा की गयी एवं DIG गढवाल रेंज द्वारा भी टीम को रूपया 5000/- नकद इनाम दिये जाने की संस्तुति की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-जयप्रकाश शाह (लेखाकार कोषागार नई टिहरी)-गबन की गयी धनराशि रू0 1,35,46,687/-

2-यशपाल सिंह नेगी (लेखाकार कोषागार नई टिहरी)-गबन की गई धनराशि रू0 33,03,045/-

3-मनोज कुमार –गबन की गयी धनराशि रू0 41,95,500/-

4-सुरेन्द्र सिंह पंवार-गबन की गयी धनराशि रू0 10,77,918/-

5-सोमप्रकाश पुत्र पदम लाल

6-सागर पुत्र राजकुमार

7-दीपक पुत्र सूरज सैनी

पुलिस टीमः-

1-प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी

2-निरीक्षक देवराज शर्मा

3-उ0नि0 कुलदीप शाह

4-उ0नि0 जितेन्द्र कुमार

5-उ0नि0 नंद किशोर ग्वाडी

6-कानि0 105 यशपाल सिंह

7-कानि0 208 दिनेश बिष्ट

8-कानि0 11 राकेश कुमार

9-कानि0 41 विजयपाल

10-कानि0 89 विकास सैनी

11-कानि0 333 राकेश

12-कानि0 254 उबैद

13-कानि0 270 हिमांशु

14-कानि0 15 मनोज शर्मा

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...