Skip to main content

इंस्पायर अवार्ड योजना में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व प्रतियोगिता के लिए टिहरी जिले से इन13 बाल वैज्ञानिकों का हुआ चयन,

 इंस्पायर अवार्ड स्कीम के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल से 13 बाल वैज्ञानिक बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला और योजना के जनपद संयोजक अलख नारायण दुबे ने चयनित बच्चों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

  भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष देशभर से कक्षा 6 से दसवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आनवाचारी विचारों पर आधारित आइडिया आमंत्रित किए जाते हैं। प्रत्येक विद्यालयों में चयनित 5 बच्चों को इंस्पायर अवार्ड पोर्टल पर पंजीकृत करते हुए उनके नवाचारी विचार अपलोड किए जाते हैं और बच्चों के चयन होने पर उन्हें ₹10000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है विद्यालय स्तर पर चयनित बच्चों को जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता यानी डीएलीपीसी में प्रतिभाग करवाया जाता है। गत वर्ष के चयनित विद्यार्थियों के लिए पहली बार कोविड-19 के संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम में मानक कंपटीशन ऐप के माध्यम से किया गया। इंस्पायर अवार्ड योजना के जिला समन्वयक अलग नारायण दुबे ने बताया कि वर्ष 2019-20 में अवार्ड हेतु चयनित जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी बच्चों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता मानक कंपटीशन ऐप पर संपन्न की गई जिसमें जनपद के 133 बाल वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा मानक ऐप पर अपलोड किए गए अपने नवाचारी विचारों से संबंधित वीडियो प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइप के मूल्यांकन में निर्णायक मंडल द्वारा कुल 13 बाल वैज्ञानिकों को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता यानी एसएलईपीसी के लिए चयनित घोषित किया है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित बाल वैज्ञानिक 16 फरवरी तक मानक कंपटीशन ऐप पर अपने प्रोटोटाइप को अपडेट कर सकते हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला में सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों सहित जनपद की इंस्पायर अवार्ड टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...