Skip to main content

अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज जाखणीधार में नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को दिए ऑनलाइन शिक्षण के निर्देश। बैठक आयोजित कर शैक्षिक उन्नयन के लिए शिक्षकों के साथ किया विचार विमर्श।

 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार मैं शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय लौटे शिक्षकों को प्रधानाचार्य ने कोविड 19 के संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए  ऑनलाइन शिक्षण के निर्देश दिए हैं। नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने बैठक आयोजित कर सभी शिक्षकों से शैक्षिक उन्नयन के लिए विचार विमर्श किया।

  जनपद टिहरी गढ़वाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जाखणीधार में नवनियुक्त प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल ने कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के संभावित जोखिम को देखते हुए शिक्षकों को अग्रिम आदेशों तक ऑनलाइन शिक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान समय में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ने के कारण शासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक प्राप्त हुए ऑनलाइन शिक्षण के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कक्षा अध्यापकों से सभी विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन शिक्षण समूहों में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण के साथ ही स्वयंप्रभा चैनलों के माध्यम से भी सीखने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे पूर्व बैठक आयोजित कर उन्होंने समस्त शिक्षकों से शैक्षिक उन्नयन पर विचार विमर्श किया। प्रधानाचार्य लक्ष्मी प्रसाद डोभाल ने हाल में ही प्रधानाध्यापक पद से पदोन्नति होने के बाद 8 जनवरी को विद्यालय में बतौर पूर्णकालिक प्रधानाचार्य पदभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व वह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटणा प्रतापनगर में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत रहे हैं। आज शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद विद्यालय पहुंचने पर अभी तक प्रधानाचार्य का प्रभार देख रहे शिक्षक दिनेश प्रसाद डंगवाल ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य का विद्यालय में स्वागत करते हुए विद्यालय से जुड़ी तमाम जानकारियां उनके साथ शेयर की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता चंदन असवाल, सुशील डोभाल, संजीव नेगी, जय वीर कौशल, भगवान सिंह नेगी, योगेश सकलानी, राजेश कुमार उपाध्याय, कपिल देव उनियाल, शिक्षक पंकज डंगवाल, दिनेश रावत, अरविंद सिंह, शीशराम पालीवाल, देवेंद्र नेगी व अरविंद बहुगुणा सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...