Skip to main content

Restore old pension: 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणामों को लेकर कर्मचारियों में भी जबरदस्त उत्साह, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी है आशान्वित

10 मार्च को आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर आम जनता के साथ कर्मचारियों में भी खासा उत्साह है l कर्मचारी  लगातार पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन कर रहे हैं l  2022 विधान सभा चुनाव में कई राजनीतिक दलों ने अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को स्थान दिया है l

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2004 से और राज्य सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2005 से पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर नई पेंशन योजना प्रारंभ की गई थी, तब कर्मचारी संगठनों द्वारा इस योजना का विरोध नहीं किया गया l  उस समय नियुक्त कर्मचारी  इस योजना के दुष्परिणामों से अनभिज्ञ थे l  इस योजना का विरोध तब प्रारंभ हुआ , जब नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारी सेवानिवृत्त होने लगे और उन्हें 1000  से 2000 रुपए  तक न्यून पेंशन मिलने लगी l

   प्रारंभ में इस योजना के विरोध में ऐसे संगठन जुड़े, जिनका मकसद कर्मचारियों के हितों से अधिक अपने राजनीतिक हितों को साधना था, लेकिन बहुत  जल्दी कर्मचारी इनकी असलियत को समझ गए और उनके द्वारा विभिन्न संगठनों के जरिए पुरानी पेंशन की आवाज को बुलंद किया गया है l वर्तमान में देशभर के कर्मचारी संगठन अब  मिशन पुरानी पेंशन को लेकर गंभीर हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का कहना है कि सरकार ने पूंजीपतियों और अफसरों के साथ मिलकर नई पेंशन योजना को तैयार किया ताकि  पूंजीपती वर्ग को  लाभ मिल सके  l अगर नई पेंशन योजना इतनी ही अच्छी होती तो यह विधायकों और सांसदों पर भी लागू होनी चाहिए थी l लेकिन सरकारों को तब इस योजना के भविष्य के विषय में पूरी तरह पता था, खुद इस योजना को लाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जीवन भर पुरानी पेंशन योजना पर आश्रित रहे l

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का कहना है कि जब घर का सदस्य बूढ़ा हो जाता है तो उसे गंगा में नहीं बहा देते, लेकिन सरकार 60 वर्ष तक कर्मचारी को पूरी तरह निचौड़ने के बाद मरने के लिए छोड़ दे रही है , जो कि व्यक्ति के जीवन जीने के अधिकार का हनन है। दुर्भाग्यवश पुरानी पेंशन का मुद्दा 2019 के लोकसभा चुनाव में जगह नहीं बना पाया  लेकिन 2022 के विधानसभा चुनावों में इसने राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने पर मजबूर कर दिया l  अब यह भविष्य ही बताएगा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन के मुद्दे पर कितने एकजुट हुए थे l 

    राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा  का मानना है कि राजस्थान सरकार द्वारा किए गए पुरानी पेंशन बहाली के बाद देशभर में कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन के लिए और मुखर हो गए हैं l 2024 में केंद्र सरकार का भविष्य भी कर्मचारियों की इस योजना  की बहाली पर निर्भर करेगा l  2024 में जो सरकार केंद्र में पुरानी पेंशन बहाली को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करेगी, कर्मचारी उसी की तरफ रुख करेगा l राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी एन0पी0एस धारक सदस्य राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं  आपके द्वारा लिये गये महान निर्णय के लिए हम सभी जितना भी आपको धन्यवाद ज्ञापित करें ,वह कम ही है l आपने प्रत्येक राज्य की सरकार को एक रास्ता दिखाया है कि वह अपने नागरिकों एवं अपने राजकीय सेवकों के लिए इस निर्णय को पारित कर सकती है। क्योंकि उनके द्वारा अपने जीवनकाल में सबसे ज्यादा समय अपनी राजकीय सेवा को दिया गया है। 

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड अपने उत्तराखण्ड की आने वाली सरकार का से यही उम्मीद करता है कि आप हमारी इस जीवनोपयोगी मांग को मानकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर पुनः जी0पी0एफ0 व्यवस्था सभी राजकीय कार्मिकों हेतु लागू करने का निर्णय पारित करे। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा अभी तक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निम्नलिखित कार्यक्रम किए गए हैं l 

एक दीप पुरानी पेंशन बहाली के नाम 

पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार 

ट्विटर अभियान 

दीपावली पर्व पर पुरानी पेंशन रंगोली कार्यक्रम 

एनपीएस महिला कार्मिकों के द्वारा करवा चौथ पुरानी पेंशन मेंहदी कार्यक्रम 

होली पर एनपीएस की प्रतियों का दहन 

पुरानी पेंशन बहाली उपवास कार्यक्रम 

1 जनवरी एनपीएस काला दिवस कार्यक्रम 

1 अक्टूबर एनपीएस काला दिवस कार्यक्रम 

 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देशव्यापी ट्विटर महाअभियान #NPS_QUIT_INDIA 

पोस्ट कार्ड के माध्यम से पुरानी पेंशन

होली के दिन एनपीएस दहन कार्यक्रम

विजयदशमी को एन पी एस रूपी रावण का दहन जैसे कार्यक्रम किये गये।

          अब ऐसे में पूरी स्थिति सामने है और उत्तराखण्ड के कार्मिको की नजर चुनाव के परिणामो पर है सरकार आते ही आगे के कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।

सीताराम पोखरियाल, प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड NOPRUF,

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...