Skip to main content

सात समंदर पार फिनलैंड से क्यों उत्तराखण्डियों को गाली दे रहे हैं गढ़वाली कुमाऊनी बोली की अलख जगाने वाले गिरीश पंत, सोशल मीडिया पर लोग जमकर उड़ा रहे हैं मजाक। यहां देखें वीडियो-


सात समंदर पार फिनलैंड से गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली की अलख जगाने वाले पौड़ी निवासी इंजीनियर गिरीश पंत यूं तो अपने अनूठे कार्य के लिए उत्तराखंड में बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं किंतु इन दिनों उत्तराखंड और यहां की व्यवस्थाओं को लेकर उनकी जुबान गड़बड़ाने से सोशल मीडिया पर वह खूब ट्रोल किए जा रहे हैं। 

       एक और बर्षों फिनलैंड में रह रहे और वहां की संस्कृति में रच बस जाने वाले गिरीश पंत आज भी अपनी मातृभूमि और मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को अपने वीडियोज के जरिये प्रेरणादायी संदेश देते हैं जबकि दूसरी ओर उनके हाल ही में सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में वह उत्तराखंड की महिलाओं की कर्मठता की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए यहां के पुरुषों को निठल्ला और नालायक कहते हुए भरपूर गालियां दे रहे हैं साथ ही उत्तराखंड को देश का भ्रष्ट राज्य कहते हुए अनेक लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं।

  उनके अब तक सोशल मीडिया में आए वीडियोज में गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली के संरक्षण के लिए उन्हें खूब सराहा जाता रहा है लेकिन हाल में आए उनके इस वीडियो में उनके द्वारा उत्तराखंड के रीति रिवाज और परंपराओं सहित यहां के मर्दों के कथित निठल्लेपन और उत्तराखंड की राजनीतिक व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए देवभूमि उत्तराखंड को देश का भ्रष्ट राज्य बताने को लेकर वह अपने प्रशंसकों की ही आलोचनाओं से घिर गए हैं।

   सोशल मीडिया पर जारी नए वीडियो को लेकर गिरीश पंत का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर 'मेरा लाटा और मेरी लाटियों' के संबोधन के साथ शुरू होने वाले वीडियोस को उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश विदेशों में रहने वाले उत्तराखंडयों द्वारा खूब सराहा जाता रहा है, और उनके प्रशंसक युवा उन्हें बोड़ा जी (ताऊ जी) शब्द से संबोधित करते हुए उन्हें कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन इस बार उनके वीडियो को लेकर लोगों में देवभूमि उत्तराखंड के कथित अपमान को लेकर नाराजगी व्याप्त हो रही है जिसके चलते लोग उनका खूब मजाक भी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उन्हें नसीहत दे रहे हैं कि शराब पीकर इस तरह के वीडियो ना बनाएं तो कोई कह रहा है कि सात समंदर पार फिनलैंड में वर्षों पूर्व बसने के बाद बेशक आप गढ़वाली बोली ना भूल पाए हों लेकिन आप यहां के रीतिरिवाजों और परम्पराओ की मर्यादा भूल गए हैं और आपकी मानसिकता अंग्रेजों जैसी बन गई है।

आप भी देखें फिनलैंड के इंजीनियर और पौड़ी निवासी गिरीश पंत का यह विवादित वीडियो, और नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य दें अपनी प्रतिक्रिया।

वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक- Click Here

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...