Skip to main content

ISRO Young Scientist Programme 2023: 9वीं के छात्रों से इसरो ने ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ के लिए मांगे आवेदन, जल्दी करें यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-


YUVIKA 2023

ISRO Young Scientist Programme 2022: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए “युवा विज्ञान कार्यक्रम” आरम्भ किया है। कार्यक्रम में देश भर से कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्रों से इसरो ने आवेदन मांगे है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को isro.gov.in/YUVIKA पर विजिट कर अपना रजिस्‍ट्रेशन करना होगा.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसरो द्वारा प्रतिवर्ष देशभर में कक्षा 9 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए YUVIKA कार्यक्रम संचालित किया जाता है। इस वर्ष इसरो द्वारा युवा विज्ञान कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन के लिए 30 अप्रैल की शाम 4:00 बजे तक आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा 9 के छात्र भाग ले सकते हैं।

इसरो की वेबसाइट पर जारी किए गए निर्धारित मापदंडों पर देश भर में 150 छात्रों को चयनित करेगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को विशेष वेटेज देने की घोषणा की है। युवा विज्ञान कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों को  आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। साथ ही छात्रों को युविका 2022 पंजीकरण फॉर्म तक पहुंचने के लिए एक क्विज क्वालिफाई करना होगी।

कब आयोजित होगा कार्यक्रम?

यह कार्यक्रम 16 मई से 28 मई, 2022 तक गर्मी की छुट्टियों के दौरान आयोजित किया जाएगा। यानी यह कार्यक्रम दो सप्ताह की अवधि का होगा। 

यह होंगे चयन के मानक-

इसरो युविका 2023 के लिए छात्रों का चयन कक्षा आठवीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में विज्ञान मेले छात्रों की भागीदारी। पिछले तीन वर्षों में ओलंपियाड / विज्ञान/ इंस्पायर प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया हो। स्कूल/सरकार द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता हो या पिछले तीन वर्षों में स्काउट और गाइड / एनसीसी / एनएसएस के सदस्य को प्राथमिक्ता दी जाएगी।

चयनित छात्रों को इसरो के इन सेंटर्स पर भेजा जाता है
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस), देहरादून
- विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम
- सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) श्रीहरिकोटा

 -यू.आर. राव उपग्रह केंद्र (यूआरएससी), बेंगलुरु

- अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एसएसी), अहमदाबाद
-नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), हैदराबाद
-उत्तर-पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (NE-SAC), शिलांग।

इसरो युविका कार्यक्रम 2023: हाइलाइट्स

इसरो युविका 2023 की घोषणा - 15 मार्च 2023
आवेदन प्रक्रिया - 20 मार्च 2023
आवेदन की अंतिम तिथि - 3 अप्रैल 2023
पहली सिलेक्शन लिस्ट की घोषणा - 10 अप्रैल 2023
दूसरी सिलेक्शन लिस्ट की घोषणा - 20 अप्रैल 2023
युविका कार्यक्रम की समय अवधि - 15 मई से 26 मई 2023
आधिकारिक वेबसाइट - isro.gov.in/YUVIKA

कैसे करें इसरो युविका प्रोग्राम के लिए आवेदन?

चरण 1 - इसरो युविका प्रोग्राम 2023 के लिए आवेदन करने के लिए छात्र को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट www.isro.gov.in/YUVIKA.html पर जाएं।

चरण 2 - वेबसाइट पर दिए गए इसरो युविका 2023 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।

चरण 3 - लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमें उन्हें पूरी जानकारी पढ़ कर नीचे दिए गए अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है।

चरण 4 - रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ व्यक्तिगत जानकारी भर कर रजिस्टर करना है।

चरण 5 - रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक सारी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करना है और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है।

चरण 6 - उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और प्रिंट भी लें।

Comments

Popular posts from this blog

School prayer: स्कूल के लिए 20 प्रसिद्ध प्रार्थना, जो बना देंगी विद्यार्थियों का जीवन सफल

भारतीय संस्कृति में प्रार्थना का अहम स्थान हैं। प्रत्येक कार्य के आरंभ में ईश्वर से उस कार्य की सिद्धि हेतु हम सभी प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना के बाद ही सभी कार्य आरंभ किये जाते हैं. बच्चें भी जब विद्या अध्ययन के लिए विद्यालय जाते है तो पठन पाठन से पूर्व वे प्रार्थना सभा में ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। प्रार्थना से मन व ह्रदय को मजबूती तो मिलती ही है साथ ही यह संसार के रचयिता परम शक्ति सम्पन्न ईश्वर को धन्यवाद अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करने का भी एक माध्यम है। ईश्वर की प्रार्थना से ही मन स्थिर होता है। जिसके कारण बच्चे पढाई मे ज्यादा ध्यान लगा पाते है। सुबह की प्रर्थना आपके पूरे दिन को सकारत्मक बनाती है, ऐसा माना जाता है कि प्रार्थना किसी ‘महान शक्ति’ से सम्बन्ध जोड़ने का एक उचित माध्यम है।    इस लेख मे हम भारत के अधिकांश विद्यालयो मे आयोजित होने वाली इन 20 प्रार्थनाओं पर नजर डालेंगे। स्कूलों के लिए प्रर्थना का यह संकलन आपको कैसा लगा, कृपया कमेंट बॉक्स में अपने सुझाव अवश्य कमेंट करें।

PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT ने जारी किए निर्देश

  PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various PPC 2026: यहां करें रजिस्ट्रेशन Pariksha Pe Charcha 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय कार्यक्रम  Pariksha Pe Charcha 2026  परीक्षा पर चर्चा 2026 के लिए अधिकारियों द्वारा बार बार निर्देशित करने के बाद भी छात्रों का पंजीकरण न किए जाने पर SCERT उत्तराखंड द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई है। निदेशक अकादमी शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने शीतकालीन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए 31 दिसंबर तक निर्धारक लक्ष्य के अनुसार छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों का पंजीकरण करने  के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम में उदासीनता बरतने वाले विद्यालय प्रमुखों पर कार्यवाही की चेतावनी दी है।  Participate Here PPC 2026 Certificate will be available here from 12th January 2026 . Photographs of various activities   सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए  निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने कहा है कि परीक्षा पे चर्चा ...

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए तुरंत कर ले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस बार टूट जाएगा पिछला रिकॉर्ड, अब तक हो चुके हैं लाखों रजिस्ट्रेशन

Pariksha Pe Charcha 2026 Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्टूडेंट्स के संवाद के लिए परीक्षा पे चर्चा 2026 PPC 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अगर आप स्टूडेंट, पैरेंट या टीचर है और आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 11 जनवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण है और भारत सरकार ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी है। इसबार दो सप्ताह में ही रजिस्ट्रेशन के पिछली बार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके है।  PPC 2026: स्कूल प्रमुख 31 दिसंबर तक सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा पर चर्चा के लिए करवा लें रजिस्ट्रेशन, वरना होगी यह कार्यवाही, SCERT Uttarakhand ने जारी किए निर्देश- Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए कैसे करवाएं रजिस्ट्रेशन? ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-  ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।  होम पेज पर उपलब्ध 'परीक्षा पे चर्चा 2026' के रजिस्ट्...